Begin typing your search...

Jasprit Bumrah ने लगाई खास 'हैट्रिक', क्या लगाएंगे 'चौका'? 8 साल में MI के 'धुरंधर' के साथ पहली बार हुआ ऐसा

IPL 2026 में Jasprit Bumrah लगातार तीसरे मैच में विकेटलेस गए. ऐसा 8 साल में पहली बार हुआ है. वैभव सूर्यवंशी ने उनकी तीन गेंदों पर 2 छक्के लगाकर महफिल लूट ली.

jasprit bumrah
X

जसप्रीत बुमराह

( Image Source:  ANI )

छोटा बच्चा समझकर हमसे न टकराना रे... 15 साल के वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने 7 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ ऐसा धमाका किया, जिसकी गूंज आने वाले कई सालों तक सुनाई देगी. वैभव ने Rajasthan Royals की ओर से खेलते हुए गुवाहाटी के Barsapara Cricket Stadium में बारिश से प्रभावित मैच में दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में गिने जाने वाले Jasprit Bumrah की पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर सभी को चौंका दिया.

इतना ही नहीं, वैभव ने बुमराह के उस ओवर में उन्होंने एक और छक्का लगाकर साफ कर दिया कि वह बड़े नामों से डरने वाले बल्लेबाज नहीं हैं. इस तरह उन्होंने बुमराह की पहली तीन गेंदों पर 2 छक्के जड़कर अपनी काबिलियत एक बार फिर दुनिया को दिखाया. इसके साथ ही, बुमराह के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज हो गया, जो 8 साल में पहली बार हुआ है.

8 साल बाद लगातार तीसरे मैच में विकेटलेस रहे बुमराह

इस मुकाबले में जसप्रीत बुमराह एक बार फिर विकेट लेने में नाकाम रहे. यह लगातार तीसरा मैच था जब वह बिना विकेट के लौटे. यह उनके शानदार टी20 करियर में बेहद दुर्लभ है. आखिरी बार बुमराह 2016 में लगातार तीन IPL मैचों में विकेट नहीं ले पाए थे.

IPL 2026 में अब तक कैसा रहा बुमराह का प्रदर्शन?

  • KKR के खिलाफ 4 ओवर में 35 रन
  • DC के खिलाफ 4 ओवर में 21 रन
  • RR के खिलाफ 3 ओवर में 32 रन

बुमराह का आईपीएल करियर कैसा है?

  • 148 मैच
  • 183 विकेट
  • 7.26 इकॉनमी

T20 क्रिकेट में बुमराह का प्रदर्शन कैसा है?

  • विकेट: 345
  • मैच: 273
  • इकॉनमी: 6.92
  • औसत विकेट: 1.26 प्रति मैच

वैभव ने कितने रन बनाए?

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 14 गेंदों में 39 रन ठोक दिए. उनकी इस तूफानी पारी ने मैच की दिशा तय कर दी. हालांकि मैच के हीरो रहे Yashasvi Jaiswal, जिन्होंने 32 गेंदों पर नाबाद 77 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया, लेकिन वैभव की विस्फोटक बल्लेबाजी ने मैच में असली फर्क पैदा किया. दोनों युवा बल्लेबाजों ने मिलकर पहले 5 ओवर में ही 80 रन ठोक दिए, जिससे मुंबई इंडियंस की वापसी लगभग नामुमकिन हो गई.

कितनी रन बना पाई मुंबई इंडियंस?

बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 11 ओवर में 150 रन का लक्ष्य मिला था, लेकिन टीम 123/9 तक ही पहुंच सकी और सीजन की दूसरी हार झेलनी पड़ी. इस मैच में मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की जमकर पिटाई हुई. दीपक चाहर ने 1 ओवर में 22 रन, ट्रेंट बोल्ट ने 1 ओवर में 22 रन, शार्दुल ठाकुर ने 2 ओवर में 36 रन, अल्लाह गजनफर ने 2 ओवर में 21 रन दिए. केवल Hardik Pandya ने किफायती गेंदबाजी की और 2 ओवर में 17 रन दिए.

आईपीएलक्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख