बिना ड्राइवर खेत जोत देता है ये ऑटो स्टेयरिंग ट्रैक्टर, Shivraj Singh Chouhan ने शेयर किया वीडियो, जानें कैसे करता है काम?
खेती अब तकनीक के साथ तेजी से बदल रही है और किसानों के लिए एक नई राहत भरी शुरुआत सामने आई है. मध्य प्रदेश में एक ऐसा ट्रैक्टर दिखाया गया है, जो बिना ड्राइवर के खुद ही खेत जोत सकता है.
MP Driverless Tractor: किसानों के लिए राहत की खबर है. अब खेत को जोतने के लिए आपको ट्रैक्टर चलाने की जरूरत नहीं है. इसके बगैर ही पूरा खेत जोता जा सकेगा और इस दौरान किसान दूसरे काम कर सकेंगे. दरअसल, मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और एग्रीकल्चर मिनिस्टर शिवराज सिंह चौहान ने एक वीडियो साझा किया है. इस वीडियो में एक ट्रैक्टर फार्म में बिना ड्राइवर के खेत जोतता दिख रहा है.
शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा,"खेती अब बदल रही है, तकनीक के साथ आगे बढ़ रही है! ऑटो-स्टीयरिंग से लैस यह आधुनिक ट्रैक्टर न केवल किसान की मेहनत कम करता है, बल्कि उसका कीमती समय भी बचाता है!"
कैसा है ड्राइवर लेस ट्रैक्टर?
यह ड्राइवर लेस ट्रैक्टर आम ट्रैक्टर्स की तरह ही है. इसे मैनुअल और ऑटोमेटिक तरीके से चलाया जा सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसका माइलेज भी आम ट्रैक्टर्स की तरह है. दावा किया जा रहा है कि ये भारत का पहला ड्राइवरलेस ट्रैक्टर है, हालंकि 2025 में पंजाब में भी ऐसे ही ट्रैक्टर का दावा किया गया था.
कैसे काम करता है यह ट्रैक्टर?
- इस ट्रैक्टर को ऑटो स्टेयरिंग ट्रैक्टर कहा गया है, जो बिना ड्राइवर के चल सकता है.
- इसे चलाने के लिए पहले प्रोग्राम सेट किया जाता है, उसके हिसाब से यह ट्रैक्टर चलता है.
- इसके साथ ही इसमें सैटेलाइट और बेस स्टेशन लगा है, जो पाथ जनरेट करता है. आप इसका पाथ सेलेक्ट करते हैं और उसी हिसाब से ट्रैक्टर घूमता है.
- एक बार इसमें प्रोग्राम डाला फिर यह ट्रैक्टर जब तक नहीं रुकता है, तब तक आप इसे रोकना न चाहें.
- खेत की बोनी होने पर आप इसे मैनुअली बटन से रोक सकते हैं.
- खास बात यह है कि यह रात में भी बेहतर काम करता है. रात को अगर कोई किसा कल्टीवेशन करना चाहता है तो इसमें वह प्रोग्राम डालकर आसानी से कल्टीवेशन कर सकता है.
दावा किया जा रहा है कि यह ट्रैक्टर भारत में पहली बार लॉन्च हुआ है.
ज्ञात हो कि इससे पहले ड्राइवरलेस कार लॉन्च हो चुकी हैं, लेकिन पहली बार ट्रैक्टर लॉन्च हुआ है. टेस्ला और दूसरी कंपनी ऐसी कारें बनाती है जो बिना ड्राइवर के अपने डेस्टिनेशन पर आसानी से पहुंच जाती हैं. लेकिन खेती एक जटिल काम है, ऐसे में इस क्षेत्र के लिए ड्राइवरलेस ट्रैक्टर बनाना बेहद महत्वपूर्ण अचीवमेंट है.




