Veer Pahariya पर किस बात का दबाव डाल रही थी Tara Sutaria? मान गए थे सारी बात, फिर क्यों हुआ ब्रेकअप
तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप को लेकर नई रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले दावे किए गए हैं. बताया जा रहा है कि AP Dhillon कॉन्सर्ट के वायरल वीडियो के बाद दोनों के रिश्ते में दरार गहरी हो गई थी.
तारा सुतरिया (Tara Sutaria) और वीर पहाड़िया (Veer Pahariya) का रिश्ता हमेशा से चर्चा का केंद्र रहा है. साल 2025 में दोनों को आखिरी बार एक कॉन्सर्ट में स्पॉट किया गया था, जिसके बाद दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आई. दोनों को रिलेशनशिप की शुरुआत में मांटिक डेट नाइट्स, घूमने-फिरने की खूबसूरत तस्वीरें और खासकर इटली की शानदार वेकेशन मनाते देखा गया. हालांकि भले ही दोनों का ब्रेकअप हो गया हो लेकिन तारा ने अपने इंस्टा हैंडल से वीर पहाड़िया संग तस्वीरें नहीं हटाई है.
अब एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, दावा किया गया है कि तारा और वीर का ब्रेकअप होने वजह सिंगर-रैपर एपी ढिल्लों नहीं थे. फ्री प्रेस जनरल की रिपोर्ट के मुताबिक, तारा सुतारिया रिश्ते में काफी हावी रहने वाली और ओवरब्रिंगिंग नेचर की थी. एक सोर्स ने बताया कि दोनों का रिश्ता अच्छा चल रहा था, लेकिन इसमें कई शर्तें जुड़ी हुई थी. तारा वीर के आस-पास की हर चीज को बदलना चाहती थी.
क्यों हुआ ब्रेकअप?
रिपोर्ट में कहा गया कि तारा चाहती थी कि वीर अपनी दीवारों पर लगी कुछ तस्वीरें हटा दें, अपनी कॉल लिस्ट से कुछ लोगों को हटा दें और अपनी पूरी लाइफस्टाइल को उनकी सोच के अनुसार ढाल लें. घर की डेकोरेशन हो या फ्रेंड्स ग्रुप तारा वीर की लाइफ के हर पहलू को अपने तरीके से बदलना चाहती थी. उनके करीबी दोस्तों का कहना है कि तारा ऐसी लड़की हैं जो हर बात को अपनी मर्जी से करना पसंद करती हैं. वीर पहाड़िया तारा के प्यार में इतने डूबे हुए थे कि वे अपने करीबी दोस्तों की बार-बार दी जा रही सलाह के बावजूद खुद को बदलने के लिए तैयार हो गए थे. वे अपनी पहचान और आदतों को तारा के हिसाब से ढालने को राजी थे.
आदित्य रॉय कपूर संग डेटिंग?
लेकिन एपी ढिल्लों वाले कॉन्सर्ट की वो वायरल तस्वीर और वीडियो के बाद सब कुछ अचानक बिगड़ गया. हालात इतनी तेजी से बदले कि रिश्ता पूरी तरह टूट गया. इसी बीच अब इंडस्ट्री में तारा सुतारिया और एक्टर आदित्य रॉय कपूर के बीच अफेयर की भी चर्चाएं जोरों पर हैं. हालांकि दोनों तरफ से अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. लोग सवाल उठा रहे हैं कि तारा के हावी स्वभाव वाली खबरों के बाद यह नया कथित रिश्ता कितना टिक पाएगा.
क्या हुआ था तारा और वीर के बीच
दरअसल तारा वीरे से पहले आदर जैन के साथ 3 साल के रिलेशनशिप में थी. तारा और वीर ने 2025 में एक दूसरे को डेट करना शुरू किया. लोग उनकी जोड़ी को बहुत पसंद कर रहे थे और हर पोस्ट पर ढेर सारे कमेंट्स और लाइक्स आ रहे थे. लेकिन अचानक सब कुछ बदल गया. एपी ढिल्लों के एक कॉन्सर्ट में तारा सुतारिया द्वारा सिंगर को किस करते हुए एक वीडियो वायरल हो गया. इस वीडियो के बाद उनके रिश्ते में दरार पड़ने की खबरें आने लगी. साल 2025 की शुरुआत में ही ब्रेकअप की अफवाहें तेजी से फैल गईं. हालांकि वीर और तारा दोनों ने इन खबरों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया, न उन्होंने ब्रेकअप की पुष्टि की और न ही इसके कारण बताए.




