GT vs RR : बिश्नोई का 'चौका', जायसवाल-जुरेल की फिफ्टी; राजस्थान ने गुजरात को 6 रन से हराया; पढ़ें आखिरी ओवर का पूरा रोमांच
IPL 2026 के रोमांचक मुकाबले में RR ने GT को 6 रन से हरा दिया. रवि बिश्नोई ने 4 विकेट चटकाए, जबकि जायसवाल और जुरेल ने शानदार फिफ्टी जड़ी. पढ़ें तुषार पांडे के आखिरी ओवर का पूरा रोमांच...
RR ने GT को 6 रन से हराया, चमके जायसवाल-जुरेल और बिश्नोई
IPL 2026 GT vs RR Match Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग के नौवें मुकाबले में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने गुजरात टाइटंस (Gujarat titans) को 6 रन से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की. अंतिम ओवर तक चले इस मुकाबले में दर्शकों की सांसें अटकी रहीं... तुषार देशपांडे के आखिरी ओवर ने मैच का पासा पलट दिया. अंतिम ओवर में GT को जीत के लिए 11 ऱन की जरूरत थी, लेकिन टीम 4 रन ही बना सकी. इससे पहले, RR ने पहले बैटिंग करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए थे, जिसके जवाब में GT की टीम 8 विकेट के नुकसान पर 204 रन ही बना सकी.
गुजरात की ओर से साई सुदर्शन ने 44 गेंद में 73 रन बनाए, जिसमें 3 छक्के और 9 चौके शामिल रहे. यह उनकी अहमदाबाद में सातवीं और आईपीएल में कुल 13वीं फिफ्टी है. उनके अलावा, कुमार कुशाग्र ने 18, जोस बटलर ने 26, ग्लेन फिलिप्स ने 3, वाशिंगटन सुंदर ने 4, राहुल तेवतिया ने 12, राशिद खान ने 24 और शाहरुख खान ने 11 रन बनाए. कैगिसो रबाडा 16 गेंद में 23 रन बनाकर नाबाद रहे.
राजस्थान की ओर से रवि बिश्नोई ने 4 ओवर में 41 रन देकर 4 विकेट चटकाए. यह उनका सर्वश्रेष्ठ आईपीएल प्रदर्शन है. उनके अलावा, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे और कप्तान रियाग पराग ने 1-1 विकेट चटकाए. आइए, आपको देशपांडे के द्वारा फेंके गए आखिरी ओवर का पूरा रोमांच बताते हैं...
20वें ओवर में किस गेंद में क्या हुआ?
- पहली गेंद- वाइड (1 रन)
- पहली गेंद- रबाडा ने 1 रन लिया
- दूसरी गेंद- राशिद खान ने 1 रन लिया
- तीसरी गेंद- रबाडा ने 1 रन लिया
- चौथी गेंद- कोई रन नहीं
- पांचवीं गेंद- राशिद खान आउट, कैच जोफ्रा आर्चर ने शानदार कैच पकड़ा
- छठी गेंद- कोई रन नहीं
राजस्थान की ओर से किसने कितने रन बनाए?
राजस्थान की ओर से यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल ने शानदार फिफ्टी जड़ी. जायसवाल ने 36 गेंद में 3 छक्के और 6 चौकों कीमदद से 55 रन, जबकि जुरेल ने 42 गेंद में 5 छक्के और 5 चौकों की मदद से 75 रन की शानदार पारी खेली. इसके अलावा, वैभव सूर्यवंशी ने 18 गेंद में 1 छक्का और 5 चौकों की मदद से 31 रन बनाए. वहीं, पराग ने 8, शिमरन हेटमायर ने 18 और डोनोवन फरेरा ने 1 रन बनाए.




