Begin typing your search...

अकाउंट फ्रीज, करिश्मा कपूर के बच्चों को मिली राहत, प्रिया को झटका; संजय कपूर प्रॉपर्टी विवाद मामले में कोर्ट ने क्या कहा?

दिल्ली हाई कोर्ट ने संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ की संपत्ति को लेकर बड़ा फैसला सुनाते हुए सभी विदेशी बैंक अकाउंट और क्रिप्टो होल्डिंग्स फ्रीज करने का आदेश दिया है. इस फैसले से करिश्मा कपूर के बच्चों कियान और समायरा को राहत मिली है, जबकि प्रिया कपूर को झटका लगा है.

अकाउंट फ्रीज,  करिश्मा कपूर के बच्चों को मिली राहत, प्रिया को झटका; संजय कपूर प्रॉपर्टी विवाद मामले में कोर्ट ने क्या कहा?
X
( Image Source:  @thetatvaindia-X )
सागर द्विवेदी
By: सागर द्विवेदी4 Mins Read

Updated on: 30 April 2026 3:58 PM IST

दिल्ली हाई कोर्ट से आई एक बड़ी खबर ने उद्योगपति संजय कपूर की संपत्ति विवाद को एक नए मोड़ पर ला खड़ा किया है. एक ओर जहां यह मामला परिवार के भीतर खींचतान का रूप ले चुका है, वहीं अदालत के इस फैसले ने एक्टर Karisma Kapoor के बच्चों कियान और समायरा को बड़ी राहत दी है. कोर्ट ने साफ कहा है कि जब तक मामला विचाराधीन है, तब तक संपत्ति को किसी भी तरह से नुकसान या ट्रांसफर नहीं किया जा सकता.

गौरतलब है कि लंदन में पिछले साल जून में निधन हुए उद्योगपति संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति को लेकर परिवार के अंदर विवाद चल रहा है. इस विवाद में उनकी तीसरी पत्नी प्रिया सचदेवा कपूर और दूसरी पत्नी करिश्मा कपूर से हुए बच्चे आमने-सामने हैं. अदालत ने इस पूरे मामले को गंभीर मानते हुए संपत्ति को सुरक्षित रखने का आदेश दिया है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने क्या बड़ा फैसला सुनाया?

दिल्ली हाई कोर्ट की जस्टिस Jyoti Singh ने अंतरिम आदेश देते हुए संजय कपूर की सभी विदेशी बैंक खातों को फ्रीज करने का निर्देश दिया है. इसके साथ ही कोर्ट ने उनकी क्रिप्टोकरेंसी होल्डिंग्स पर भी रोक लगा दी है. कोर्ट ने कहा कि संपत्ति को सुरक्षित रखना जरूरी है. अदालत ने यह भी साफ किया कि केस लंबा चल सकता है, इसलिए इस दौरान संपत्ति में कोई छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए.

क्या है बच्चों का आरोप और विवाद की जड़?

कियान और समायरा ने प्रिया कपूर पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि प्रिया कपूर ने सुंजय कपूर की वसीयत में हेरफेर किया है और कोर्ट में अधूरी संपत्ति का ब्योरा पेश किया है. बच्चों के मुताबिक, इस लिस्ट में महंगे पोलो घोड़े और लग्जरी घड़ियां जैसे Rolex और Audemars Piguet शामिल नहीं किए गए. इसके अलावा कई प्रॉपर्टी और महंगी पेंटिंग्स भी लिस्ट से गायब बताई जा रही हैं.

क्या प्रिया कपूर पर बढ़ा शक?

कोर्ट ने इस मामले में 'संदिग्ध परिस्थितियां' यानी संदिग्ध परिस्थितियों का हवाला देते हुए प्रिया कपूर को सुंजय कपूर के बैंक खातों को ऑपरेट करने से भी रोक दिया है. अदालत ने साफ कहा कि अब यह जिम्मेदारी प्रिया कपूर की है कि वह वसीयत की सच्चाई साबित करें. कोर्ट ने यह भी माना कि करिश्मा कपूर के बच्चों ने Prima Facie यानी शुरुआती स्तर पर मजबूत केस बनाया है.

क्या परिवार के बाकी सदस्य भी विवाद में शामिल हैं?

यह विवाद सिर्फ प्रिया कपूर और बच्चों तक सीमित नहीं है. सुंजय कपूर की मां रानी कपूर और बहन मंदीरा कपूर ने भी वसीयत की वैधता पर सवाल उठाए हैं. परिवार के भीतर यह विवाद काफी तीखा हो चुका है. नवंबर में बच्चों को लेकर एक टिप्पणी भी सामने आई थी, जिसमें उन्हें कि 'एक अमीर ओलिवर ट्विस्ट, जो और ज्यादा चाहता है' कहा गया था.

संजय कपूर की मौत कैसे हुई थी?

53 वर्षीय सुंजय कपूर का निधन 12 जून को लंदन में पोलो खेलते समय हुआ था. शुरुआत में उनकी मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया गया, जबकि बाद में एनाफिलेक्टिक शॉक की भी चर्चा हुई. हालांकि अगस्त में ब्रिटिश मेडिकल अधिकारियों ने पुष्टि की कि उनकी मौत प्राकृतिक कारणों से हुई थी, जिसमें left ventricular hypertrophy और ischemic heart disease शामिल थे.

अगला लेख