Begin typing your search...

IPL 2026: 65 मैच बाद भी प्लेऑफ की तस्वीर नहीं हुई साफ, अब 5 मैच करेंगे डिसाइड; 24 मई के मुकाबले पर सभी की नजरें

आरसीबी, गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया है. अब टूर्नामेंट में 5 लीग मैच बचे हैं, जो डिसाइड करेंगे की प्लेऑफ की चौथी टीम कौनसी होने वाली है?

IPL 2026 Playoff qualification Scenario
X

IPL 2026 Playoff qualification Scenario

IPL 2026 Playoff Scenario: आईपीएल 2026 में जहां एक तरफ प्लेऑफ के लिए 3 टीमों ने क्वालीफाई कर लिया है तो वहीं अब 5 टीमों के बीच चौथे पायदान के लिए जंग छिड़ी है. सीजन-19 में अब तक 65 मैच खेले जा चुके हैं, लेकिन प्लेऑफ की तस्वीर पूरी तरह से साफ नहीं हो पाई है. फिलहाल आरसीबी, गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया है.

अब टूर्नामेंट में 5 लीग मैच बचे हैं, जो डिसाइड करेंगे की प्लेऑफ की चौथी टीम कौनसी होने वाली है? वहीं इन 5 मैचों में सभी की नजरें 24 मई को होने वाले मैच टिकी होंगी. ये मैच प्लेऑफ की पूरी तस्वीर को साफ कर देगा.

कौन-कौन से 5 मुकाबले बचे?

अब आईपीएल 2026 में 5 लीग मुकाबले बचे हैं. पहला मैच 21 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा. सीएसके के लिए ये मैच जीतना बेहद जरूरी है. इस मैच को जीतकर सीएसके 14 अंक के साथ प्लेऑफ की रेस में बनी रहेगी. दूसरी मुकाबला 22 मई को सनराइजर्स हैदराबाद और आरसीबी के बीच खेला.

तीसरा मुकाबला 23 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा. पंजाब किंग्स को अगर प्लेऑफ की रेस में बने रहना है तो उसको ये मैच जीतना जरूरी है. वहीं चौथा मुकाबला 24 मई को राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच, जबकि पांचवां और आखिरी लीग मैच भी 24 मई को केकेआर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा.

24 मई का मैच क्यों अहम?

दरअसल 24 मई को आईपीएल 2026 में 2 मुकाबले होंगे. जिनमें से पहले मुकाबले पर हर किसी की नजरें रहने वाली हैं. पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा. इस मैच से प्लेऑफ की तस्वीर साफ हो जाएगी. अगर राजस्थान रॉयल्स इस मैच को जीत लेती है तो वो प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली चौथी टीम बन जाएंगे. क्योंकि जीत के साथ उसके 16 अंक हो जाएंगे, जो बाकी बची 4 टीमों से ज्यादा होंगे.

दूसरी तरफ अगर मुंबई इंडियंस इस मैच को जीत लेती है तो फिर राजस्थान के लिए मुश्किल पैदा हो जाएंगी. फिर नेट रनरेट और बाकी टीमों की स्थिति को देखते हुए फैसला किया जाएगा. ऐसे में राजस्थान कतई नहीं चाहेगी कि वो इस मैच को हारे.

आईपीएल
अगला लेख