जिस ज्योतिष ने पहले ही कर दी थी विजय की जीत की भविष्यवाणी, अब उसे मिला तमिलनाडु सरकार में बड़ा पद
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय के करीबी ज्योतिषी राधन पंडित वेत्रिवेल इन दिनों चर्चा में हैं. विजय की जीत और शपथ ग्रहण का शुभ मुहूर्त बताने वाले राधन पंडित को अब तमिलनाडु सरकार में OSD पद दिया गया है.
Joseph Vijay के मुख्यमंत्री बनने के बाद उनके करीबी माने जाने वाले ज्योतिषी Radhan Pandit Vettrivel भी चर्चा में आ गए हैं. विजय के शपथ लेने के बाद अब राधन पंडित वेत्रिवेल को तमिलनाडु सरकार में Officer on Special Duty (OSD) के पद पर नियुक्त किया गया है.
विजय ने पहले अपना शपथ ग्रहण समारोह 10 मई को दोपहर 3:45 बजे तय किया था. बाद में उनके निजी ज्योतिषी राधन पंडित वेत्रिवेल की सलाह पर इसका समय बदलकर सुबह 10 बजे कर दिया गया. बताया गया कि ज्योतिषीय गणना के आधार पर इसे शुभ मुहूर्त माना गया था. कहा जाता है कि वेत्रिवेल लंबे समय से विजय के करीबी रहे हैं और उनके राजनीतिक सफर के दौरान भी उनके साथ जुड़े रहे.
कौन हैं राधन पंडित वेत्रिवेल?
राधन पंडित वेत्रिवेल एक ज्योतिषी और अंक ज्योतिष विशेषज्ञ हैं. बताया जाता है कि वह पिछले 40 साल से इस क्षेत्र में काम कर रहे हैं. हालांकि पहले भी उनका नाम कुछ राजनीतिक और मीडिया हलकों में जाना जाता था, लेकिन 2026 तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के दौरान उनकी पहचान काफी बढ़ गई.
उन्होंने चुनाव नतीजे आने से पहले ही दावा करना शुरू कर दिया था कि विजय और उनकी पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) तमिलनाडु की राजनीति में बड़ी ताकत बनकर उभरेगी.
उस समय कई राजनीतिक विश्लेषकों का मानना था कि अभिनेता से नेता बने विजय को राज्य की मजबूत पार्टियों Dravida Munnetra Kazhagam (DMK) और All India Anna Dravida Munnetra Kazhagam (AIADMK) के सामने कठिन चुनौती का सामना करना पड़ेगा. लेकिन राधन पंडित लगातार यह कहते रहे कि विजय तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव लाएंगे.
उनकी भविष्यवाणियां केवल राजनीतिक समीकरणों पर आधारित नहीं थीं. वह विजय की कुंडली, ग्रहों की स्थिति और अंक ज्योतिष का हवाला देकर उनके राजनीतिक भविष्य की चर्चा करते थे. उन्होंने यह भी कहा था कि “Tamilaga Vettri Kazhagam” नाम विजय की जन्म कुंडली और अंक ज्योतिष के हिसाब से काफी मजबूत माना जाता है.
चुनाव के नतीजों ने सबको चौंकाया?
चुनाव के नतीजें आने के बाद सब चौंक गए. विजय की पार्टी की चुनाव में 107 सीटें हसिल कीं. राधन पंडित वेत्रिवेल ने चेन्नई में विजय के घर जाकर उनसे मुलाकात भी की थी. इस मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुलाकात के दौरान दोनों के बीच शुभकामनाओं और बधाई का आदान-प्रदान हुआ.
इन तस्वीरों के सामने आने के बाद लोगों के बीच राधन पंडित और विजय के रिश्तों को लेकर चर्चा और बढ़ गई. विजय समर्थकों ने इसे उनकी भविष्यवाणी सच होने से जोड़कर देखा. समय के साथ राधन पंडित की भूमिका सिर्फ ज्योतिष तक सीमित नहीं रही. वह TVK के प्रमुख चेहरों में भी शामिल हो गए हैं.




