Sasta-Mehanga: ₹300 से भी कम में मिल रहे ये 5 Cotton Kurta Sets, गर्मियों में देंगे कूल और स्टाइलिश लुक
₹300 से कम कीमत में मिलने वाले ये कॉटन कुर्ता सेट्स गर्मियों के लिए परफेक्ट हैं. हल्के, हवादार और स्टाइलिश डिज़ाइन के साथ ये ऑफिस और आउटिंग दोनों के लिए बेस्ट हैं.
समर्स में ऑफिस जाना हो या फिर किसी आउटिंग पर, कॉटन कुर्ता सेट्स से बेहतर ऑप्शन शायद ही कोई हो! चिलचिलाती धूप और तेज गर्मी में हल्के, हवादार और सांस लेने वाले आउटफिट्स ही सबसे ज्यादा आराम देते हैं. ऐसे कपड़ों में बॉडी में हवा का बहाव बना रहता है, जिससे घमौरियां और चिपचिपाहट जैसी समस्याएं नहीं होतीं. साथ ही आप गर्मी में भी अपना स्टाइल और फैशन फुल कॉन्फिडेंस के साथ फ्लॉन्ट कर सकती हैं.
अगर आप भी बजट फ्रेंडली और क्वालिटी वाले कुर्ता सेट्स ढूंढ रही हैं, तो ये 5 बेहतरीन ऑप्शन्स आपके लिए परफेक्ट हैं. इन सभी को आप ₹300 के अंदर खरीद सकती हैं. ये सस्ते जरूर हैं, लेकिन इनकी क्वालिटी में कोई कमी नहीं है. हल्की, मुलायम और सांस लेने वाली फैब्रिक के साथ आकर्षक प्रिंट्स इन्हें समर का बेस्ट फैशन चॉइस बनाते हैं. खासकर उन महिलाओं के लिए जो गर्मी में ढीले-ढाले और हवादार कपड़ों को प्राथमिकता देती हैं.
1. सुभान टेक्सटाइल्स - प्रिंटेड कॉटन ब्लेंड ए-लाइन कुर्ता
मात्र ₹235 में आपको ये खूबसूरत येलो कॉटन सूट सेट मिल जाएगा, जिसे आप ऑफिस या कैजुअल दोनों जगह आसानी से पहन सकती हैं. 81% ऑफ के साथ इसमें कई अन्य अट्रैक्टिव कलर्स भी उपलब्ध हैं.
2. तियास्वी - प्रिंटेड विस्कोस रेयॉन स्ट्रेट कुर्ता (मल्टीकलर)
78% ऑफ के साथ ये स्टाइलिश रेयॉन स्ट्रेट कुर्ता आपकी वॉर्डरोब में नई जान डाल देगा. इसका गर्लिश और कम्फर्टेबल लुक जीन्स या स्ट्रेट कॉटन पैंट के साथ बहुत अच्छा लगता है.
3. सादिया परिधान - कॉटन ब्लेंड कुर्ता पलाज़ो सेट
अगर फुल सिलवलेस कुर्ता आपको पहनना पसंद नहीं तो बांह तक आस्तीन का यह ए लाइन कुर्ता प्लाज़ो सेट वियर किया जा सकता है. वी नेक डिजाइन गले में ऊपर वाइट लेस आपको मिलेगी जो गर्मियों में स्टाइल के साथ बेहद आरामदायक लुक देगा. 87% ऑफ के साथ यह कुर्ता प्लाज़ो सेट आपको मिलेगा 262 रुपये में.
4. जियोहब - खादी कॉटन कुर्ती पलाज़ो अटैच्ड दुपट्टा सेट
ट्रडिशनल लुक के लिए खादी कॉटन कुर्ती पलाज़ो विद अटैच्ड दुपट्टा बेहद शानदार ऑप्शन है. ऑफलाइन मार्केटिंग में भी इतने कम दाम में अटैच्ड दुपट्टा सेट तो कभी नहीं मिल सकता. लेकिन फ्लिपकार्ट 83% ऑफ के साथ महज 268 में यह सेट आपको मिल जाएगा.
5. अंधेरिया - खादी कॉटन कुर्ता पलाज़ो सेट
ऑफिस या नार्मल आउटिंग में जाने के लिए सेट आपके लिए एकदम यूजफुल है. मेहरून कलर के इस प्लाज़ो में सेट आपको लुक के साथ गर्मी का एहसास कम कराएगा.




