Begin typing your search...

6 लोगों की सवारी, Traffic की No Tension; बिना ड्राइवर वाली Pod Taxi से पहुंचिए घर और दफ्तर- डिटेल में जानिए सबकुछ

मुंबई के BKC में Pod Taxi प्रोजेक्ट लॉन्च, जानें रूट, स्पीड, किराया और कैसे यह ड्राइवरलेस सिस्टम ट्रैफिक जाम और लास्ट माइल कनेक्टिविटी की समस्या सुलझाएगा.

6 लोगों की सवारी, Traffic की No Tension; बिना ड्राइवर वाली Pod Taxi से पहुंचिए घर और दफ्तर- डिटेल में जानिए सबकुछ
X
( Image Source:  @haldilal-X )
सागर द्विवेदी
By: सागर द्विवेदी4 Mins Read

Updated on: 7 April 2026 10:20 PM IST

मुंबई ने शहरी परिवहन के क्षेत्र में एक बड़ा और आधुनिक कदम उठाते हुए मंगलवार को बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में पॉड टैक्सी प्रोजेक्ट की आधारशिला रख दी है. यह प्रोजेक्ट शहर को एक भविष्यवादी, ऑन-डिमांड ट्रांजिट सिस्टम की ओर ले जाने वाला माना जा रहा है, जिससे यात्रियों को तेज, आरामदायक और अपनी जरूरत के हिसाब से यात्रा करने की सुविधा मिलेगी. खास बात यह है कि BKC जैसे व्यस्त बिजनेस हब में यह सिस्टम ट्रैफिक जाम और भीड़भाड़ को काफी हद तक कम करने में मददगार साबित हो सकता है.

इस योजना के पहले चरण में 3.36 किलोमीटर लंबे रूट पर कुर्ला से बांद्रा ईस्ट के बीच आठ प्रमुख स्टेशनों को जोड़ा जाएगा. यह नेटवर्क न सिर्फ बड़े कमर्शियल इलाकों को आपस में जोड़ेगा, बल्कि रोजाना ऑफिस जाने वाले हजारों लोगों के लिए सफर को आसान, तेज और सुगम बना देगा.

क्या है Pod Taxi प्रोजेक्ट और यह कैसे काम करेगा?

Pod Taxi एक पूरी तरह से ऑटोमेटेड और ड्राइवरलेस ट्रांसपोर्ट सिस्टम है, जिसे Automated Rapid Transit System (ARTS) कहा जाता है. इसमें छोटे-छोटे कैप्सूल जैसे पॉड होते हैं, जो यात्रियों को उनकी पसंद के स्टेशनों तक बिना अनावश्यक रुकावट के सीधे पहुंचाते हैं.

खास फीचर्स-

  • पूरी तरह ड्राइवरलेस सिस्टम
  • केवल 8 इंच चौड़ी एलिवेटेड ट्रैक पर संचालन
  • 8 मीटर ऊंचे पिलर्स पर बना ढांचा
  • हर 15 से 30 सेकंड में पॉड की उपलब्धता
  • पूरी तरह सेंट्रली कंट्रोल्ड सिस्टम

पहले चरण में किन-किन स्टेशनों को जोड़ा जाएगा?

पहले फेज में कुल 8 स्टेशन बनाए जाएंगे, जो BKC और उसके आसपास के प्रमुख क्षेत्रों को कनेक्ट करेंगे- जैसे-

  1. बांद्रा ईस्ट
  2. कलानगर
  3. MMRDA ओल्ड बिल्डिंग
  4. एक्साइज विभाग
  5. भारत डायमंड बॉर्स गेट 11
  6. MMRDA पे एंड पार्क
  7. LBS मार्ग
  8. कुर्ला

यह रूट खासतौर पर उन इलाकों को कवर करेगा जहां सबसे ज्यादा ट्रैफिक और भीड़ देखने को मिलती है.

क्या भविष्य में इसका विस्तार भी होगा?

इस प्रोजेक्ट की योजना आगे और बड़ी है. 2031 तक इसका विस्तार 8.85 किलोमीटर तक किया जाएगा. कुल 22 स्टेशन बनाए जाएंगे. BKC के अंदर सर्कुलर लूप विकसित किए जाएंगे. यात्री अपनी सुविधा के अनुसार रूट चुन सकेंगे. इससे यात्रा का समय कम होगा और सिस्टम अधिक स्मार्ट व यूजर-फ्रेंडली बनेगा.

स्पीड और क्षमता कितनी होगी?

इस सिस्टम को तेज और आरामदायक यात्रा के लिए डिजाइन किया गया है-

अधिकतम स्पीड- 40 किमी प्रति घंटा

एक पॉड में क्षमता- 6 यात्री

स्टेशनों के बीच दूरी- करीब 200 मीटर

सभी स्टेशन एयर-कंडीशंड होंगे

प्रोजेक्ट की लागत और संचालन कैसे होगा?

कुल लागत: ₹1,016 करोड़

मॉडल: पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP)

ऑपरेटर: Sai Green Mobility

संचालन अवधि: 30 साल

MMRDA को हर साल ₹1 करोड़ के साथ 21% रेवेन्यू शेयर

यह देश का पहला ऐसा प्रोजेक्ट है जिसमें सरकार सीधे सब्सिडी नहीं दे रही है.

क्या यह मेट्रो नेटवर्क से जुड़ेगा?

इस Pod Taxi नेटवर्क को मुंबई की मौजूदा मेट्रो लाइनों से जोड़ा जाएगा-

मेट्रो लाइन 3 (BKC)

मेट्रो लाइन 2B

इससे 'लास्ट माइल कनेक्टिविटी' बेहतर होगी और यात्रियों को घर से ऑफिस तक बिना परेशानी पहुंचने में मदद मिलेगी.

BKC में इसकी जरूरत क्यों पड़ी?

BKC मुंबई का प्रमुख बिजनेस हब है, जहां हर दिन करीब 4 से 6 लाख लोग आते-जाते हैं.

  • भारी ट्रैफिक जाम
  • लास्ट माइल कनेक्टिविटी की कमी
  • संकरी सड़कें
  • आने वाले समय में बढ़ने वाली भीड़

इन सभी चुनौतियों को देखते हुए Pod Taxi को एक स्मार्ट और प्रभावी समाधान के रूप में देखा जा रहा है.

किराया कितना होगा और क्या फायदा मिलेगा?

  • प्रस्तावित किराया: ₹21 प्रति किलोमीटर
  • हर साल 4% की बढ़ोतरी
  • ऑटो, टैक्सी और ऐप-आधारित सेवाओं को टक्कर
  • इससे यात्रियों को सस्ता, तेज और भरोसेमंद विकल्प मिल सकेगा.

क्या यह तकनीक पहले कहीं इस्तेमाल हो चुकी है?

इस प्रोजेक्ट में Ultra PRT तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर पहले से सफलतापूर्वक काम कर रही है.

काम की खबर
अगला लेख