IPL 2026: गेंद लगने से टूटी सोने की चेन, पिच पर ही छोड़कर बाहर चला गया RCB स्टार; जानें फिर क्या हुआ
केकेआर के खिलाफ बेथेल जल्दी आउट हो गए थे, लेकिन गेंद लगने से उनकी सोने की चेन टूटकर वहीं पिच पर गिर गई थी और वे उसको छोड़कर पवेलियन की तरफ भी चल दिए थे.
Jacob Bethell gold chain
IPL 2026, RCB vs KKR: आईपीएल 2026 में बीते दिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर प्लेऑफ के लिए लगभग क्वालीफाई कर ही लिया है. मैच में विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाकर फैंस का दिल जीत लिया. वहीं मैच के दौरान कुछ ऐसा देखने को मिला, जिससे फैंस थोड़े हैरान रह गए.
दरअसल विराट कोहली के साथ पिछले कई मैचों में जैकब बेथेल को आरसीबी के लिए पारी की शुरुआत करते हुए देखा जा रहा है, हालांकि उनका बल्ला अभी तक खामोश रहा है. केकेआर के खिलाफ बेथेल जल्दी आउट हो गए थे, लेकिन गेंद लगने से उनकी सोने की चेन टूटकर वहीं पिच पर गिर गई थी और वे उसको छोड़कर पवेलियन की तरफ भी चल दिए थे.
कैसे टूटी चेन?
मैच के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सलामी बल्लेबाज जैकब बेथेल का विकेट गिरते समय उनकी सोने की चेन छूट गई. कार्तिक त्यागी ने अपनी तेज शॉर्ट बॉल से बाएं हाथ के बल्लेबाज को चकमा दिया. बेथेल पुल शॉट ठीक से नहीं खेल पाए और बल्ले का ऊपरी किनारा लग गया. गेंद उनके हेलमेट से टकराई और त्यागी के सामने उछलकर आसान कैच में चली गई.
इसी दौरान आरसीबी के बल्लेबाज की सोने की चेन गिर गई और उन्हें इसका पता नहीं चला. उनके बाद बल्लेबाजी करने आए देवदत्त पडिक्कल ने चेन उठाकर अंपायर को दी. ये दृश्य कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
कितने विकेट से जीती RCB?
पहले बल्ले बाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने आरसीबीके सामने जीत के लिए 193 रनों का लक्ष्य रखा था. जिसके बाद आरसीबी ने इस टागरेट को 19,1 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर हासिल करके शानदार 6 विकेट से जीत दर्ज की.
आरसीबी की तरफ से विराट कोहली ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 60 गेंदों पर 105 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. इसके अलावा देवदत्त पडिक्कल ने 39 रन, जैकब बेथेल ने 15 और कप्तान रजत पाटीदार ने 11 रन बनाए थे. इस जीत के साथ ही आरसीबी एक बार फिर से पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर आ गई है. मैच से पहले गुजरात टाइटंस पहले पायदान पर भी, जो अब दूसरे पर है.




