Begin typing your search...

Tamil Nadu Exit Poll: अर्श या फर्श? तमिलनाडु में कहां खड़े पहला चुनाव लड़ने वाले विजय, एक पोल ने कितने बदले समीकरण

तमिलनाडु में एग्जिट पोल के नतीजों ने सियासी तस्वीर साफ करने के बजाय और दिलचस्प बना दी है. Vijay की एंट्री क्या गेम चेंजर बनेगी या असर सीमित रहेगा, समझें पूरा गणित.

exit poll tamil nadu vijay politics
X

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के एग्जिट पोल्स ने सबसे ज्यादा जिस नाम को चर्चा में ला खड़ा किया है, वह हैं अभिनेता से नेता बने Vijay. उनकी पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) पहली बार बड़े पैमाने पर चुनाव मैदान में उतरी और अब सवाल यही है, क्या विजय सीधे सत्ता की दौड़ में हैं या किंगमेकर की भूमिका निभाएंगे? एक एग्जिट पोल में तो विजय की पार्टी को ​विजेता बनने का भी अनुमान लगाया है.

एग्जिट पोल में इतना बड़ा अंतर क्यों?

तमिलनाडु के एग्जिट पोल्स में सबसे बड़ा ट्विस्ट यही है कि अलग-अलग एजेंसियों ने TVK को लेकर बिल्कुल अलग तस्वीर पेश की है. कुछ सर्वे- जैसे Axis My India ने विजय फैक्टर को बड़ा बताया और TVK को गेम चेंजर माना है. जबकि C-Voter, Matrize और P-Marq जैसे सर्वे DMK और AIADMK के बीच पारंपरिक मुकाबला ही दिखाते हैं. इस अंतर की वजह है TVK का नया वोट बैंक, युवा वोटर्स और “silent voter”, जिसे पकड़ना सर्वे एजेंसियों के लिए मुश्किल होता है.

किस सर्वे ने विजय की जीत का दावा किया?

कुछ एग्जिट पोल्स में TVK को डबल डिजिट सीटों तक पहुंचते दिखाया गया है. Axis My India जैसे सर्वे ने यह संकेत दिया कि विजय की पार्टी 98 से 120 सीट मिलने का दावा किया है. सर्वे एजेंसी के इस दावे के बाद यह चर्चा चरम पर है कि विजय सत्ता के समीकरण में निर्णायक भूमिका निभा सकती है. हालांकि, किसी बड़े सर्वे ने TVK को सीधे बहुमत या सरकार बनाते नहीं दिखाया.

टीवीके कितनी सीटों पर लड़ी?

Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) ने इस चुनाव में लगभग 233 सीटों पर उम्मीदवार उतारे. यह दिखाता है कि पार्टी सिर्फ प्रतीकात्मक नहीं, बल्कि गंभीर राजनीतिक खिलाड़ी के रूप में उभरना चाहती है.

कितनी सीटों पर जीत की संभावना?

अन्य एग्जिट पोल्स के औसत को देखें तो TVK को 10 से 25 सीटों के बीच जीत की संभावना बताई जा रही है. कुछ सर्वे इसे कम (5-10) तो कुछ ज्यादा (20+) भी दिखा रहे हैं. यानी साफ है-TVK “किंगमेकर ज़ोन” में खड़ी है, जहां उसकी हर सीट का वजन सरकार बनाने में महत्वपूर्ण होगा.

विजय किंगमेकर क्यों माने जा रहे हैं?

तमिलनाडु की राजनीति लंबे समय से M. K. Stalin (DMK) और Edappadi K. Palaniswami (AIADMK) के इर्द-गिर्द घूमती रही है. लेकिन इस बार अगर किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलता, तो TVK का समर्थन सरकार बनाने के लिए जरूरी हो सकता है. युवा वोट, पहली बार वोट डालने वाले और “एंटी-इंकम्बेंसी” का फायदा विजय को मिल सकता है. यही वजह है कि उन्हें किंगमेकर कहा जा रहा है.

अर्श या फर्श: क्या है अंतिम तस्वीर?

अब सबसे बड़ा सवाल- क्या विजय अर्श (सत्ता के शिखर) पर होंगे या फर्श (राजनीतिक शुरुआत के स्तर) पर? एग्जिट पोल्स के मुताबिक, अगर TVK 20+ सीटें जीतती है तो विजय “किंगमेकर” बनेंगे. अगर 10 से कम सीटें आती हैं तो इसे उनके लिए “लॉन्च चुनाव” माना जाएगा. यानी, यह चुनाव विजय के लिए “सत्ता” नहीं, बल्कि “पोजिशनिंग” का चुनाव है.

Vijay के लिए 2026 का चुनाव एक टर्निंग प्वाइंट है. एग्जिट पोल्स भले ही अलग-अलग तस्वीर दिखा रहे हों, लेकिन एक बात तय है. वह अब तमिलनाडु की राजनीति में एक फैक्टर बन चुके हैं. अर्श या फर्श का फैसला नतीजे करेंगे, लेकिन इतना साफ है कि यह चुनाव उन्हें सीधे सत्ता में लाए या नहीं, राजनीति के केंद्र में जरूर ले आया है.

विधानसभा चुनाव 2026
अगला लेख