Begin typing your search...

मोनालिसा के पति फरमान की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! निर्देशक सनोज मिश्रा बोले, परिवार के साथ उठाएंगे ये कदम

मध्य प्रदेश के महेश्वर की रहने वाली मोनालिसा भोंसले ने केरल में फरमान खान से शादी की, जिसके बाद मामला विवादों में आ गया है. निर्देशक सनोज मिश्रा ने इसे 'लव जिहाद' बताते हुए जांच की मांग की है, जबकि परिवार भी कई गंभीर आरोप लगा रहा है.

monalisa bhosle farman khan marriage controversy love jihad allegation
X
( Image Source:  ANI )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय5 Mins Read

Updated on: 16 March 2026 2:00 PM IST

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में स्थित महेश्वर शहर की रहने वाली मोनालिसा भोंसले की शादी को लेकर काफी विवाद चल रहा है. मोनालिसा वही लड़की हैं, जो 2025 के महाकुंभ मेले में फूलों की माला बेचते हुए अपनी खूबसूरत आंखों और सादगी के कारण सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो गई थीं. उसके बाद उन्हें फिल्मों में काम करने के मौके मिलने लगे थे.

हाल ही में मोनालिसा ने फरमान खान नाम के एक मुस्लिम युवक से केरल में शादी कर ली. यह शादी हिंदू रीति-रिवाजों से हुई बताई जा रही है, लेकिन इस शादी ने बड़े विवाद को जन्म दे दिया है. फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा, जिन्होंने मोनालिसा को अपनी आने वाली फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' में मुख्य भूमिका देने की बात की थी, उन्होंने इस शादी को सोची समझी साजिश के तहत 'लव जिहाद' करार दिया है.

क्या सोचे समझी साजिश थी फरमान खान की?

उन्होंने मोनालिसा के परिवार से महेश्वर में मुलाकात की और परिवार के सदस्यों से पूरी बातचीत की. मुलाकात के बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा कि यह कोई साधारण प्रेम विवाह नहीं है, बल्कि एक सोची-समझी साजिश है, जिसमें मोनालिसा को फंसाया गया है. सनोज मिश्रा का कहना है कि कुछ संगठन बेरोजगार युवकों को पैसे देकर हिंदू लड़कियों को निशाना बनाते हैं, ताकि सनातन धर्म और हिंदू संस्कृति को बदनाम किया जा सके. उन्होंने यह भी बताया कि मोनालिसा को उनकी फिल्म में इसलिए चुना गया था क्योंकि फिल्म का विषय धर्म परिवर्तन से जुड़ा है। उनके अनुसार, इसी वजह से मोनालिसा का ब्रेनवॉश करके उसे फंसा लिया गया, जिससे उसके पिता के सपने भी टूट गए.

केरल में ही क्यों की शादी?

उन्होंने कहा कि पूरा मामला ऐसा लगता है जैसे कोई पहले से लिखी हुई स्क्रिप्ट को बहुत सावधानी से लागू किया गया हो. निर्देशक ने एक बड़ा सवाल भी उठाया कि अगर लड़का हिंदू होता और लड़की मुस्लिम, तो क्या इस रिश्ते को उतने जोर-शोर से 'सांप्रदायिक सौहार्द' का उदाहरण बताकर प्रचारित किया जाता? उन्होंने यह भी कहा कि शादी केरल जो वामपंथी सरकार वाला राज्य में ही क्यों कराई गई, कोई और राज्य क्यों नहीं चुना गया.

समाज में अपमानित महसूस कर रहा है परिवार

मोनालिसा के परिवार से मिलने के दौरान परिवार के लोग बहुत भावुक नजर आए. उनकी दादी, बुआ, छोटी बहन और अन्य रिश्तेदारों ने बताया कि इस घटना के कारण उन्हें समाज में बहुत अपमान और शर्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा है. मोनालिसा के चाचा विजय भोंसले ने दावा किया कि मोनालिसा का जन्म 2009 में हुआ था, यानी वह अभी नाबालिग उनका आरोप है कि पासपोर्ट या अन्य दस्तावेज बनवाने के समय उसकी उम्र जानबूझकर बढ़ाकर दिखाई गई, ताकि शादी को कानूनी ठहराया जा सके.

अब आगे क्या करेगा परिवार?

परिवार के एक सदस्य ने यह भी कहा कि फरमान पहले मोनालिसा को 'बहन' कहकर बुलाता था और हिंदू प्रतीकों का इस्तेमाल भी करता था, जिससे परिवार को शक नहीं हुआ. सनोज मिश्रा ने कहा कि मध्य प्रदेश में राष्ट्रवादी सोच वाली सरकार है, इसलिए उन्हें उम्मीद है कि राज्य का नेतृत्व इस मामले को बहुत गंभीरता से लेगा. वे जल्द ही मोनालिसा के परिवार के साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिलने का समय लेंगे और पूरे मामले की सच्चाई उनके सामने रखेंगे, ताकि उचित कार्रवाई हो सके. परिवार का कहना है कि अब उन्हें भी समझ आ गया है कि यह पूरी घटना एक सुनियोजित ढंग से युवती को फंसाने की साजिश थी.

MP news
अगला लेख