Begin typing your search...

Punjab Kings के खिलाफ मैच में वेपिंग करते पकड़े गए Rajasthan Royals के कप्तान Riyan Parag, BCCI ने सुनाई ये सजा

Riyan Parag पर IPL मैच के दौरान वेपिंग करने के पर 25 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगाया गया है. इसके साथ ही, उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया है. पराग ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है.

riyan parag vaping  video
X

वेपिंग करते रियान पराग

( Image Source:  X/@TrueVector33 )

Riyan Parag Vaping Video: राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के कप्तान रियान पराग पर बड़ा जुर्माना लगाया गया है. उन पर मैच के दौरान नियम तोड़ने का आरोप लगा है. पराग पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के खिलाफ मैच के दौरान दूसरी पारी में ड्रेसिंग रूम में वेप (ई-सिगरेट) का इस्तेमाल करते हुए दिखाई दिए थे. उनका वीडियो सामने आने के बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया.

इस घटना को आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के तहत 'खेल की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला व्यवहार' माना गया. मैच रेफरी Amit Sharma ने इसे अनुच्छेद 2.21 के तहत लेवल-1 का उल्लंघन करार देते हुए पराग पर मैच फीस का 25% जुर्माना और एक डिमेरिट पॉइंट लगाया.

क्या है आईपीएल का नियम?

आईपीएल नियमों के अनुसार, इस तरह के मामलों में औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं होती और खिलाड़ी की स्वीकृति के बाद सीधे सजा लागू कर दी जाती है. घटना की जानकारी अधिकारियों को तब मिली जब इसका वीडियो सामने आया. ऑन-फील्ड अंपायर Nitin Menon और Tanmay Srivastava ने इसकी रिपोर्ट की, जिसके बाद कार्रवाई की गई.

इस पूरे मामले ने सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा बटोरी है, खासकर इसलिए क्योंकि भारत में 2019 से ई-सिगरेट के निर्माण, बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध है. BCCI ने भी संकेत दिए हैं कि लीग की छवि बनाए रखने के लिए और कड़े कदम उठाए जा सकते हैं.

पहले भी विवादों में रही राजस्थान रॉयल्स

इससे पहले, राजस्थान के मैनेजर रोमी भिंडर भी विवादों में फंसे थे. उन पर डगआउट में मैच के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल करने का आरोप लगा था. उस समय वैभव सूर्यवंशी भी मैनेजर के साथ थे. हालांकि, बीसीसीआई ने रोमी को केवल चेतावनी देकर छोड़ दिया.

आईपीएलक्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख