Begin typing your search...

ईरान पर कयामत की रात का काउंटडाउन शुरू! क्या आज बदल जाएगा नक्शा? जंग पर टिकी दुनिया की नजर- Top Updates

ईरान और अमेरिका के बीच टकराव अब अपने सबसे खतरनाक मोड़ पर पहुंच चुका है. हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि दुनिया भर की नजरें इस 'कयामत जैसी रात' पर टिकी हुई हैं.

ईरान पर कयामत की रात का काउंटडाउन शुरू! क्या आज बदल जाएगा नक्शा? जंग पर टिकी दुनिया की नजर- Top Updates
X
सागर द्विवेदी
By: सागर द्विवेदी4 Mins Read

Updated on: 8 April 2026 12:15 AM IST

रविवार से शुरू हुआ काउंटडाउन अब अपने सबसे अहम मोड़ पर पहुंच चुका है.अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने Truth Social पर सिर्फ एक लाइन लिखकर दुनिया भर में हलचल मचा दी थी. 'Tuesday, 8:00 P.M. Eastern Time!' यानी ईरान के पास डील करने या होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए तय समय अब खत्म होने वाला है. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर आज रात होने वाले संभावित घटनाक्रम पर टिकी है.

हालात इतने तनावपूर्ण हो चुके हैं कि हर पल स्थिति बदलती नजर आ रही है. अमेरिका ने ईरान के खार्ग आइलैंड पर हमला कर दिया है, वहीं इजरायल ने भी ईरान के कई इंफ्रास्ट्रक्चर पर स्ट्राइक की है. जवाब में ईरान ने पेट्रोकेमिकल प्लांट्स को निशाना बनाया. इस बीच बातचीत, तनाव और धमकियों का दौर लगातार जारी है.

कैसे शुरू हुआ ये पूरा विवाद?

इस टकराव की शुरुआत ट्रंप की कड़ी चेतावनी से हुई, जिसमें उन्होंने साफ कहा कि 'मंगलवार को ईरान में ‘पावर प्लांट डे’ और ‘ब्रिज डे’ होगा, दोनों एक साथ. ऐसा पहले कभी नहीं देखा गया होगा!!! हॉर्मुज जलडमरूमध्य खोल दो, तुम पागल लोगों, नहीं तो तुम नर्क जैसी हालत में जीओगे- बस देखते रहो! अल्लाह की प्रशंसा हो.” इसके बाद घटनाएं तेजी से बढ़ीं. अमेरिका ने ईरान के खार्ग आइलैंड पर 50 से ज्यादा ठिकानों को निशाना बनाया. इजरायल ने रेलवे और अन्य अहम ढांचे पर हमले किए, जबकि ईरान ने भी पलटवार किया.

ट्रंप की धमकियां कैसे बढ़ती गईं?

पिछले कुछ दिनों में ट्रंप लगातार अपने बयान बदलते और सख्त करते रहे-

  • 21 मार्च- पावर प्लांट तबाह करने की धमकी
  • 23 मार्च- बातचीत "productive" बताई
  • 26 मार्च- डेडलाइन 10 दिन बढ़ाई
  • 30 मार्च- ऑयल वेल्स उड़ाने की चेतावनी
  • 1 अप्रैल- सीजफायर पर शर्त रखी
  • 4 अप्रैल- कहा "समय खत्म हो रहा है"
  • 5 अप्रैल- हॉर्मुज खोलने की सख्त चेतावनी
  • 6 अप्रैल- "और भी खतरनाक विकल्प" होने का दावा

क्या डेडलाइन फिर बढ़ सकती है?

यह संभावना बेहद कम मानी जा रही है. ट्रंप इस डेडलाइन को दबाव बनाने के हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं. हालांकि, उन्होंने पहले भी डेडलाइन बढ़ाई है, लेकिन इस बार उन्होंने साफ कहा कि 'रात 8 बजे जो तय है, वह होकर रहेगा.' फिर भी एक विकल्प खुला है. होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर शुल्क लगाने का प्रस्ताव, जिसे एक 'Soft Exit' माना जा रहा है.

क्या आखिरी वक्त में हो सकती है डील?

  • संभावना अभी भी बनी हुई है. कई देश इस दिशा में कोशिश कर रहे हैं.
  • अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत जारी बताई जा रही है.
  • ईरान ने पहले बातचीत बंद की, फिर संकेत दिए कि दरवाजा पूरी तरह बंद नहीं
  • अमेरिकी उपराष्ट्रपति JD Vance ने कहा कि 'आने वाले समय में काफी बातचीत और वार्ताएं होने वाली हैं.'

एक अमेरिकी अधिकारी ने भी कहा कि हम पूरी तरह से (ईरान) के संपर्क में हैं… बिल्कुल संपर्क में हैं… बातचीत सकारात्मक रही है. अगर किस्मत ने साथ दिया, तो दिन खत्म होने तक हमारे पास कोई नतीजा हो सकता है. हालांकि, इजरायल इस सीजफायर के खिलाफ बताया जा रहा है.

अगर डील नहीं हुई तो क्या होगा?

अगर समझौता नहीं हुआ तो हालात बेहद खतरनाक हो सकते हैं.

अमेरिका बड़े पैमाने पर हमले कर सकता है.

ईरान के ऊर्जा ढांचे को पूरी तरह निशाना बनाया जा सकता है

ट्रंप पहले ही कह चुके हैं कि 'आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी.'

अमेरिका पहले ही खार्ग आइलैंड पर हमला कर चुका है और इजरायल भी बड़े हमले कर चुका है. ऐसे में अगला कदम और ज्यादा विनाशकारी हो सकता है.

क्या परमाणु हमले का खतरा है?

ट्रंप के बयान के बाद यह डर जरूर बढ़ा है, लेकिन व्हाइट हाउस ने साफ किया है कि परमाणु हमले की कोई योजना नहीं है. फिर भी हालात इतने तनावपूर्ण हैं कि किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता.

आज रात क्या हो सकता है?

आज की रात तीन संभावनाओं के बीच झूल रही है-

  • आखिरी वक्त में समझौता
  • डेडलाइन का विस्तार (कम संभावना)
  • बड़े पैमाने पर सैन्य हमला

दुनिया एक ऐसे मोड़ पर खड़ी है, जहां एक फैसला पूरे वैश्विक संतुलन को बदल सकता है.

ईरान इजरायल युद्धडोनाल्ड ट्रंपअमेरिका
अगला लेख