Begin typing your search...

Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर अब घर बैठे देखें, इस दिन होगी स्ट्रीम

रणवीर सिंह की सुपरहिट फिल्म ‘धुरंधर 2’ मई 2026 के मध्य तक OTT पर रिलीज हो सकती है. दिल्ली हाई कोर्ट में चल रहे कॉपीराइट केस के दौरान मेकर्स ने फिल्म की डिजिटल रिलीज को लेकर बड़ा खुलासा किया है.

धुरंधर 2 ओटीटी रिलीज
X
'धुरंधर 2' ओटीटी रिलीज
( Image Source:  IMDB )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय3 Mins Read

Published on: 8 May 2026 10:10 AM

Dhurandhar 2 OTT Release: दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल मचाने के बाद अब आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' जल्द ही घर-घर पहुंचने वाली है. यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है, जिससे उन दर्शकों को बहुत खुशी मिलेगी जिन्होंने अभी तक इसे थिएटर में नहीं देखा है. रणवीर सिंह की मुख्य भूमिका वाली यह एक्शन से भरी रिवेंज ड्रामा फिल्म अब आप आराम से घर बैठे, अपने फोन, टीवी या लैपटॉप पर देख सकेंगे. फिल्म देखने के लिए बाहर निकलने या टिकट खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी. मेकर्स ने अभी तक ओटीटी रिलीज की तारीख का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन कोर्ट में चल रहे एक केस के दौरान उन्होंने खुद इसकी जानकारी दे दी.

ओटीटी रिलीज कब होगी?

फिल्म की मेकर्स ने कोर्ट में बताया कि 'धुरंधर 2' मई महीने के बीच तक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अवेलेबल हो सकती है. आमतौर पर किसी भी बड़ी फिल्म को थिएटर में रिलीज होने के 8 से 10 हफ्ते बाद ओटीटी पर लाया जाता है. 'धुरंधर 2' के मामले में भी यही समय पूरा हो रहा है.14 मई को फिल्म को थिएटर में पूरे 8 हफ्ते हो जाएंगे. इसलिए संभावना है कि शुक्रवार, 15 मई 2026 को यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो जाए.

कोर्ट ने क्या कहा था?

कोर्ट ने दोनों पक्षों को आपस में बातचीत करके विवाद सुलझाने के लिए मेडिएशन का सुझाव दिया था, लेकिन दुर्भाग्यवश वह कोशिश सफल नहीं हो पाई. फिल्म के ऑडियो और म्यूजिक अधिकार रखने वाली कंपनी सुपर कैसेट्स ने कोर्ट में याचिका का विरोध किया. फिर भी फिल्म की टीम बी62 फिल्म्स ने कोर्ट को साफ बताया कि फिल्म पहले ही थिएटर में रिलीज हो चुकी है और अब मई के मध्य तक ओटीटी पर आने की तैयारी है.

कॉपीराइट विवाद और कोर्ट में खुलासा

दरअसल, पुरानी फिल्म त्रिदेव का बहुत पॉपुलर गाना तिरछी टोपीवाले को 'धुरंधर 2' में बिना अनुमति के इस्तेमाल करने के कारण एक कॉपीराइट का केस दिल्ली हाई कोर्ट में चल रहा है. इसी केस की सुनवाई के दौरान फिल्म बनाने वाली टीम ने कोर्ट को बताया कि फिल्म कब ओटीटी पर आने वाली है. फिल्म थिएटर में रिलीज हुए अब 7 हफ्ते पूरे हो चुके हैं. इसके बावजूद भी फिल्म का जोरदार रौला जारी है. 50 दिन बीत जाने के बाद भी यह रोजाना लाखों रुपये कमा रही है. दिलचस्प बात यह है कि इसकी कमाई हाल ही में रिलीज हुई साई पल्लवी और जुनैद खान की फिल्म 'एक दिन' से भी ज्यादा है.

bollywoodRanveer Singh
अगला लेख