Begin typing your search...

KL Rahul सेंचुरी से चूके, राशिद खान ने चटकाए 3 विकेट; GT ने अंतिम गेंद में DC को 1 रन से हराया-पढ़ें आखिरी ओवर का पूरा रोमांच

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हुए रोमांचक मुकाबले में GT ने DC को महज 1 रन से हराकर जीत की हैट्रिक लगाने से रोक दिया. प्रसिद्ध कृष्णा ने अंतिम गेंद में डेविड मिलर को 2 रन नहीं बनाने दिया. पढ़ें आखिरी ओवर का पूरा रोमांच...

KL Rahul Rashid Khan
X

केएल राहुल और राशिद खान

( Image Source:  IPL )

IPL 2026 DC vs GT Match Highlights: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आज जो मैच खेला गया, वह देखने लायक था. अंतिम ओवर तक दर्शकों की सांसें अटकी हुई थी. अंत में बाजी गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) ने मारी... उसने रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को 1 रन से हराया. इस तरह DC जीत की हैट्रिक नहीं लगा पाई. हालांकि, डेविड मिलर ने शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने 20 गेंद में 3 छक्के और 3 चौके लगाते हुए नाबाद 41 रन बनाए... लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा ने अंतिम गेंद में मिलर को 1 रन नहीं बनाने दिया.

केएल राहुल ने टीम की ओर से सबसे ज्यादा 92 रन बनाए. हालांकि, वे शतक से चूक गए. अपनी 52 गेंद की इस पारी में उन्होंने 4 गगनचुंबी छक्के और 11 चौके लगाए.

राहुल के अलावा, पाथुम निसांका ने 24 गेंद में 1 छक्का और 6 चौकों की मदद से 41 रन बनाए. वहीं, नीतीश राणा ने5, समीर रिजवी ने 0, अक्षर पटेल ने 2, ट्रिस्टन स्टब्स ने 7, विपराज निगम ने 12 और कुलदीप यादव ने 1 रन बनाए. गुजरात की ओर से राशिद खान ने 3, प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 और मोहम्मद सिराज ने 1 विकेट लिया.

इससे पहले, टॉस हारकर GT ने पहले बैटिंग करते हुए कप्तान शुभमन गिल, जोस बटलर और वाशिंगटन सुंदर के शानदार अर्धशतकों की बदौलत 4 विकेट पर 210 रन बनाए, जिसके जवाब में DC की टीम 8 विकेट पर 209 ऱन ही बना सकी.. वहीं, दिल्ली की ओर से मुकेश कुमार ने 2, जबकि लुंगी एनगिडी और कुलदीप यादव ने 1-1 विकेट लिए.

20वें ओवर में क्या-क्या हुआ?

  • पहली गेंद- विपराज निगम ने चौका लगाया
  • दूसरी गेंद- निगम आउट
  • तीसरी गेंद- कुलदीप यादव ने 1 रन बनाया
  • चौथी गेंद- मिलर ने छक्का लगाया
  • पांचवीं गेंद- मिलर ने कोई रन नहीं लिया
  • छठी गेंद- कुलदीप रन आउट हुए

गुजरात की ओर से किसने कितने रन बनाए?

  • साई सुदर्शन ने 7 गेंद में 12 रन बनाए, जिनमें 2 चौके शामिल हैं.
  • कप्तान शुभमन गिल ने 45 गेंद में 70 रन बनाए, जिनमें 5 छक्के और 4 चौके शामिल रहे.
  • जोस बटलर ने 27 गेंद में 52 रन बनाए, जिनमें 5 छक्के और 3 चौके शामिल हैं.
  • वाशिंगटन सुंदर ने 32 गेंद में 2 छक्के और 6 चौके शामिल हैं.
  • ग्लेन फिलिप्स ने 9 गेंद में नाबाद 14 रन बनाए, इस दौरान उन्होंने 1 छक्का और 1 चौका लगाया.
  • राहुत तेवतिया 1 गेंद में 1 रन बनाकर नाबाद रहे.

GT की सबसे करीबी जीत (रनों के अंतर से)

  • 1 रन बनाम DC, दिल्ली, 2026
  • 6 रन बनाम MI, अहमदाबाद, 2024
  • 7 रन बनाम LSG, लखनऊ, 2023
  • 8 रन बनाम KKR, मुंबई DYP, 2022
  • 14 रन बनाम DC, पुणे, 2022

DC की 1 रन से हार

  • बनाम CSK, चेन्नई, 2015
  • बनाम GL, दिल्ली, 2016
  • बनाम RCB, अहमदाबाद, 2021
  • बनाम GT, दिल्ली, 2026

IPL में किसी भी दूसरी टीम ने इतने कम अंतर से इतने ज़्यादा मैच नहीं हारे हैं.

आईपीएलक्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख