Begin typing your search...

Cannes 2026: आइस ब्लू गाउन में Alia Bhatt का चौथा लुक, जेंडर इक्वालिटी पर दिया बड़ा बयान

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में आलिया भट्ट का ग्लैमरस अंदाज सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. एक्ट्रेस ने फैशन के साथ-साथ बॉलीवुड में जेंडर इक्वालिटी पर भी खुलकर अपनी बात रखी.

Cannes 2026: आइस ब्लू गाउन में Alia Bhatt का चौथा लुक, जेंडर इक्वालिटी पर दिया बड़ा बयान
X
( Image Source:  Instagram: aliaabhatt )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय4 Mins Read

Updated on: 14 May 2026 1:59 PM IST

कान्स फिल्म फेस्टिवल एक बार फिर दुनिया भर के सिनेमा लवर्स का ध्यान खींच रहा है. इस बार भी भारतीय एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं. पिछले साल शानदार शुरुआत करने के बाद, इस साल आलिया दूसरी बार इस प्रतिष्ठित फिल्म उत्सव में शामिल हो रही हैं. रोजाना अलग-अलग खूबसूरत लुक में नजर आ रही आलिया अपने फैशन से फैंस को लगातार मंत्रमुग्ध कर रही हैं. बुधवार शाम को आलिया रेड कार्पेट पर बेहद खूबसूरत नजर आईं.

उन्होंने आइस ब्लू रंग का शानदार गाउन पहना था. यह लुक इतना आकर्षक था कि देखने वाले एक बार में ही प्रभावित हो गए. आलिया उस शाम फिल्म 'ए वूमेन्स लाइफ' के प्रीमियर में शामिल होने आई थी. इससे कुछ घंटे पहले उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लोरियल पेरिस को टैग करते हुए लिखा था- 'लगभग समय हो गया है.' स्टोरी की क्लिप में आलिया पीछे से दिख रही थी. जब पर्दे खोले गए, तो उनके खूबसूरत गाउन का पिछला हिस्सा रोशनी में बेहद खूबसूरत लग रहा था.

आलिया के अब तक के कान्स लुक

फर्स्ट लुक: आलिया ने महोत्सव में अपने पहले अपीयरेंस में ही सबका दिल जीत लिया. उन्होंने हल्के नीले और हरे रंग की नाजुक, राजकुमारी जैसी फ्रॉक पहनी थी. इस ड्रेस में डबल ग्रेडिएंट था. आलिया ने इस बार बहुत सादगी अपनाई. उन्होंने कोई गहने नहीं पहने, हल्का मेकअप किया और बालों को सुंदर बन में बांध लिया. यह लुक फ्रेंच रिवेरा की शानदार स्टाइल को पूरा कर रहा था.

रेड कार्पेट लुक: रेड कार्पेट के लिए आलिया ने ब्लश पिंक रंग का स्ट्रैपलेस गाउन चुना. गाउन में स्ट्रक्चर्ड कॉर्सेट था, जो उनकी फिगर को खूबसूरती से उभार रहा था। बाहों पर बहते हुए ट्रांसपेरेंट ड्रेप्स ने पूरे लुक को और भी अट्रैक्शन बना दिया. गुलाबी रत्नों वाला हार और मैचिंग ईयररिंग्स ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए. हल्का मेकअप और सॉफ्ट आई मेकअप के साथ आलिया बेहद खूबसूरत और कॉन्फिडेंस नजर आ रही थी.

बॉलीवुड में महिलाओं की स्थिति पर आलिया का खुला बयान

फैशन के अलावा आलिया ने एक गंभीर मुद्दे पर भी अपनी बात रखी. द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया से बातचीत में उन्होंने बॉलीवुड में जेंडर इक्वालिटी पर चर्चा की. आलिया ने कहा, 'भारत में बॉक्स ऑफिस और दर्शकों की बात करें तो अक्सर कहा जाता है कि 75% दर्शक पुरुष हैं, इसलिए फिल्में पुरुषों को ध्यान में रखकर बनानी चाहिए. लेकिन मैं सोचती हूं कि अगर हम सिर्फ पुरुषों के लिए फिल्में बनाएंगे, तो महिलाओं का क्या होगा? हमें किसी को भी अलग-थलग नहीं करना चाहिए क्यों न ऐसी फिल्में बनाएं जो जेंडर इनक्वालिटी से ऊपर हों? जहां कहानी सबसे जरुरी हो, चाहे किरदार मेल हो या फीमेल. मुझे उम्मीद है कि भविष्य में ऐसी फिल्में और ज्यादा बनेंगी.' आलिया का यह बयान काफी चर्चा में रहा क्योंकि उन्होंने बहुत साफ और पॉजिटिव तरीके से लैंगिक समानता की बात की.

ये भी पढ़ें :Ranveer Singh नहीं बनेंगे भगवान शिव! Amish Tirpathi ने The Immortals of Meluha पर तोड़ी चुप्पी

आलिया के आने वाले प्रोजेक्ट्स

आलिया भट्ट इस समय काफी व्यस्त हैं. वे जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में नजर आएंगी. इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर और विक्की कौशल मुख्य भूमिका में हैं. इसके अलावा, यश राज फिल्म्स की मचअवेटेड जासूसी एक्शन फिल्म 'अल्फा' में भी आलिया काम कर रही हैं. इस फिल्म में उनके साथ शारवरी वाघ और बॉबी देओल भी नजर आएंगे. आलिया भट्ट न सिर्फ अपनी एक्टिंग एबिलिटी बल्कि स्टाइल और सोच के लिए भी जानी जाती हैं. कान्स में उनका यह सफर एक बार फिर साबित कर रहा है कि वे भारतीय सिनेमा की एक मजबूत और टैलेंटेड हस्ती हैं. फैंस अब उनके अगले लुक और आने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

Alia Bhattbollywood
अगला लेख