Shresta Iyer Viral Video Controversy: श्रेयस अय्यर की बहन के वीडियो में ऐसा क्या था, जो डिलीट करना पड़ गया?
Shreyas Iyer की बहन Shresta ने मजाक में एक वीडियो पोस्ट किया था, जिस पर विवाद पैदा हो गया और उन्हें धमकियां मिलने लगीं. आखिरकार, उन्होंने उस वीडियो को डिलीट कर दिया और कहा कि उनका मकसद सिर्फ मजाक और भाई को सपोर्ट करना था.
श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा
पंजाब किंग्स के कप्तान Shreyas Iyer की बहन Shresta Iyer इस समय सुर्खियों में हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल हुए अपने वीडियो को धमकी भरे संदेश मिलने के बाद डिलीट कर दिया.श्रेष्ठा ने कहा कि वीडियो सिर्फ हल्के-फुल्के मज़ाक के लिए बनाया गया था, लेकिन इसे गलत तरीके से समझ लिया गया.
यह विवाद Punjab Kings और Kolkata Knight Riders के बीच खेले जाने वाले मैच के बारिश की वजह से रद्द होने के बाद शुरू हुआ. मुकाबला Eden Gardens में खेला जा रहा था, लेकिन सिर्फ 3.4 ओवर के बाद ही मैच धुल गया और दोनों टीमों को एक-एक अंक मिल गया.
वायरल वीडियो में क्या था?
मैच रद्द होने के बाद श्रेष्ठा अय्यर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने मज़ाकिया अंदाज़ में कहा, "साडे पंजाबियां दा दिल वड्डा हुंदा ऐ… लो दे दित्ता एक पॉइंट." इस वीडियो में उन्होंने कहा कि पंजाब किंग्स ने 'दिल बड़ा दिखाते हुए' KKR को एक अंक दे दिया. वीडियो तेजी से वायरल हो गया और सोशल मीडिया पर इसे लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आने लगीं.
वीडियो को क्यों हटाना पड़ा?
बढ़ते विवाद के बाद श्रेष्ठा अय्यर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर बताया कि उन्होंने वीडियो हटा दिया है. उन्होंने लिखा- वीडियो मजाक के लिए बनाया गया था, लेकिन कुछ लोगों ने इसे गलत समझ लिया. इस दौरान उन्हें नेगेटिव कमेंट्स के साथ धमकी भरे संदेश भी मिले. श्रेष्ठा ने साफ किया कि वीडियो हटाने का मतलब यह नहीं है कि उन्होंने कुछ गलत किया. उन्होंने कहा, "मैं वीडियो इसलिए नहीं हटा रही क्योंकि मैंने कुछ गलत किया, बल्कि इसलिए क्योंकि मैं अपने भाई और उनकी टीम का सम्मान करती हूं और इस प्लेटफॉर्म पर नकारात्मक माहौल नहीं चाहती."
पहले भी दी थी सफाई
विवाद बढ़ने के बाद श्रेष्ठा अय्यर ने पहले भी सफाई दी थी कि उनका वीडियो किसी टीम को ट्रोल करने के लिए नहीं था. उन्होंने कहा, यह सिर्फ मजाक था. किसी टीम के खिलाफ कोई नफरत नहीं. मैं सिर्फ अपने भाई को सपोर्ट कर रही थी. यह सिर्फ खेल है, इसे उसी तरह लिया जाए.
बारिश से रद्द हुआ मैच
Punjab Kings बनाम Kolkata Knight Riders मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था. सिर्फ 3.4 ओवर का खेल ही हो पाया था. इससे दोनों टीमों को 1-1 अंक मिले.




