क्या दान किया 1 अंक ही अब PBKS को पड़ रहा भारी? KKR की जीत के बाद श्रेयस अय्यर की बहन का बड़बोलापन फिर ट्रेंड में
IPL 2026 का प्लेऑफ मुकाबला बेहद रोमांचक हो गया है. KKR की MI पर जीत के बाद समीकरण पूरी तरह बदल गए हैं. PBKS के लिए अब अंतिम मैच 'करो या मरो' जैसा बन चुका है. इस बीच श्रेयस अय्यर की बहन का पुराना '1 अंक दान' वाला बयान फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
IPL 2026 Playoff Race, KKR vs PBKS Match Shresta Iyer Viral Video: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है. तीन टीमें प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं, जबकि चौथे और आखिरी स्थान के लिए पांच टीमों के बीच कड़ी टक्कर चल रही है. अब मैच हारने का मतलब प्लेऑफ की रेस से खुद को बाहर करना है. पंजाब किंग्स को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अब हर हाल में लखनऊ सुपरजायंट्स को हराना होगा. कोलकाता नाइटराइडर्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ के समीकरण को दिलचस्प बना दिया है. इस बीच, श्रेयस अय्यर की बहन का बड़बोलापन फिर ट्रेंड में आ गया है.
श्रेयस अय्यर की बहन Shresta Iyer ने 12 मार्च को केकेआर के खिलाफ पंजाब का मैच रद्द होने पर एक वीडियो पोस्ट किया था. इसमें उन्होंने कहा था कि पंजाब ने केकेआर को 1 अंक दान में दे दिया है. हालांकि, बाद में उन्होंने माफी मांगते हुए वीडियो डिलीट कर दिया था. अब हालत ऐसे हो गए हैं कि वही एक अंक पंजाब को भारी पड़ रहा है. उस समय पंजाब की टीम बेहतरीन लय में थी और उसे जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा था.
एक अंक की क्यों है अहमियत?
अगर पंजाब की टीम कोलकाता को हरा देती तो उसके भी इस समय 14 अंक होते. उसके पास अपने आखिरी मुकाबले में राजस्थान से बेहतर नेट रन रेट कर प्लेऑफ में पहुंचने का मौका होता. अब हालत यह हैं कि उसे अपना आखिरी मुकाबला जीतने के बावजूद राजस्थान के हारने की उम्मीद करनी होगी.
क्या है प्लेऑफ का समीकरण?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है. अब एक स्थान के लिए राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स, कोलकाता नाइटराइडर्स, चेन्नई सुपरकिंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. RR के 14, जबकि PBKS के 13 अंक है. पंजाब को अपना मुकाबला जीतने के साथ ही राजस्थान के हारने की दुआ करनी होगी, क्योंकि पंजाब के जीतने के बाद 15 अंक हो जाएंगे, जबकि राजस्थान के 16 अंक हो जाएंगे और वह प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लेगी.
केकेआर अगर अपने आखिरी मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हरा देती है तो उसके 15 अंक हो जाएंगे. वह प्लेऑफ में पहुंच सकती हैं, लेकिन उसे राजस्थान और पंजाब के हारने की प्रार्थना करनी होगी. दूसरी तरफ चेन्नई सुपरकिंग्स और दिल्ली के 12-12 अंक हैं. दोनों को अपने आखिरी मुकाबले में विशाल अंतर से जीत दर्ज करने के अलावा, पंजाब, राजस्थान और केकेआर के हारने की उम्मीद करनी होगी.
पंजाब के लिए कैसा रहा अब तक का सफर?
- गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराया
- चेन्नई सुपरकिंग्स को 5 विकेट से हराया
- कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ
- सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया
- मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया
- लखनऊ सुपरजायंट्स को 54 रन से हराया
- दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराया
- राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट से हराया
- गुजरात टाइटंस ने 4 विकेट से हराया
- सनराइजर्स हैदराबाद ने 33 रन से हराया
- दिल्ली कैपिटल्स ने 3 विकेट से हराया
- मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट से हराया
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 23 रन से हराया




