KKR vs LSG: 7 छक्के, 2 चौके और 200 का स्ट्राइक रेट- Mukul Choudhary ने कैसे 27 गेंद में कोलकाता के जबड़े से छीन ली जीत?
कोलकाता के ऐतिहासिक Eden Gardens में 21 साल के मुकुल चौधरी ने ऐसी विस्फोटक पारी खेली, जिसने हारती हुई Lucknow Super Giants को चमत्कारिक जीत दिला दी. एक समय 16 ओवर में 128 रन पर 7 विकेट गंवा चुकी LSG को जीत की उम्मीद कम थी, लेकिन मुकुल चौधरी ने आखिरी 4 ओवर में मैच का पासा पलट दिया.
मुकुल चौधरी
KKR Vs LSG Match Highlights, Mukul Choudhary not out fifty: कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स स्टेडियम में हरियाणा के झुंझुनू के रहने वाले 21 साल के मुकुल चौधरी ने एक ऐसी पारी खेली, जिसने क्रिकेट जगत को आश्चर्यचकित कर दिया. उनके बल्ले से गेंद ऐसे निकल रही थी, जैसे उस पर छक्का ही लिखा हो... एक के बाद एक सात गगनचुंबी छक्कों ने मैच को देखते ही देखते ही कोलकाता नाइटराइडर्स (Kolkata Knight Riders) के पाले से बाहर कर दिया. एक समय 16 ओवर में 128 रन पर 7 विकेट गंवाने वाली लखनऊ सुपरजायंट्स (Lucknow Super Giants) ने अंतिम 4 ओवर में 54 रन जोड़कर केकेआर के जबड़े से जीत छीन ली.
मुकुल चौधरी ने 4 ओवर में मैच का पासा पलट दिया. उन्होंने आवेश खान के साथ मिलकर 17वें ओवर में 11, 18वें ओवर में 13, 19वें ओवर में 16 और अंतिम ओवर में 14 रन जोड़कर LSG को KKR के खिलाफ पिछले सात मैचों में 5वीं और ईडन गार्डन्स में 4 मैचों में तीसरी जीत दिला दी.
KKR vs LSG Match में बने रिकॉर्ड
- लक्ष्य का पीछा करते हुए आखिरी गेंद पर यह LSG की दूसरी जीत है. इससे पहले 2023 में बेंगलुरु में RCB के खिलाफ 1 विकेट से जीत मिली थी (जब 213 रनों का पीछा किया था).
- मुकुल चौधरी के लगाए 7 छक्के, LSG के किसी भी बल्लेबाज़ द्वारा नंबर 7 या उससे नीचे बल्लेबाज़ी करते हुए लगाए गए सबसे ज़्यादा छक्के हैं।
- मुकुल के 7 छक्के, IPL में लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करते हुए नंबर 7 या उससे नीचे बल्लेबाज़ी करने वाले किसी भी बल्लेबाज़ द्वारा लगाए गए संयुक्त रूप से सबसे ज़्यादा छक्के हैं. इस मामले में वह DJ Bravo के साथ बराबरी पर हैं, जिन्होंने 2018 सीज़न के पहले मैच में वानखेड़े स्टेडियम में CSK की ओर से MI के खिलाफ 7 छक्के लगाए थे.
- मुकुल और आवेश के बीच नाबाद 54 रनों की साझेदारी, लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करते हुए 8वें विकेट या उससे नीचे के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है.
KKR vs LSG : मैच में क्या-क्या हुआ?
- लखनऊ सुपरजायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.
- कोलकाता नाइटराइडर्स ने 4 विकेट पर 281 रन बनाए, जिसमें कप्तान अजिंक्य रहाणे के 24 गेंद में 41 और अंगकृष रघुवंशी के 33 गेंद में 45 रन शामिल हैं.
- रहाणे ने 24 गेंद की पारी में 2 छक्के और 4 चौके लगाए, जबकि रघुवंशी ने 33 गेंद की पारी में 2 छक्के और 5 चौके लगाए.
- फिन एलन ने 8 गेंद में 9 रन बनाए, जिनमें दो चौके शामिल रहे.
- रिंकू सिंह 4 रन बनाकर आवेश खान की गेंद पर बोल्ड हो गए.
- कैमरन ग्रीन ने 24 गेंद में 1 छक्का और 3 चौके की मदद से नाबाद 32 रन बनाए.
- रोवमन पॉवेल भी 24 गेंद में 33 रन बनाकर नाबदा रहे, जिसमें 2 छक्के और 4 चौके शामिल हैं.
- लखनऊ की ओर से प्रिंस यादव, मनिमारन सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह राठी और आवेश खान ने 1-1 विकेट लिया.
- लखनऊ की ओर से मिचेल मार्श ने 11 गेंद में 15 रन बनाए, जिसमें 1 छक्का और एक चौका शामिल रहा.
- एडेन मार्करम ने 15 गेंद में 1 छक्का और 2 चौके की मदद से 22 रन बनाए.
- कप्तान ऋषभ पंत ने 9 गेंद में 1 चौके की मदद से 10 रन बनाए.
- आयुष बडोनी ने शानदार फिफ्टी जड़ते हुए 34 गेंद में 54 रन बनाए, जिसमें 2 छक्के और 7 चौके शामिल हैं.
- निकोलस पूरन का बल्ला फिर खामोश रहा. उन्होंने 15 गेंद में 13 रन बनाए.
- अब्दुल समद कुछ खास नहीं कर पाए. वे 4 गेंद में 2 रन बनाकर आउट हुए.
- मोहम्मद शमी 1 रन बनाकर आउट हुए.
- मुकुल चौधरी 54 और आवेश खान 1 रन बनाकर नाबाद रहे.




