Sukesh Chandrasekhar Bail: 31 मामलों में आरोपी फिर भी सुकेश को जमानत, क्या जेल से आ पाएगा बाहर? इतने गंभीर हैं केस
दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने सुपर ठग सुकेश चंद्रशेखर को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 5 लाख रुपये के पर्सनल बॉन्ड और श्योरिटी पर जमानत दी. हालांकि, उनके खिलाफ अलग-अलग जगहों पर 31 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें से पांच मामले अभी लंबित हैं.
दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने मंगलवार को कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जमानत दे दी. कोर्ट ने कहा कि उचित समय से अधिक जेल में रखना व्यक्तिगत स्वतंत्रता और तेज़ मुकदमे के अधिकार का उल्लंघन है. कोर्ट ने आदेश दिया कि सुकेश को 5 लाख रुपये के व्यक्तिगत बॉन्ड और उतनी ही राशि के श्योरिटी देने पर जमानत पर रिहा किया जाए. इसके साथ ही अदालत ने कई शर्तें भी लगाईं, ताकि जांच प्रक्रिया प्रभावित न हो.
सुकेश चंद्रशेखर को जमानत क्यों मिली?
कोर्ट ने स्पष्ट किया कि लंबे समय तक हिरासत में रखना Fundamental Right to Personal Liberty और Speedy Trial का उल्लंघन है. अदालत ने निर्देश दिए कि जमानत मिलने के बावजूद सुकेश को कुछ शर्तों का पालन करना होगा.
शर्तें-
- गवाहों से संपर्क या उन्हें प्रभावित नहीं करना.
- अपना पता और मोबाइल नंबर जांच अधिकारी को देना.
- पासपोर्ट जमा करना.
- बिना अनुमति देश से बाहर नहीं जाना.
मामला क्या है?
यह PMLA (Prevention of Money Laundering Act) केस AIADMK के “Two Leaves” चुनाव प्रतीक विवाद से जुड़ा है. सुकेश पर आरोप है कि उन्होंने TTV दिनakaran के लिए ECI अधिकारी को रिश्वत देने की कोशिश की थी. आरोप है कि 1.3 करोड़ रुपये नकद उनके पास मिले, जिसे कथित तौर पर ECI पर गलत प्रभाव डालने के लिए इस्तेमाल किया जाना था. अधिकारियों का कहना है कि यह केस सुकेश की वित्तीय धोखाधड़ी और व्यापक ठगी नेटवर्क का हिस्सा है, जिसे कई वर्षों से जांच में रखा गया है.
क्या जमानत मतलब जेल से पूरी तरह रिहाई है?
जमानत मिलने के बावजूद, सुकेश जेल में रहेंगे. उनके खिलाफ अलग-अलग जगहों पर 31 आपराधिक मामले दर्ज हैं. इनमें से उन्हें 26 मामलों में जमानत मिल चुकी है. बाकी 5 मामले अभी भी लंबित हैं.
सुकेश चंद्रशेखर की कुंडली
सुकेश चंद्रशेखर को संगठित धोखाधड़ी का मास्टर माना जाता है. जन्म बेंगलुरु में हुआ और उन्होंने Bishop Cotton Boys' School और Madurai University से पढ़ाई की. उनकी पत्नी अभिनेत्री लीना मारिया पॉल कई मामलों में उनके साथ शामिल रही हैं. उनकी धोखाधड़ी की कहानी बहुत पहले 17 साल की उम्र में शुरू हुई थी, जब उन्होंने परिवार के एक मित्र से 1.5 करोड़ रुपये ठगे. सुकेश का नाम अक्सर बॉलीवुड और हाई-प्रोफाइल सोशल सर्कल्स से भी जुड़ा रहा है.




