Begin typing your search...

MP की Priyanka Purohit कौन? देवकृष्ण के काले होने की वजह से प्रेमी संग पति को उतारा मौत के घाट- ऐसे लिखी मौत की स्क्रिप्ट

मध्य प्रदेश के धार में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या करवाई. लूट का ड्रामा रचकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश, 36 घंटे में खुलासा.

MP की Priyanka Purohit कौन?  देवकृष्ण के काले होने की वजह से प्रेमी संग पति को उतारा मौत के घाट- ऐसे लिखी मौत की स्क्रिप्ट
X
( Image Source:  @venom1s- X )
सागर द्विवेदी
By: सागर द्विवेदी6 Mins Read

Published on: 10 April 2026 4:13 PM

मध्य प्रदेश के धार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों, विश्वास और इंसानियत तीनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं. जिस घटना को पहले लूट के दौरान हुई हत्या बताया जा रहा था, वह अब एक खौफनाक साजिश बनकर सामने आई है. पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या की प्लानिंग की और उसे अंजाम दिलवाया.

गोंदीखेड़ा चारण गांव में हुई इस वारदात ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है. 27 वर्षीय प्रियंका पुरोहित ने अपने पति देवकृष्ण पुरोहित की हत्या के बाद ऐसी कहानी गढ़ी कि शुरुआत में पुलिस भी गुमराह हो गई. लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, साजिश की परतें खुलती चली गईं और पूरा मामला एक ‘क्राइम थ्रिलर’ जैसा बन गया.

क्या था पूरा मामला?

पुलिस के मुताबिक, यह घटना 7 अप्रैल की रात की है, जब देवकृष्ण पुरोहित अपने घर में सो रहे थे. उसी दौरान उन पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. शुरुआत में प्रियंका ने पुलिस को बताया कि कुछ अज्ञात बदमाश घर में घुस आए, उन्होंने लूटपाट की और विरोध करने पर उसके पति की हत्या कर दी. उसने दावा किया कि बदमाशों ने उसे बंधक बना लिया और करीब 3.5 लाख रुपये के जेवर और नकदी लूटकर फरार हो गए.

पुलिस को कब हुआ शक?

  • जांच के दौरान पुलिस को प्रियंका की कहानी में कई खामियां नजर आईं.
  • जिस जेवर को चोरी बताया गया, वह घर के अंदर ही मिला
  • प्रियंका बार-बार अपने बयान बदल रही थी
  • उसका मोबाइल फोन गायब था
  • घटनाक्रम में कई तकनीकी विसंगतियां सामने आईं
  • इन्हीं सब कारणों से पुलिस को शक गहरा गया और पूछताछ सख्ती से की गई.

क्या यह हत्या पहले से प्लान थी?

पुलिस पूछताछ में प्रियंका ने आखिरकार सच कबूल कर लिया. उसने बताया कि उसने अपने प्रेमी कमलेश के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कमलेश ने अपने साथी सुरेंद्र सिंह को करीब 1 लाख रुपये की सुपारी दी थी, जिसमें 50 हजार रुपये एडवांस दिए गए थे. प्लान के तहत घर का दरवाजा खुला छोड़ा गया, ताकि हमलावर आसानी से अंदर आ सके और वारदात को अंजाम दे सके.

हत्या को लूट दिखाने की कोशिश कैसे हुई?

हत्या के बाद पूरे घर को अस्त-व्यस्त किया गया ताकि यह लूट जैसा लगे. प्रियंका ने खुद को भी पीड़ित दिखाने के लिए बंधक बनाए जाने की कहानी गढ़ी. उसने पुलिस को बताया कि बदमाशों ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया था, जबकि असलियत में यह पूरी कहानी पहले से तैयार की गई थी.

पति-पत्नी के रिश्ते में क्या था तनाव?

पुलिस और परिजनों के अनुसार, देवकृष्ण और प्रियंका के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. देवकृष्ण की बहन ज्योति ने बताया कि प्रियंका अक्सर अपने पति का अपमान करती थी और कहती थी कि 'तुम काले हो… तुम मेरे लायक नहीं हो… मुझे तुमसे बेहतर कोई चाहिए.'परिजनों का दावा है कि प्रियंका का अपने प्रेमी कमलेश के साथ संबंध था, जिसे लेकर घर में अक्सर झगड़े होते थे.

बाल विवाह और अफेयर बना वजह?

पुलिस के अनुसार, प्रियंका और देवकृष्ण की शादी तब हुई थी जब प्रियंका महज 15 साल की थी. बालिग होने के बाद भी वह पति के साथ रहने को तैयार नहीं थी. इसी दौरान 2017 में उसकी मुलाकात कमलेश से हुई और दोनों के बीच संबंध गहरा हो गया. यही रिश्ता आगे चलकर इस हत्याकांड की वजह बना.

वायरल वीडियो ने क्यों मचाया बवाल?

घटना के बाद प्रियंका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें वह अपने पति की मौत पर रोती-बिलखती नजर आ रही है. लेकिन जैसे ही पुलिस ने साजिश का खुलासा किया, वही वीडियो लोगों के गुस्से का कारण बन गया. सोशल मीडिया यूजर्स ने उसकी एक्टिंग को लेकर तंज कसते हुए इसे 'ऑस्कर विजेता अभिनय' बताया और इसे 'फर्जी शोक' कहा.

पुलिस ने क्या कार्रवाई की?

पुलिस ने इस मामले में प्रियंका और उसके प्रेमी कमलेश को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि सुपारी किलर सुरेंद्र अभी फरार है. एसपी मयंक अवस्थी के नेतृत्व में पुलिस ने महज 36 घंटे में इस केस का खुलासा कर दिया. जांच में तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पूरी साजिश सामने आई.

परिवार ने क्या कहा?

मृतक की मां ने आरोपियों के लिए कड़ी सजा की मांग की है. उन्होंने कहा कि 'सभी आरोपियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। मुझे और कुछ नहीं, सिर्फ न्याय चाहिए.' परिवार इस घटना से पूरी तरह टूट चुका है और न्याय की मांग कर रहा है.

अगला लेख