Begin typing your search...

पाक एक्ट्रेस Dur-e-Fishan Saleem का तंज! बोलीं- अमेरिका-ईरान सीजफायर का क्रेडिट भी Ranveer Singh धुरंधर 3 में ले लेंगे

पाकिस्तानी एक्ट्रेस दुरेफिशन सलीम ने अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर मजाकिया टिप्पणी कर सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी. उन्होंने रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 3’ का जिक्र करते हुए क्रेडिट लेने पर तंज कसा, जिस पर भारत-पाक फैंस के बीच बहस छिड़ गई.

अंतरराष्ट्रीय राजनीति और बॉलीवुड पर दुरेफिशन सलीम का मजाकिया तंज
X
अंतरराष्ट्रीय राजनीति और बॉलीवुड पर दुरेफिशन सलीम का मजाकिया तंज
( Image Source:  Instagram: dur_e_fishan_saleem000, IMDB )
रूपाली राय
By: रूपाली राय4 Mins Read

Updated on: 8 April 2026 11:25 PM IST

पाकिस्तानी एक्ट्रेस दुरेफिशन सलीम (Dur-e-Fishan Saleem) ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है. इस बार उनका मजाकिया कमेंट अंतरराष्ट्रीय राजनीति और बॉलीवुड को लेकर है जो एंटरटेनमेंट न्यूज की दुनिया में तेजी से वायरल हो रहा है. हाल ही में अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम की खबरें आईं.

कई रिपोर्ट्स में पाकिस्तान की कूटनीतिक भूमिका को सराहा गया. कहा जा रहा है कि पाकिस्तान ने दोनों देशों के बीच मध्यस्थता की और अस्थायी शांति का रास्ता निकाला. इस डिप्लोमैटिक डेवलपमेंट पर पाकिस्तानी सोशल मीडिया में खुशी का माहौल था. इसी खबर पर दुरेफिशन सलीम ने इंस्टाग्राम स्टोरी या कमेंट में मजाकिया अंदाज में लिखा, 'धुरंधर 3 में रणवीर सिंह को इसका क्रेडिट लेते देखने का बेसब्री से इंतजार है.' यानी इस युद्धविराम का क्रेडिट भी रणवीर सिंह 'धुरंधर 3' में लेते हुए देखने का इंतजार कर रही हूं. ”यह कमेंट तुरंत वायरल हो गया. पाकिस्तानी पेज जैसे pakistanicinemaa और pakistanidramasliv ने इसे शेयर किया है. जिसपर दोनों देशों के फैंस का रिएक्शन आ रहा है.

'धुरंधर' की सफलता से बिलबिलाता पकिस्तान

रणवीर सिंह की धुरंधर फ्रैंचाइजी एक हाई-ऑक्टेन स्पाई एक्शन थ्रिलर है. फिल्म में रणवीर सिंह का किरदार इतना 'धुरंधर' है कि वो हर बड़ी उपलब्धि का क्रेडिट खुद ले लेता है. फिल्म में क्रॉस-बॉर्डर टेररिज्म, अंडरकवर ऑपरेशन और पाकिस्तान से जुड़े प्लॉट्स हैं, जिसकी वजह से पाकिस्तान में फिल्म काफी चर्चा में रही. दुरेफिशन का यह तंज उसी मेम और फिल्म के ट्रेंड पर आधारित है जैसे फिल्म में रणवीर हर चीज का क्रेडिट लेते हैं, वैसे ही वो अमेरिका-ईरान युद्धविराम का भी क्रेडिट धुरंधर 3 में ले लेंगे. अली गुल पीर ने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'धुरंधर 3 का समय आ गया है, जिसमें हीरो असहज होकर लोगों को गले लगाता रहता है और फैंटेसी फिल्में बनाता रहता है, जबकि पाकिस्तान ग्लोबल वॉर रोक देता है. आखिर में, रणवीर शानदार चाय पीता है और घर वापस चला जाता है.'

फैंस का रिएक्शन

कुछ फैंस ने दुरेफिशन को “क्वीन” कहा और उनका ह्यूमर सराहा. वहीं इंडियन यूजर्स ने उन्हें सलाह दी की पहले धुरंधर की स्पेलिंग लिखना सीखो. एक ने कहा, 'मस्त मजाक है सोचो इनको लगता है पाकिस्तान ने शांति करवाई .... हाहाहाहाहा.' दूसरे ने कहा, 'मैडम, हम समझते हैं कि सच कड़वा होता है... और असलियत को स्वीकार करना मुश्किल होता है... लेकिन एक देश के तौर पर आप लोग इसी के हकदार हैं.' एक अन्य ने कहा, 'वहां एक युद्ध युद्ध विराम क्यों करवा दिया ये तो हम पै ही जोक क्रैक करने लगे... इसलिए हमारे हीरो या डायरेक्टर से जलन न करें... और हमारे हीरो क्रेडिट तो ले सकते हैं....आपके देश पहला साहसी कदम उठाया है.'

कौन है दुरेफिशन सलीम?

दुरेफिशन सलीम एक लोकप्रिय पाकिस्तानी एक्ट्रेस और मॉडल हैं, जो मुख्य रूप से उर्दू टेलीविजन ड्रामों में काम करती हैं. दुरेफिशन ने 2019 में कराची शिफ्ट होकर एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा. 2020 में Hum TV के कॉमेडी ड्रामा "दिल रुबा" में सपोर्टिंग रोल (एरम) से शुरुआत की. 2022 में 'कैसी तेरी खुदगर्जी' में महक का रोल से उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली. इसके बाद बिलाल अब्बास खान के साथ 'इश्क मुर्शिद' बेहद पॉपुलर रहा जिसे भारत में भी पसंद किया गया.

Ranveer Singhbollywoodपाकिस्तान
अगला लेख