Begin typing your search...

मैंने शादी कर ली है! रिटायरमेंट और बच्चो पर Trisha Krishnan ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

तृष्णा कृष्णन ने अपने रिटायरमेंट की खबरों को पूरी तरह झूठा बताया और इंस्टाग्राम पर मजेदार पोस्ट से ट्रोल्स को जवाब दिया. विजय विवाद से जुड़ी अफवाहों के बीच एक्ट्रेस ने साफ किया कि वह फिल्मों से दूर नहीं जा रहीं.

मैंने शादी कर ली है! रिटायरमेंट और बच्चो पर Trisha Krishnan ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
X
( Image Source:  Instagram: trishakrishnan )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय3 Mins Read

Updated on: 7 April 2026 4:12 PM IST

पिछले कुछ महीनों से साउथ सुपरस्टार थलपति विजय की निजी जिंदगी काफी चर्चा में रही है. उनकी पत्नी संगीता सोरनलिंगम ने तलाक की अर्जी अदालत में दायर कर दी है. इसमें उन्होंने विजय पर विवाहेतर संबंध का आरोप भी लगाया है. इस वजह से उनके रिश्ते को लेकर तरह-तरह की अफवाहें तेजी से फैल रही हैं. इन अफवाहों का असर त्रिशा कृष्णन पर भी पड़ रहा है। त्रिशा बहुत लोकप्रिय एक्ट्रेस हैं, खासकर तमिल फिल्मों में.

उन्होंने अभी तक इस पूरे मामले पर कोई खास बयान नहीं दिया है, यानी चुप्पी साध रखी है. लेकिन हाल ही में एक फिल्मी हस्ती ने दावा किया कि त्रिशा फिल्मों से पूरी तरह संन्यास (रिटायरमेंट) ले सकती हैं. इस खबर के बाद अफवाहें और भी तेज हो गईं. एक्ट्रेस और पत्रकार चित्रा लक्ष्मणन ने हाल में खुलासा किया कि त्रिशा जल्द ही अपनी रिटायरमेंट की आधिकारिक घोषणा कर सकती हैं. लेकिन त्रिशा ने इन सब अफवाहों का साफ-साफ खंडन कर दिया. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक मजेदार और तीखा पोस्ट शेयर किया.

क्या कहा तृषा ने?

तृषा का मजेदार जवाबत्रिशा ने लिखा, 'लगता है मैंने फिल्में छोड़ दी हैं, एक अमीर बिजनेसमैन से शादी कर ली है और अब मैं चार बच्चों की परवरिश कर रही हूं जो कल ही दो साल के हो गए. क्या मुझे इसमें कुछ और जोड़ना चाहिए? या आज का काल्पनिक कोटा पूरा हो गया है?.' इस पोस्ट से उन्होंने साफ बता दिया कि रिटायरमेंट वाली खबर पूरी तरह गलत और बेबुनियाद है.

अफवाहें क्यों फैलीं?

कुछ समय पहले तृषा ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की थी जिसमें लिखा था, 'प्यार ही सब कुछ नहीं है, फिर भी प्यार के बिना सब कुछ बेकार है.' इस इमोशनल स्टोरी को लोगों ने रिटायरमेंट और व्यक्तिगत परेशानियों से जोड़कर देखा, जिससे अफवाहें और बढ़ गईं. इसके अलावा, एक कार्यक्रम में थलपति विजय के साथ तृषा को देखे जाने की खबर भी वायरल हुई. फिल्म निर्माता और एक्टर आर. पार्थिबन ने उस कार्यक्रम में त्रिशा का नाम लिए बिना उन पर तंज कसा. उन्होंने 'पोन्नियिन सेल्वन' फिल्म में तृषा के किरदार कुंडावई का जिक्र करते हुए कटाक्ष किया. तृषा ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए ट्वीट किया और उन भद्दे शब्दों का करारा जवाब दिया जो पार्थिबन ने इस्तेमाल किए थे. उन्होंने स्पष्ट किया कि अवार्ड फंक्शन के ऑर्गनाइजर्स ने आखिरी समय में बिना पूछे उनका नाम और फोटो उस सेगमेंट में शामिल कर दिया था. यह सब 'किसी एक व्यक्ति के सहायक' के अनुरोध पर हुआ था. त्रिशा ने आगे लिखा, 'माइक्रोफोन किसी टिप्पणी को बुद्धिमान या मजाकिया नहीं बना देता. वह सिर्फ मूर्खता को और तेज आवाज में सुनाई देता है.'

अगला लेख