Begin typing your search...

Still Alive में रो पड़े Samay Raina, पुलिस के पैरों में पेरेंट्स को गिरता देख टूटे; उस रात सब खत्म हो गया था

कॉमेडियन समय रैना ने अपने नए स्पेशल 'Still Alive' के जरिए 2025 के विवाद और उसके असर को इमोशनल अंदाज में शेयर किया है. ट्रेलर में उन्होंने उस रात की कहानी बताई जब एक वीडियो क्लिप ने उनकी जिंदगी बदल दी.

Samay Raina new comedy special
X
Samay Raina new comedy special
( Image Source:  Youtube: Samay Raina )
रूपाली राय
By: रूपाली राय4 Mins Read

Updated on: 7 April 2026 11:15 PM IST

कॉमेडियन समय रैना (Samay Raina) अपनी विवादास्पद यूट्यूब सीरीज 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के एक साल बाद जोरदार वापसी कर चुके हैं. समय का नया कॉमेडी स्पेशल 'Still Alive' 7 अप्रैल 2026 को यूट्यूब पर रिलीज हो गया है. जिसमें कॉमेडियन ने इंडियाज़ गॉट लेटेंट शो की सफलता, उसके बाद हुए भारी विरोध और उसकी वजह से अपने साथियों के परिवारों पर पड़े असर को बेहद इमोशनल अंदाज में बयां किया है.

रैना का एक इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे आंसू रोक नहीं पा रहे हैं. इस बयान में समय ने फरवरी 2025 में हुए विवाद की उस भयावह रात का जिक्र किया है, जब शो में रणवीर अल्लाहबादिया के विवादित कमेंट्स के बाद सोशल मीडिया पर तूफान उठ गया और प्रधानमंत्री स्तर तक बयान आने के बाद स्थिति बिगड़ गई. जब विपक्ष ने मोदी से ऐसे इन्फ्लुएंसरों को समर्थन न करने को कहा था.

उस रात सब खत्म हो गया था

समय रैना ने रोते हुए बताया, 'दोस्तों, ये सिर्फ कॉमेडी शो नहीं है... ये उस रात की सच्ची कहानी है जब लगा कि सब कुछ खत्म हो गया. प्रधानमंत्री ने हमारे खिलाफ बयान दे दिया, उसके बाद गुंडे हमारे हेबिटेट में घुस आए. चारों तरफ चीख-पुकार, तोड़-फोड़. अपूर्वा मुखर्जी को जान से मारने की धमकियां मिलीं, उसके पूरे परिवार को भी.' उन्होंने आगे कहा कि रणवीर की मां की क्लिनिक में भी गुंडे घुस गए और आंटी को पीछे के गेट से भागना पड़ा. समय ने खुद पर गिल्ट जाहिर करते हुए कहा, 'सब कुछ मेरी अपलोड की गई क्लिप की वजह से हुआ. मैंने सारा दोष अपने ऊपर ले लिया.'

पुलिस के पैरों में गिरकर रो रहे थे

सबसे दिल दहला देने वाला हिस्सा तब आया जब बलराज (जो कॉमेडी क्लब चलाते हैं) की पत्नी ने समय को एक वीडियो भेजा. वीडियो में 70 साल के बुजुर्ग माता-पिता पुलिस के पैरों में गिरकर रो रहे थे और हाथ जोड़कर कह रहे थे- 'सर, हमें जाने दीजिए, हमने कुछ नहीं किया.' इस वीडियो को देखकर समय पूरी तरह टूट गए. समय ने बताया, 'मैं बस रो रहा था... आंसू रुक ही नहीं रहे थे. फिर मेरी मां का वीडियो कॉल आया. मैं सोच रहा था कि अपना रोता चेहरा उन्हें कैसे दिखाऊं? मैंने ऑडियो पर बात की, लेकिन मां ने तुरंत बलराज को फोन कर पूछा- 'बेटा, प्लीज टाइम का ध्यान रखना.' उस पल मुझे बहुत शर्मिंदगी हुई. मैं किससे छुपा रहा था? मां ने वीडियो कॉल पर मुझे देखा तो वे भी बिखर गईं और रो पड़ीं. हम दोनों फोन पर रो रहे थे.'

क्यों खास है समय का यह शो?

समय रैना ने कहा कि उस रात उन्होंने सोचा था कि शायद जिंदगी में कुछ नहीं बचा, लेकिन आज वे यहां हैं और 'Still Alive' के जरिए अपनी कहानी शेयर कर रहे हैं. यह स्पेशल इसलिए भी खास है क्योंकि समय रैना ने हाल ही में अपना सफल ग्लोबल स्टैंड-अप टूर पूरा किया, जिसमें उन्होंने न्यूयॉर्क के प्रसिद्ध मैडिसन स्क्वायर गार्डन में हाउसफुल शो किया. यह भारतीय कॉमेडी के लिए एक बड़ा मील का पत्थर माना जा रहा है. ट्रेलर में 'इंडियाज गॉट लेटेंट' की शुरुआत (जून 2024) से लेकर फरवरी 2025 के विवाद और शो बंद होने तक की पूरी यात्रा दिखाई गई है. अंत में समय का मैसेज है- 'चलिए अब बात करते हैं...' फैंस इस वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 'Still Alive' को समय रैना का सबसे रॉ और अनफिल्टर्ड स्पेशल बताया जा रहा है, जिसमें कॉमेडी के साथ गहरी पर्सनल कहानी भी शामिल है. यह स्पेशल यूट्यूब पर जल्द ही उपलब्ध होगा.

अगला लेख