Begin typing your search...

Assembly Elections 2026: असम, केरल और पुडुचेरी में वोटिंग आज, सुबह 7 बजे से मतदान शुरू; किस राज्य का कौन होगा धुरंधर?

Assembly Elections 2026: असम, केरल और पुडुचेरी में वोटिंग आज, सुबह 7 बजे से मतदान शुरू; किस राज्य का कौन होगा धुरंधर?
X
सागर द्विवेदी
By: सागर द्विवेदी1 Mins Read

Updated on: 9 April 2026 12:31 AM IST

असम, केरल और पुडुचेरी में आज यानी 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव होने जा रहा है. सुबह 7 बजे से मतदान होने को है, और वोटर्स बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं. एक ही चरण में होने वाले इस चुनाव में शाम 6 बजे तक सभी सीटों पर मतदान पूरा हो जाएगा.

आज का दिन इन तीन राज्यों के सियासी भविष्य को तय करने वाला है, जहां कुल 296 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. वोटिंग खत्म होते ही सभी प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद हो जाएगी और फिर 4 मई को फैसला होगा किस राज्य में कौन धुरंधर होगा?


Live Updates

  • 9 April 2026 12:26 AM

    4 मई को आएंगे नतीजे, तय होगा सियासी भविष्य

    तीनों राज्यों में मतदान शाम तक पूरा होने के बाद सभी उम्मीदवारों की किस्मत EVM में लॉक हो जाएगी. अब सबकी नजरें 4 मई पर टिकी हैं, जब वोटों की गिनती के साथ साफ हो जाएगा कि किस राज्य में किसकी सरकार बनेगी और कौन बनेगा सियासत का नया धुरंधर.

  • 9 April 2026 12:26 AM

    पुडुचेरी में 30 सीटों पर चुनाव, 5 सीटें आरक्षित

    पुडुचेरी में 30 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है, जिनमें 5 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं. यहां कुल 9.44 लाख मतदाता हैं, जिनमें लगभग 4.43 लाख पुरुष, 5 लाख महिलाएं और 139 थर्ड जेंडर वोटर्स शामिल हैं. सरकार बनाने के लिए 16 सीटों की जरूरत होगी.

  • 9 April 2026 12:25 AM

    केरल में 140 सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला

    केरल की 140 विधानसभा सीटों पर भी आज वोट डाले जा रहे हैं. यहां कुल 890 उम्मीदवार मैदान में हैं और मुकाबला मुख्य रूप से तीन बड़े गठबंधनों के बीच है. राज्य में कुल 2.71 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 1.32 करोड़ पुरुष, 1.39 करोड़ महिलाएं और 273 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं. सरकार बनाने के लिए 71 सीटों का आंकड़ा पार करना होगा.

  • 9 April 2026 12:25 AM

    असम में 126 सीटों पर वोटिंग, 722 उम्मीदवार मैदान में

    असम की 126 विधानसभा सीटों पर आज एक ही चरण में मतदान हो रहा है. राज्य में कुल 2.5 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 1.25 करोड़ पुरुष, 1.25 करोड़ महिलाएं और 343 थर्ड जेंडर वोटर्स शामिल हैं. खास बात यह है कि 18-19 साल के करीब 5.75 लाख युवा पहली बार वोट डाल रहे हैं. यहां कुल 722 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं और सरकार बनाने के लिए 64 सीटों का बहुमत जरूरी है.

विधानसभा चुनाव 2026हिमंत बिस्वा सरमा
अगला लेख