MP Board Result 2026: MPBSE कब जारी करेगा 10वीं और 12वीं के नतीजे? 16 लाख छात्रों का इंतजार होगा खत्म
MP बोर्ड की 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द ही जारी हो सकता है. इस बार करीब 16 लाख छात्रों ने बोर्ड परीक्षा दी थी. जानिए लेटेस्ट अपडेट...
MP बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जल्द होगा जारी
MP Board Result 2026 Class 10 and 12: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (Madhya Pradesh Board of Secondary Education) यानी MPBSE जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित कर सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोर्ड 15 अप्रैल से पहले रिजल्ट जारी करने की तैयारी में है, जिससे करीब 16 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है.
सूत्रों के अनुसार, स्कूल शिक्षा विभाग रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया को तेजी से पूरा कर रहा है. बताया जा रहा है कि रिजल्ट अप्रैल के दूसरे या तीसरे सप्ताह में घोषित किया जा सकता है. वहीं कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, 7 अप्रैल से 12 अप्रैल के बीच भी परिणाम जारी किए जा सकते हैं.
कितने लाख छात्रों ने दी बोर्ड परीक्षा?
इस साल मध्य प्रदेश बोर्ड की परीक्षाओं में बड़ी संख्या में छात्रों ने हिस्सा लिया. कक्षा 10वीं में लगभग 9.07 लाख और 12वीं में करीब 7 लाख छात्र शामिल हुए. कुल मिलाकर 16 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं इस साल बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए. इतनी बड़ी संख्या में कॉपियों की जांच और डेटा प्रोसेसिंग के लिए विभाग ने तकनीकी और प्रशासनिक स्तर पर विशेष व्यवस्था की है.
कितने परीक्षा केंद्र बनाए गए थे?
इस बार 3,856 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. परीक्षा के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, ताकि पेपर लीक या किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो, लेकिन इसके बावजूद नकल के करीब 100 मामले सामने आए.
बोर्ड ने परीक्षा के दौरान क्या-क्या कदम उठाए?
- CCTV कैमरों से निगरानी
- फ्लाइंग स्क्वॉड की तैनाती
- प्रश्नपत्र वितरण की वीडियो रिकॉर्डिंग
- सख्त सुरक्षा व्यवस्था
क्या कॉपियों की जांच पूरी हो गई?
सूत्रों के मुताबिक, कॉपियों की जांच पूरी हो चुकी है. अब अंकों की डिजिटल एंट्री और अंतिम सत्यापन का काम जारी है. बोर्ड इस बार बिना त्रुटि वाले रिजल्ट जारी करना चाहता है, ताकि छात्रों को आगे एडमिशन में किसी तरह की परेशानी न हो.
छात्रों के लिए रिजल्ट का जल्द जारी होना क्यों जरूरी है?
रिजल्ट समय पर जारी होने से छात्रों को आगे की पढ़ाई, जैसे:11वीं में एडमिशन, कॉलेज एडमिशन और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में में आसानी होती है. इससे छात्रों और अभिभावकों दोनों को राहत मिलेगी.




