RR vs RCB: वैभव-जायसवाल के आगे क्या टिक पाएंगे भुवी-डफी? हाई-वोल्टेज मुकाबले में ये 5 बैटल तय करेगी मैच का नतीजा
IPL 2026 की दो अजेय टीमों के बीच आज गुवाहाटी में हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा. एक तरफ वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की आक्रामक सलामी जोड़ी है तो दूसरी तरफ भुवनेश्वर कुमार और जैकब डफी जैसे तेज गेंदबाज... ऐसे में दोनों टीमों के बीच जबदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा.
RR vs RCB Match Guwahati: डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) और विस्फोटक फॉर्म में चल रही Rajasthan Royals आज गुवाहाटी में आमने-सामने होंगी. इस मुकाबले में एक तरफ Yashasvi Jaiswal और Vaibhav Sooryavanshi की आक्रामक सलामी जोड़ी है तो दूसरी तरफ Virat Kohli की अगुवाई में RCB की मजबूत बल्लेबाज़ी लाइन-अप...
RCB की गेंदबाज़ी भी इस सीजन में काफी मजबूत नजर आई है, जहां Jacob Duffy ने Josh Hazlewood की गैरमौजूदगी में शानदार प्रदर्शन किया है. वहीं Krunal Pandya और Suyash Sharma मिडिल ओवर्स में असरदार रहे हैं.
RR vs RCB Head-to-Head
- कुल मैच: 33
- राजस्थान रॉयल्स: 14
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: 17
- नो रिजल्ट: 2
RCB का रिकॉर्ड थोड़ा बेहतर है, लेकिन मौजूदा फॉर्म में RR बेहद खतरनाक नजर आ रही है. सूर्यवंशी और जायसवाल की जोड़ी ने पिछले मैच में मुंबई के गेंदबाजों के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था. ऐसे में इस मुकाबले के हाई-वोल्टेज रहने की पूरी उम्मीद है.
RR vs RCB Match: Pitch Report
राजस्थान और बेंगलुरु के बीच यह मुकाबला Barsapara Cricket Stadium में खेला जाएगा, जहां बल्लेबाज़ों के लिए शानदार पिच देखने को मिल सकती है. पिच पर समान बाउंस देखने को मिलेगी, जो स्ट्रोक प्ले के लिए आदर्श है. इसी पिच पर RR ने MI के खिलाफ 11 ओवर में 150 रन जड़ दिए थे.
RR vs RCB Predicted Playing 11
- Rajasthan Royals: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, शिमरन हेटमायर. डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, नांद्रे बर्गर और तुषार देशपांडे.
- Impact Sub: रवि बिश्नोई
- Royal Challengers Bengaluru: विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, टिम डेविड, जितेश शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह और जैकब डफी.
- Impact Sub: सुयश शर्मा
5 खिलाड़ी जिनकी टक्कर तय करेगी मैच
- Virat Kohli vs Sandeep Sharma: विराट कोहली बनाम संदीप शर्मा की भिड़ंत IPL की सबसे दिलचस्प टक्कर में से एक है. संदीप ने 18 पारियों में 7 बार कोहली को आउट किया है. इस दौरान कोहली ने सिर्फ 132 रन बनाए. इस संदीप, कोहली पर भारी रहे हैं.
- Vaibhav Sooryavanshi vs Bhuvneshwar Kumar: वैभव सूर्यवंशी की आक्रामक बल्लेबाज़ी की भुवनेश्वर कुमार की स्विंग गेंदबाज़ी के आगे जोरदार टक्कर देखने को मिलेगी. पिछली भिड़ंत में सूर्यवंशी ने 2 छक्के लगाए थे. आखिर में, भुवनेश्वर ने उन्हें 16 रन पर आउट किया था.
- Ravi Bishnoi vs Rajat Patidar: रवि बिश्नोई के एक ओवर में रजत पाटीदार ने IPL 2022 के Eliminator में 26 रन बनाए थे. मिडिल ओवर की यह टक्कर मैच का रुख तय कर सकती है.
- Phil Salt vs Jofra Archer: 2025 में फिल साल्ट ने जोफ्रा आर्चर सॉल्ट का शानदार सामना करते हुए 65 रन बनाए थे. इसमें 51 रन लेग साइड पर बनाए गए थे. कुल मिलाकर, पावरप्ले में आतिशबाजी तय है.
- Yashasvi Jaiswal vs Jacob Duffy: यशस्वी जायसवाल और जैकब डफी का पहली बार आमना-सामना होगा. जायसवाल के पास ऑरेंज कैप है, जबकि डफी का यह डेब्यू सीजन है.




