Begin typing your search...

क्या आपने देखी है Amazon Prime की पहली वेब सीरीज? IMDB से मिली है 7.9 रेटिंग; जानें दमदार कास्ट और प्लॉट

Amazon Prime Video की पहली भारतीय वेब सीरीज ‘Inside Edge’ क्रिकेट के पीछे छिपे मैच फिक्सिंग और पावर गेम को उजागर करती है. तीन सीजन में फैली यह कहानी दर्शकों को एंटरटेनमेंट के साथ रियलिटी का कड़वा सच भी दिखाती है.

क्या आपने देखी है Amazon Prime की पहली वेब सीरीज? IMDB से मिली है 7.9 रेटिंग; जानें दमदार कास्ट और प्लॉट
X
( Image Source:  IMDB )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय3 Mins Read

Published on: 30 April 2026 3:28 PM

अमेज़न प्राइम वीडियो आजकल एंटरटेनमेंट के लिए ढेर सारी अच्छी सीरीज और फिल्में अवेलेबल कराता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अमेज़न प्राइम वीडियो की पहली भारतीय वेब सीरीज कौन सी थी? उस सीरीज का नाम है 'इनसाइड एज'. यह सीरीज साल 2017 में अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी और इसे ही प्लेटफॉर्म की पहली ओरिजिनल वेब सीरीज माना जाता है. जिसे IMDb रेटिंग: 7.9/10 रेटिंग मिली है.

'इनसाइड एज' क्या है?

'इनसाइड एज' एक स्पोर्ट्स क्राइम ड्रामा सीरीज है. इसमें क्रिकेट जगत की असली सच्चाई, मैच फिक्सिंग, पैसे, पावर और राजनीति जैसे गंभीर मुद्दों को बहुत ही रोचक और ड्रामेटिक तरीके से दिखाया गया है. यह सीरीज क्रिकेट के पीछे छिपे अंधेरे पक्ष को उजागर करती है.

रिलीज डेट

इस सीरीज का पहला सीजन 10 जुलाई 2017 को अमेज़न प्राइम वीडियो पर प्रीमियर हुआ था. इसे करण अंशुमान ने डायरेक्ट किया और प्रोड्यूस रितेश सिद्धवानी, फरहान अख्तर और कासिम जगमगिया ने. इसके राइटर्स करण अंशुमान, अनन्या मोदी, नीरज उधवानी, निधि शर्मा और शैलेश रामास्वामी थे. यह सीरीज हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में अवेलेबल है, जिससे ज्यादा से ज्यादा दर्शक इसे आसानी से देख सकें.

क्या है कहानी?

सीजन 1: सीरीज का पहला सीजन मुंबई मावेरिक्स नाम की एक टी-20 क्रिकेट फ्रेंचाइजी के इर्द-गिर्द घूमता है. यह टीम पावरप्ले लीग में खेलती है. इस सीजन में टीम को मैच फिक्सिंग के गंभीर आरोपों का सामना करना पड़ता है. साथ ही टीम की ओनरशिप को लेकर भी काफी उलझनें और विवाद होते हैं. सीजन में उतार-चढ़ाव, टेंशन और सस्पेंस भरपूर है.

सीजन 2: दूसरे सीजन में कहानी आगे बढ़ती है. अब वायु राघवन (तनुज वीरवानी द्वारा स्टारर) मुंबई मावेरिक्स टीम को लीड कर रहा है. इस सीजन में वह अपनी टीम को अपने सबसे बड़े कॉम्पिटिटर अरविंद वशिष्ठ की टीम हरियाणा हरिकेंस के खिलाफ ले जाता है. मैच फिक्सिंग, खिलाड़ियों के व्यक्तिगत संघर्ष और टीम की अंदरूनी राजनीति को और गहराई से दिखाया गया है.

सीजन 3: तीसरे और आखिरी सीजन में कहानी इंटरनेशनल लेवल पर पहुंच जाती है. वायु राघवन अब भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित से मुकाबला करता है. इस सीजन में क्रिकेट के घरेलू और इंटरनेशनल दोनों लेवल पर होने वाली गड़बड़ियों, दबाव और सच्चाई को बेहद ताकतवर तरीके से पेश किया गया है.

सीरीज में शानदार एक्टर्स की टॉप क्लास कास्ट है:

विवेक ओबेरॉय - विक्रांत धवन

ऋचा चड्ढा - जरीना मलिक

सिद्धांत चतुर्वेदी - प्रशांत कनौजिया

तनुज वीरवानी - वायु राघवन

सयानी गुप्ता - रोहिनी राघवन

अंगद बेदी, आमिर बशीर, अमित सियाल, जितिन गुलाटी आदि

सीरीज के हर सीजन में 10 एपिसोड हैं.

अवॉर्ड्स और सराहना

'इनसाइड एज' को काफी सराहना मिली. इसे Indian Television Academy Awards (ITAA) में बेस्ट सीरीज का अवॉर्ड मिला. विवेक ओबेरॉय को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी दिया गया. इसके अलावा, इस सीरीज को 46वें इंटरनेशनल एमी अवार्ड (International Emmy Awards) में बेस्ट ड्रामा सीरीज की कैटेगिरी में नॉमिनेशन भी मिला था.

अगला लेख