IPL 2026: 'एक दिन यह सब खत्म हो जाएगा...', मैच के बाद Virat Kohli के बयान से मची हलचल; आखिर क्यों कही ये बात?
केकेआर के खिलाफ कमाल की बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली ने 105 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली. वहीं इस मैच के बाद कोहली का बड़ा बयान सामने आया है.
virat kohli statement after rcb vs kkr match
IPL 2026, RCB vs KKR: आईपीएल 2026 में बैक-टू-बैक 2 शून्य के बाद आखिरकार विराट कोहली के बल्ले से शानदार पारी देखने को मिली. कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन करते हुए कोहली ने अपने आईपीएल करियर का 9वां शतक लगाया. विराट ने बल्ले करते हुए 60 गेंदों पर 105 रनों की नाबाद पारी खेली. जिसके चलते उनको प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
इस मैच में केकेआर को 6 विकेट से हराकर आरसीबी ने पॉइंट्स टेबल में फिर से पहला पायदान हासिल कर लिया है. वहीं मैच के बाद कोहली ने ऐसा बयान दिया कि हर कोई सोचने को मजबूर हो गया कि आखिर विराट ने ऐसा क्यों कहा?
मैच के बाद क्या बोले कोहली?
जब विराट कोहली से रिकॉर्ड तोड़ने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा "खैर, इन सब के बाद भी मुझे बैटिंग करना बहुत पसंद है. यही मेरी सबसे गहरी भावना है. देखिए, इस स्तर पर खेलना कितना बड़ा सम्मान है. दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा करना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है. यही वो चीज है जो मैंने पूरी ज़िंदगी की है. क्रिकेट मेरा सच्चा प्यार है. मैं मैदान पर अपना दिलो जान लगा देता हूं, चाहे मैं फील्डिंग कर रहा हूं या बैटिंग, क्योंकि एक दिन तो यह सब खत्म हो जाएगा. मैं मैदान पर बिताए हर दिन का भरपूर आनंद लेना चाहता हूं."
9वें आईपीएल शतक पर क्या बोले?
उन्होंने कहा "जश्न बहुत बड़ा नहीं था क्योंकि हम जानते हैं कि इस समय अंकों का कितना महत्व है. मेरे लिए यह एक प्रयास है कि मैं टीम के स्कोर में योगदान दूं और मुझे पता है कि अगर मैं मैच में काफी देर तक बल्लेबाजी करता हूं, तो हमारे जीतने की संभावना बढ़ जाती है. इसलिए पिछले दो मैचों में ज्यादा रन न बना पाना मुझे अंदर ही अंदर परेशान करता है, क्योंकि मुझे पता है कि मैं अच्छा खेल सकता हूं और गेंद को अच्छी तरह से हिट कर रहा हूं लेकिन जब आप इसे जारी नहीं रख पाते और आपको पता होता है कि आप टीम के लिए कोई प्रभाव नहीं डाल पाए हैं, तो यह आपको परेशान करता है."
दबाव को लेकर क्या बोले कोहली?
जब कोहली से दबाव को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने बताया "लोग दबाव को सौभाग्य क्यों कहते हैं, इसके पीछे एक कारण है. यह वास्तव में आपको विनम्र रखता है, आपको केंद्रित रखता है, और आपको अभ्यास में फिर से कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करता है. आप चीजों को हल्के में नहीं ले सकते. पेट में घबराहट होना, अच्छा दबाव हमेशा आपके खेल को बेहतर बनाने में मदद करता है. इसलिए मैं नेट में और कड़ी मेहनत कर रहा था. मुझे लगता है कि लोग कहते हैं कि दबाव एक सौभाग्य है और हां, मैं घबराया हुआ था. मैं बस शुरुआत करना चाहता था, जश्न मनाना चाहता था और थोड़ा मजा करना चाहता था."




