'वड़ा पाव गर्ल' Chandrika Dixit के Mystery Man ने लगाया आदित्य धर पर आरोप, कहा- Dhurandhar 2 से काटे गए 6 सीन!
चंद्रिका दीक्षित से जुड़े मिस्ट्री मैन ने दावा किया है कि फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ से उनके सभी 6 सीन काट दिए गए. उन्होंने वीडियो शेयर कर डायरेक्टर आदित्य धर पर निजी दुश्मनी का आरोप लगाया है.
'वड़ा पाव गर्ल' के नाम से मशहूर चंद्रिका दीक्षित (Chandrika Dixit) काफी समय अपने एक्सट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर चर्चा में हैं. वह एक मिस्ट्री मैन नाम के सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर के साथ वीडियो शेयर करती रहती है. हालांकि उनके मिस्ट्री मैन ने अभी तक अपने नाम का खुलासा तो नहीं किया लेकिन एक ऐसा खुलासा किया जिससे उनका यकीन करना मुश्किल हो गया.
मिस्ट्री मैन जो अपनी इंस्टा प्रोफाइल के बायो में अपने नाम सैफी लिखते हैं. उनका दावा है कि उन्होंने धुरंधर: द रिवेंज में काम किया वह फिल्म में खुद को देखने के लिए एक्साइटेड थे. लेकिन डायरेक्टर आदित्य धर ने उनके रोल पर कैंची चला दी है. मिस्ट्री मैन का कहना है कि उनके एक दो सीन पर नहीं बल्कि 6 सीन काट दिए है.
सारे सीन क्यों काट दिए?
मिस्ट्री मैन ने अपनी वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. जिसमें वह कह रहे है- तो, आप सबने मेरी फ़िल्म 'धुरंधर' तो देखी ही होगी, लेकिन जिन्होंने नहीं देखी है, मैं उनसे एक बात कहना चाहता हूं. आदित्य धर, जो इस फ़िल्म के डायरेक्टर हैं, मुझे नहीं पता कि उनकी मुझसे क्या दुश्मनी है. अगर वह चंद्रिका के साथ मेरा कोई वीडियो देख रहे हैं, तो मुझे नहीं पता कि उन्होंने ये सारे सीन क्यों काट दिए?.' बता दें कि मिस्ट्री मैन के शेयर किए गए वीडियो में शूटिंग चल रही है जिसमें रणवीर सिंह, संजय दत्त और क्रू मेंबर है. उस शूटिंग में खुद मिस्ट्री मैन भी नजर आ रहे है.
क्या है आदित्य धर पर आरोप?
मिस्ट्री मैन ने आगे कहा, 'मेरी फ़िल्म में 6 सीन थे और उन्होंने 6 में से 6 सीन काट दिए. मैं डायरेक्टर से बस एक ही बात कहना चाहता हूं. अगर आपकी मुझसे कोई पर्सनल दुश्मनी है, कि मैं चंद्रिका के साथ वीडियो बना रहा हूं और उस बात से आपको तकलीफ़ हो रही है तो फिर मेरे सीन डिलीट करने का क्या मतलब है? दूसरी बात यह है कि गाने में मेरी बैकग्राउंड आवाज़ आई है, जो आपने ज़रूर सुनी होगी 'बाज़ीगर ओ बाज़ीगर' वाला सीन में. जब हम शूटिंग कर रहे थे, तो सब कुछ बिल्कुल ठीक था. मैंने रणवीर सिंह के साथ पर्सनल शूट किया था, संजय दत्त के साथ शूट किया था.'
क्या थी दुश्मनी?
मिस्ट्री मैन का कहना है कि आदित्य धर क्या आपकी मुझसे कोई निजी दुश्मनी थी? लेकिन आप चिंता मत करो मैं बहुत उंचें लेवल तक जाऊंगा और शूटिंग सेट के सबूत भी दूंगा.' हालांकि मिस्ट्री मैन की बातें सुनकर यूजर्स का कहना है कि अगर तुमने काम किया है तो दिखाओ सबूत. वहीं आधे यूजर्स का ने कहा, 'भाई को चंद्रिका की तरह बिग बॉस में जाना है. एक ने कहा, 'कोई बात नहीं भाई धुरंधर 3 में तुम्हारा रोल आएगा.' एक अन्य ने कहा, 'आप गलत इमेज बना रहे हैं, बीएस आपको एक ही सलाह है ये नाटक बंद करो.'
कौन हैं मिस्ट्री मैन?
जिसे पहले मिस्ट्री मैन कहा जाता था उसका असली नाम सैफी है. चंद्रिका ने खुद एक वीडियो में उनका नाम बताया. वे अलीगढ़ के रहने वाले हैं, लेकिन दिल्ली में बड़े हुए. पेशे से सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर और सिंगर हैं. पहले मैक्स हॉस्पिटल में टेक्नीशियन के रूप में भी काम किया था.उनकी इंस्टाग्राम आईडी @kon_mysteryman है.




