Don 3 Controversy: गाली-गलौज और वायलेंस के लिए तैयार नहीं थे फरहान, नहीं बनी बात तो रणवीर ने छोड़ी फिल्म!
Don 3 को लेकर रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच क्रिएटिव टकराव इतना बढ़ा कि एक्टर ने फिल्म छोड़ दी. हिंसा और भाषा को लेकर मतभेद के साथ 40 करोड़ मुआवजे का विवाद भी सामने आया.
रणवीर सिंह, फरहान अख्तर की मचअवेटेड फिल्म 'डॉन 3' (Don 3) से बाहर हो गए हैं, यह अब कोई छिपी हुई बात नहीं रही है. पहले लोगों ने सोचा था कि दोनों के बीच सिर्फ क्रिएटिविटी मतभेद हो गए थे, लेकिन अब एक नई रिपोर्ट में इस विवाद की असली वजह सामने आई है. फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर सिंह फिल्म में हिंसा और गाली-गलौज भरी भाषा इस्तेमाल करना चाहते थे.
उनका कहना था कि डॉन का किरदार अब पुराने समय वाला नहीं रहना चाहिए. आज के दौर में दर्शक ज्यादा हिंसक और खुरदरी फिल्में पसंद करते हैं, इसलिए 'डॉन' को भी उसी हिसाब से अपना 'डीएनए' बदलना चाहिए. रणवीर चाहते थे कि फिल्म में आधुनिक और ज्यादा वायलेंस अंदाज में हिंसा और भाषा दिखाई जाए. लेकिन फरहान अख्तर इस बात के बिल्कुल खिलाफ थे.
क्लासिकल डॉन को बचा रहे थे फरहान
उन्होंने साफ कहा कि डॉन फ्रैंचाइजी की पहली फिल्म में अमिताभ बच्चन और दूसरी फिल्म में शाहरुख खान ने कभी भी अपशब्दों या गाली-गलौज का इस्तेमाल नहीं किया था. फरहान चाहते थे कि फिल्म उसी क्लास और स्टाइल में बने, जैसी उन्होंने शुरू से सोची थी. वे किसी भी तरह के दबाव में आकर फिल्म का ओरिजनल टेस्ट बदलने को तैयार नहीं थे. एक सोर्स ने बताया कि फरहान बहुत कॉंफिडेंट थे और उन्होंने कहा, 'मैं वही फिल्म बनाऊंगा जो मैंने शुरू में प्लान की थी.' आखिरकार दोनों के बीच इस मुद्दे पर सहमति नहीं बन सकी और रणवीर सिंह ने 'डॉन 3' छोड़ने का फैसला कर लिया.
ये भी पढ़ें :45 की उम्र में पहली बार मां बनेंगी Sambhavna Seth, 7 बार IVF फेल, अब लेना पड़ा ये फैसला
विवाद और फिल्म
यह घटना साल 2025 में हुई थी. स्क्रिप्ट को लेकर असहमति के साथ-साथ शूटिंग शेड्यूल में देरी की खबरें भी आई थीं. विवाद इतना बढ़ गया कि एक्सेल एंटरटेनमेंट ने रणवीर सिंह से 40 करोड़ रुपये का मुआवजा मांग लिया. कंपनी का कहना था कि रणवीर की सहमति से पहले ही बहुत सारा प्री-प्रोडक्शन काम पूरा कर लिया गया था, जिस पर काफी पैसा खर्च हो चुका था. बाद में खबर आई कि रणवीर सिंह इस मुआवजे का कुछ हिस्सा वापस करने के लिए तैयार हो गए हैं.
क्या रहा फरहान का बयान?
हाल ही में फरहान अख्तर ने इस पूरे मामले पर खुलकर बात की. हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, 'मैंने इस घटना से जो सीखा है, वो ये है कि फिल्मों में कभी भी किसी चीज को पक्का मत मान लो, जब तक वो स्क्रीन पर न दिख जाए. अप्रत्याशित चीजों के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए.' फरहान ने आगे कहा कि उनकी फिल्मी जर्नी अब तक बहुत अच्छी रही है. उन्हें पता है कि रास्ते में चुनौतियां आती रहती हैं और वे इन्हें शांति से स्वीकार करते हैं.




