Begin typing your search...

'हमारी वजह से इनकी रोजी-रोटी चलती है', ऋषिकेश में महिला का शराब पीकर हंगामा करते वीडियो वायरल; यूजर्स बोले- गंगा कोई बार नहीं है

ऋषिकेश में गंगा किनारे शराब पीने से रोके जाने को लेकर एक महिला ने जमकर हंगामा, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. महिला हरियाणा की बताई जा रही है. इस वीडियो पर यूजर्स ने महिला की जमकर क्लास लगाई है.

Rishikesh Woman Tourist Viral Video
X

ऋषिकेश में महिला पर्यटक का वीडियो वायरल

( Image Source:  x.com/gharkekalesh )

Rishikesh Woman Video Viral: उत्तराखंड के ऋषिकेश में गंगा किनारे शराब पीने को लेकर एक महिला पर्यटक और पुलिस के बीच तीखी बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि यह घटना 6 अप्रैल को Phool Chatti इलाके में हुई, जहां महिला को पवित्र नदी के किनारे शराब पीते हुए देखा गया.

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने जब स्थानीय नियमों का हवाला देते हुए महिला को रोका, तो वह भड़क गई और जोर-जोर से बहस करने लगी. वायरल वीडियो में महिला पुलिसकर्मियों से कहती सुनाई दे रही है- "तुम्हारी रोजी-रोटी हमसे चलती है", यानी पर्यटक होने के नाते वह स्थानीय अर्थव्यवस्था में योगदान दे रही है.

महिला ने यह भी कहा कि वह अपने पैसे से शराब पी रही है. पर्यटकों को बेवजह निशाना बनाया जा रहा है. हालांकि, मामला तब शांत हुआ जब उसके पति ने बीच-बचाव किया और उसे वहां से ले गए.

ऋषिकेश में शराब और नॉन-वेज पर है सख्त रोक

Uttarakhand के आध्यात्मिक शहर Rishikesh को धार्मिक क्षेत्र घोषित किया गया है. यहां कई इलाकों में शराब और मांसाहारी भोजन पर पूरी तरह प्रतिबंध है, खासकर गंगा घाट और धार्मिक स्थलों के आसपास.. पवित्रता और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन समय-समय पर निगरानी करते रहते हैं। ऐसे में गंगा किनारे शराब पीना नियमों के खिलाफ माना जाता है।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं. एक यूजर ने लिखा, "मैडम, आपका पैसा स्वागत योग्य है, लेकिन गंगा कोई बार नहीं है. शांति और आध्यात्म के लिए आइए, पार्टी के लिए नहीं. " दूसरे यूजर ने लिखा, "किसी भी जगह पर पर्यटक बनकर जाएं तो स्थानीय भावनाओं का सम्मान करना चाहिए. शराब कहीं और पी जा सकती है. " तीसरे यूजर ने कहा, "इतना घमंड और अधिकार भावना कहां से आती है? पवित्र जगहों का सम्मान जरूरी है."

चौथे यूजर ने लिखा, "पर्यटन से रोजगार मिलता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि पवित्र जगहों पर मनमानी की जाए." पांचवें ने कहा, "मैडम को संस्कार की जरूरत है."

Viral Videoवायरल
अगला लेख