Begin typing your search...

कौन हैं Seerat Kapoor? जिन्हें ट्रोलर्स ने बताया Allu Arjun की प्रॉपर्टी; एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब

सीरत कपूर ने सोशल मीडिया पर एक ट्रोलर को करारा जवाब देते हुए कहा कि कोई भी महिला किसी की प्रॉपर्टी नहीं होती. अल्लू अर्जुन से जुड़े कमेंट के बाद उनका जवाब वायरल हो गया और फैंस ने उनकी बेबाकी की सराहना की.

कौन हैं Seerat Kapoor? जिन्हें ट्रोलर्स ने बताया Allu Arjun की प्रॉपर्टी; एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब
X
( Image Source:  Instagram: iamseeratkapoor )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय3 Mins Read

Published on: 12 May 2026 2:39 PM

हाल ही में एक्ट्रेस सीरत कपूर (Seerat Kapoor) ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की. वीकेंड की शुरुआत को खास बनाने के लिए पोस्ट की गई इन तस्वीरों पर उनके फैंस ने भरपूर प्यार दिया. लेकिन कुछ शरारती और निगेटिव लोग इसे ट्रोल करने का मौका मान बैठे. एक यूजर ने सीरत की तस्वीर के नीचे कमेंट करते हुए लिखा, 'अल्लू अर्जुन की प्रॉपर्टी'. इस टिप्पणी के बाद सीरत बेहद भड़क गई. ज्यादातर लोग ऐसे कमेंट्स को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन सीरत कपूर ने चुप रहने के बजाय सीधा जवाब देने का फैसला किया.

सीरत ने ट्रोल की इस टिप्पणी पर लिखा, 'सिर्फ एक दिल वाली इमोजी जोड़ देने से यह सम्मानजनक नहीं हो जाता, मिस्टर. एक महिला कभी किसी की प्रॉपर्टी नहीं होती. वह अपनी पहचान, अपने सपनों और अपनी आवाज के साथ एक आजाद व्यक्ति है. सम्मान के साथ तारीफ करें, लेकिन बिना किसी को ठेस पहुंचाए. आप पर ईश्वर की कृपा बनी रहे.' सीरत का यह जवाब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. कई लोगों ने उनकी हिम्मत की तारीफ की और कहा कि हर महिला को अपनी आवाज बुलंद करनी चाहिए जब उसकी गरिमा पर सवाल उठे.

क्या थी सीरत कपूर की पोस्ट

कुछ हफ्ते पहले सीरत कपूर ने अल्लू अर्जुन को उनके बर्थडे पर खास शुभकामनाएं दी थी. उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जो एक प्राइवेट प्लेन में ली गई लग रही थी. इन तस्वीरों को देखकर फैंस काफी हैरान रह गए क्योंकि सीरत और अल्लू अर्जुन ने अब तक कोई फिल्म साथ नहीं की है. सीरत ने पोस्ट में लिखा था, 'हैप्पी बर्थडे बन्नी @alluarjunonline,आपने हमेशा अपने काम और अपने रिश्तों को बड़ी ईमानदारी और सहजता से निभाया है- डिसेंट, जमीन से जुड़े और एक रियल पर्सन. आपको बहुत सारी सफलता, अच्छी हेल्थ और पर्दे पर व पर्दे के बाहर हर वो चीज मिले जो आपके लिए सही हो. हमेशा आपके साथ!.' अल्लू अर्जुन फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म 'राका' को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वे दीपिका पादुकोण के साथ नजर आएंगे. फिल्म का पहला लुक भी उनके बर्थडे के मौके पर जारी किया गया था.

सीरत कपूर कौन हैं

सीरत कपूर साउथ सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. उन्होंने हाल ही में 'भामकलापम 2' और 'मनमे' जैसी फिल्मों में काम किया था. अभी वह अपनी आने वाली फिल्म 'झटस्य मरणम ध्रुवम' की रिलीज का इंतजार कर रही हैं. सीरत न सिर्फ अपनी एक्टिंग स्किल के लिए जानी जाती हैं, बल्कि बोल्ड और सच्ची राय रखने के लिए भी चर्चा में रहती हैं. सीरत ने अपने करियर की शुरुआत रणबीर कपूर स्टारर फिल्म रॉकस्टार से की थी जिसमें वह असिस्टेंट कोरियोग्राफर थी. उन्होंने 'रन राजा रन' (2014), 'टाइगर' (2015), 'कोलंबस' (2015), 'राजू गारी गाधी 2' (2017), और 'कृष्णा एंड हिज लीला' (2020) में प्रमुख भूमिकाएँ निभाई हैं.

अल्‍लू अर्जुन
अगला लेख