Begin typing your search...

बार-बार छूते थे, Monalisa ने डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगाए सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप, VIDEO वायरल

कुंभ मेले से वायरल हुई मोनालिसा भोसलें अब गंभीर आरोपों को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर सेट पर बार-बार गलत तरीके से छूने और उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है.

Monalisa
X
( Image Source:  instagram-@timesapplaudtrends_ )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 25 March 2026 1:19 PM IST

पहले महाकुंभ में माला बेचकर और अब शादी कर वायरल गर्ल मोनालिसा लाइमलाइट में थीं, लेकिन अब वही नाम एक ऐसे विवाद में घिर गया है जिसने हर किसी को चौंका दिया है. मोनालिसा भोसलें ने अचानक सामने आकर ऐसे खुलासे किए हैं, जिन्हें सुनकर हर कोई सन्न रह गया .उनकी आंखों में आंसू थे और आवाज में दर्द, लेकिन जो उन्होंने कहा, उसने पूरे मामले को गंभीर बना दिया.

मोनालिसा का आरोप है कि फिल्म के सेट पर डायरेक्टर सनोज मिश्रा बार-बार उनके साथ गलत हरकतें करते थे. उन्होंने बताया कि कई बार उन्हें कई बार गलत तकीके से छुआ गया, जिससे वह अंदर ही अंदर टूटती चली गईं. लंबे समय तक चुप रहने के बाद अब उन्होंने सबके सामने अपनी आपबीती सुनाई है, और कहा है कि इस बार वह सच को दबने नहीं देंगी, चाहे कुछ भी हो जाए.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाए गंभीर आरोप

18 साल की मोनालिसा ने कोच्चि में अपने पति फरमान खान के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर फिल्म निर्माता सनोज मिश्रा पर कई गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि जब वह नाबालिग थीं, तब फिल्म के सेट पर उनके साथ कई बार गलत व्यवहार किया गया. मोनालिसा ने बताया कि सनोज मिश्रा ने फिल्म सेट पर कई बार उन्हें गलत तरीके से छुआ और उनके साथ बदसलूकी की. उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने इस बारे में अपने परिवार को बताया था, लेकिन उन्हें कोई सपोर्ट नहीं मिला.

परिवार ने चुप रहने को कहा

मोनालिसा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह भी बताया कि जब उन्होंने अपने परिवार को इस बारे में बताया, तो घरवालों ने उन्हें चुप रहने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि परिवार का मानना था कि उनकी पहली फिल्म आने वाली है, इसलिए उन्हें विवाद से दूर रहना चाहिए. मीडिया से लेकर लोग तक हर कोई उन्हें ही ब्लेम करेगा.

सुसाइड करने के आते थे थॉट्स

मोनालिसा ने रोते-रोते कहा कि वह इन सभी चीजों से बेहद परेशान हो गई थी. जहां एक समय ऐसा भी आया जब वह पूरी तरह टूट गई थीं और उन्होंने आत्महत्या करने की सोच ली थी.

पति फरमान ने दिया साथ

मोनालिसा ने अपने पति फरमान खान को इस मुश्किल समय में सबसे बड़ा सहारा बताया. उन्होंने कहा कि उनके पति ने उन्हें चुप रहने के बजाय सच के लिए लड़ने के लिए कहा. उनके पति ने उन्हें हिम्मत दी और कहा कि उन्हें न्याय के लिए आवाज उठानी चाहिए. इसी सपोर्ट के चलते उन्होंने अब सामने आकर अपनी बात रखी है.

अगला लेख