MP के Mhow में आवारा कुत्ते का हमला, एक ही परिवार के चार लोगों को काटा; वीडियो हुआ वायरल, लोगों में डर का माहौल
मध्य प्रदेश के महू के केवटी गांव में आवारा कुत्ते ने एक परिवार के 4 लोगों को काट लिया. इस खौफनाक घटना का वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में डर का माहौल है. घायलों को अस्पताल में भर्ती कर एंटी-रेबीज वैक्सीन दी गई.
महू में आवारा कुत्ते ने एक के बाद एक चार लोगों को काटा
Dog Attack Viral Video MP: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के Mhow Tehsil के Kewti Village में एक आवारा कुत्ते ने एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला कर दिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद से इलाके में डर का माहौल है.
पुलिस के अनुसार, यह घटना शुक्रवार को हुई, जब परिवार के सदस्य घर के पीछे आंगन में बैठकर बातचीत कर रहे थे. तभी एक सफेद रंग का आवारा कुत्ता अचानक वहां पहुंचा और बिना किसी उकसावे के हमला कर दिया.
क्या है मामला?
वीडियो में देखा जा सकता है कि फारूक पटेल कुर्सी पर बैठे हुए थे, तभी कुत्ता उनकी ओर आया और अचानक उन पर झपट पड़ा. फारूक ने खुद को बचाने के लिए कुर्सी से कुत्ते को डराने की कोशिश की, लेकिन कुत्ता और ज्यादा आक्रामक हो गया और उन्हें काट लिया.
वीडियो में देखा जा सकता है कि कुत्ता बिना किसी वजह के पहले युवक पर हमला करता है, फिर पास में चारपाई पर बैठे दूसरे व्यक्ति के पैर को पकड़ लेता है. हमले के दौरान कुत्ता एक अन्य परिवार सदस्य के पीछे भी दौड़ पड़ा. इस दौरान फारूक ने कुर्सी से कुत्ते को मारने की कोशिश की, लेकिन कुत्ता फिर उन पर झपट पड़ा और वे जमीन पर गिर गए. आखिरकार परिवार के लोगों ने ईंट मारकर कुत्ते को वहां से भगाया.
डॉक्टर ने क्या कहा?
घटना के बाद सभी घायलों को Mhow Civil Hospital ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक इलाज किया गया. डॉक्टर Dr Mahendra Pathak के मुताबिक सभी चारों लोगों को एंटी-रेबीज वैक्सीन दी गई है. आगे के टीकाकरण की तारीख भी तय कर दी गई है.
लोगों में क्यों है डर का माहौल?
घटना का वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में डर का माहौल है. सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, "कुत्ता पागल हो गया है, ये सुना था, लेकिन आज देख भी लिया. पलक झपकते ही कुत्ते ने हमला कर दिया और 4 लोगों को काट लिया."




