Begin typing your search...

2026 ही नहीं, 2021 और 2024 के बंगाल Exit Poll में भी था BJP का ‘हल्ला बोल’, असली नतीजे कितने थे अलग?

बंगाल चुनावों में Exit Poll और असली नतीजों में कितना फर्क रहा? 2021, 2024 और 2026 के आंकड़ों से समझें BJP vs TMC का असली खेल.

bengal exit poll vs result west bengal election 2021 result suvendu adhikari mamata banerjee
X

पश्चिम बंगाल में दो चरणों में मतदान समाप्त होने के बाद वहां की सभी 294 सीटों पर सर्वे एजेसियों के ​एग्जिट पोल भी सामने आ गए हैं. सात सर्वे एजेंसियों में से पांच ने बीजेपी को आगे दिखाया है, जबकि दो ने टीएमसी को आगे दिखाया है. इसी के साथ एक बार फिर बंगाल की राजनीति में एग्जिट पोल बनाम असली नतीजों का अंतर चर्चा में है. ऐसा इसलिए कि 2021 विधानसभा चुनाव और 2024 लोकसभा चुनाव और अब 2026 के ताजा एग्जिट पोल में एक समान पैटर्न देखने को मिलता है, जहां ज्यादातर एजेंसियों ने BJP को मजबूत स्थिति में दिखाया, लेकिन नतीजों में तस्वीर काफी अलग निकली. इस बार चुनाव विश्लेषक Yogendra Yadav का बयान भी बहस ने भी इस बहस को और तेज कर दिया है. उन्होंने अपने पोस्ट में एग्जिट पोल की विश्वसनीयता और निष्पक्ष चुनाव पर सवाल खड़े किए हैं.

1. 2026 के एग्जिट पोल में क्या दिख रहा है?

2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल्स में कई एजेंसियों ने BJP को कड़ी टक्कर या बढ़त की स्थिति में दिखाया है, जबकि TMC को कुछ जगहों पर बहुमत के आसपास या उससे नीचे आंका गया है. एबीपी-सीवोटर, इंडिया टुडे एक्सिस माई इंडिया, रिपब्लिक मैट्रीज, टाइम्स नाउ-ईटीजी और अन्य एजेंसियों के अनुमान में मुकाबला बेहद कांटे का बताया जा रहा है. “Poll of Polls” भी यही संकेत देता है कि इस बार चुनाव आसान नहीं है और सत्ता का रास्ता टक्कर भरा हो सकता है. पश्चिम बंगाल एग्जिट पोल 2026 में अलग-अलग एजेंसियों के अनुमान काफी अलग तस्वीर पेश करते हैं. जानें किसका अनुमान कैसा?

  • मैट्रिज के मुताबिक TMC को 125-140 सीटें मिल सकती हैं, जबकि BJP को 146-161 सीटों के साथ बढ़त और अन्य को 6-10 सीटें मिल सकती हैं.
  • चाणक्य स्ट्रेटीज का अनुमान है कि TMC 130-140 सीटों पर सिमट सकती है, जबकि BJP 150-160 सीटों के साथ बहुमत के करीब या पार जा सकती है, अन्य को 0-5 सीटें मिल सकती हैं.
  • पीपुल्स पल्स ने सबसे अलग तस्वीर पेश करते हुए TMC को 177-187 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत और BJP को 95-110 सीटों पर बताया है, जबकि अन्य को 1-4 सीटें दी हैं.
  • पोल डायरी के अनुसार TMC को 99-127 सीटें मिल सकती हैं, जबकि BJP 142-171 सीटों के साथ बढ़त बना सकती है और अन्य को 5-9 सीटें मिलने का अनुमान है.
  • प्रजा पोल ने BJP को सबसे बड़ी बढ़त देते हुए 178-208 सीटों का अनुमान जताया है, जबकि TMC को 85-110 सीटों तक सीमित रखा है और अन्य को 0-5 सीटें दी हैं.
  • पी-मार्क के मुताबिक TMC को 118-138 सीटें और BJP को 150-175 सीटें मिल सकती हैं, जबकि अन्य के लिए कोई सीट नहीं मानी गई है.
  • जनमत पोल्स ने इसके उलट TMC को 195-205 सीटों के साथ प्रचंड बहुमत और BJP को 80-90 सीटों पर बताया है, जबकि अन्य को 1-4 सीटें मिलने का अनुमान है.
  • एवरेज के तौर पर सभी एग्जिट पोल्स को मिलाकर देखें तो TMC को करीब 142 सीटें, BJP को 145 सीटें और अन्य को लगभग 7 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं, जिससे मुकाबला बेहद करीबी नजर आता है.

2. 2021 विधानसभा चुनाव में एग्जिट पोल क्या कह रहे थे?

2021 में लगभग सभी प्रमुख एजेंसियों — एबीपी न्यूज सीवोटटर, टुडे चाणक्य,पी—मार्क, टीवी9 पोलस्ट्रैट, इंडिया टुडे एक्सिस माई इंडिया ने TMC+ को 130 से 190 सीटों के बीच और BJP+ को 100-160 सीटों के बीच दिखाया था. Poll of Polls में भी मुकाबला बेहद करीबी बताया गया. उस समय मीडिया नैरेटिव में BJP के हल्ला बोल और सत्ता में आने की संभावना पर काफी जोर था.

3. 2021 के असली नतीजों ने क्या तस्वीर दिखाई?

साल 2021 में जब नतीजे आए, तो पूरी तस्वीर बदल गई. ममता बनर्जी के नेतृत्व में TMC ने 216 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया, जबकि BJP 77 सीटों पर सिमट गई. यानी एग्जिट पोल TMC की वास्तविक ताकत और वोटर के मूड को सही तरीके से पकड़ नहीं पाए. यह अंतर इतना बड़ा था कि एग्जिट पोल की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल उठे.

4. 2024 लोकसभा एग्जिट पोल में क्या ट्रेंड था?

2024 लोकसभा चुनाव में भी लगभग सभी एग्जिट पोल एबीपी-सीवोटर, एक्सिस माई इंडिया, जन की बात, टुडेज़ चाणक्य, मैट्रिज़, पोलस्ट्रैट को 21-31 सीटों की बढ़त और TMC+ को 11-21 सीटों के बीच दिखाया. “Poll of Polls” ने भी BJP को स्पष्ट बढ़त दी. यानी एक बार फिर एग्जिट पोल्स में BJP के पक्ष में मजबूत माहौल दिखाया गया.

5. 2024 के असली नतीजों में क्या हुआ?

असली नतीजों में फिर से उलटफेर देखने को मिला. TMC ने 29 सीटें जीत लीं, जबकि BJP 12 पर सिमट गई. यह अंतर दिखाता है कि एग्जिट पोल्स ने जमीनी हकीकत को पूरी तरह नहीं पकड़ा. वोटर के अंतिम फैसले और चुनावी गणित का अनुमान फिर गलत साबित हुआ.

6. योगेंद्र यादव ने एग्जिट पोल पर क्या सवाल उठाए?

Yogendra Yadav ने साफ कहा कि वह अब psephology का काम नहीं करते, लेकिन इन एग्जिट पोल्स को देखकर चुप रहना मुश्किल है. उनके मुताबिक अगर चुनाव निष्पक्ष हुए तो TMC का बहुमत से पीछे रहना संभव नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि BJP केवल किसी तरह की धांधली, जैसे वोटर लिस्ट में गड़बड़ी या काउंटिंग में हेरफेर, के जरिए ही जीत सकती है. यह बयान सीधे तौर पर एग्जिट पोल के नैरेटिव को चुनौती देता है.

7. क्या 2026 में भी दोहराएगा इतिहास?

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या 2026 में भी वही पैटर्न दोहराया जाएगा? पिछले दो बड़े चुनावों में एग्जिट पोल BJP के पक्ष में झुकाव दिखाते रहे, लेकिन नतीजों में TMC को भारी बढ़त मिली. इस बार भी शुरुआती रुझान कुछ वैसा ही संकेत दे रहे हैं. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या एग्जिट पोल सही साबित होते हैं या फिर एक बार फिर जमीनी जनादेश सभी अनुमानों को पलट देता है. यही वजह है कि बंगाल की राजनीति में एग्जिट पोल और असली नतीजों के बीच का अंतर केवल आंकड़ों का नहीं, बल्कि चुनावी समझ और वोटर के व्यवहार को पढ़ने की चुनौती का भी प्रतीक बन चुका है.

विधानसभा चुनाव 2026ममता बनर्जी
अगला लेख