Dhurandhar 2 के बाद बौखलाया गया पाकिस्तान? हर किसी में नजर आ रहा 'भारतीय जासूस' Hamza! देखिए VIDEO
Dhurandhar 2 के बाद पाकिस्तान से कई वीडियो वायरल हो रहा हैं और दावा किया जा रहा है कि वहां गरीब और मजदूरों को जबरन पकड़ा जा रहा है और उन्हें हर किसी में भारतीय जासूस हमजा नजर आ रहा है हालांकि इसकी पुष्टि स्टेट मिरर हिंदी नहीं करता है.
डायरेक्टर Aditya Dhar की फिल्म Dhurandhar और उसके सीक्वल Dhurandhar The Revenge को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त हलचल है. फिल्म की कहानी और इसके कंटेंट को लेकर जहां भारत में चर्चा तेज है, वहीं पाकिस्तान में भी इसे लेकर लगातार रिएक्शन सामने आ रही हैं.
सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स और पाकिस्तानी इंफ्लूएंसर्स फिल्म को 'प्रोपेगेंडा' और 'भ्रामक' बताने में लगे हैं. हालांकि यह पहली बार नहीं है जब किसी फिल्म को लेकर इस तरह की बहस छिड़ी हो. लेकिन इस बार मामला थोड़ा अलग इसलिए हो गया है क्योंकि इंटरनेट पर कुछ वायरल वीडियो ने नए दावों को जन्म दे दिया है. इतना ही नहीं वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि कराची में हिन्दुस्तान जासूसों की तलाश की जा रही है ऐसा सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है.
क्या बोले यूजर्स?
@ShikshaNewsRaj1 नाम के एक यूजर ने लिखा कि, आदित्य धर ने Dhurandhar The Revenge मूवी क्या बनाई...!! पुरी तरह से बौखला और पगला गया पाकिस्तान..ल्यारी स्ट्रीट में भारतीय जासूसों की तलाश कर रही पाकिस्तान पुलिस..शर्म करो पाकिस्तान. @SonOfBharat7 नाम के एक यूजर ने लिखा कि, ये पाकिस्तानी पैदाइशी चीयू ये हैं. धुरंधर 2 की रिलीज के बाद पाकिस्तान की. सड़कों पर भारतीय जासूस खोजने लगे. सड़क किनारे सो रहे अल्ला के बन्दों की जिंदगी हराम, किसी को उठाकर जेल में डाल रहे तो किसी को शक में जबरदस्त तरीके से पेल रहे.@jpsin1 नाम के एक यूजर ने लिखा कि, धुरंधर फिल्म रिलीज होने के बाद पूरे पाकिस्तान में अफरा तफरी मची है. पूरे पाकिस्तान में हजारों पुलिस कर्मियों को सड़कों पर उतार दिया गया है जो रा एजेंट की पहचान कर रहे हैं. आदित्य धर ने तो आग लगा रखी है.
क्या कराची में शुरू हो गई ‘जासूसों’ की तलाश?
हाल ही में कुछ वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि फिल्म के प्रभाव के बाद पाकिस्तान के Karachi के ल्यारी इलाके में पुलिस 'भारतीय जासूसों' की तलाश में गली-गली छापेमारी कर रही है. इन वीडियो के साथ यह नैरेटिव भी जोड़ा जा रहा है कि फिल्म की कहानी ने पाकिस्तान के अंदर असुरक्षा और डर का माहौल बना दिया है.
दावे में कितनी सच्चाई?
इन वायरल दावों की पुष्टि किसी आधिकारिक स्रोत या विश्वसनीय रिपोर्ट से नहीं हुई है. न तो पाकिस्तान सरकार और न ही स्थानीय प्रशासन की ओर से ऐसा कोई बयान सामने आया है, जिससे यह साबित हो सके कि फिल्म के कारण इस तरह की कोई कार्रवाई की जा रही है. विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के वीडियो अक्सर आधे-अधूरे तथ्यों या पुराने फुटेज के साथ पेश किए जाते हैं, जिससे भ्रम की स्थिति बनती है.




