भारतीय फार्मा कंपनी Sun Pharmaceutical Industries एक बार फिर बड़े ऐलान को लेकर सुर्खियों में है. कंपनी के संस्थापक Dilip Shanghvi ने अमेरिकी फार्मा कंपनी को खरीदने की घोषणा कर बाजार में हलचल बढ़ा दी है. कहा जा रहा है कि यह भारतीय फार्मा सेक्टर की सबसे बड़ी विदेशी डील में से एक हो सकती है. गुजरात के अमरेली से सिर्फ ₹10 हजार उधार लेकर कारोबार शुरू करने वाले दिलीप सांगवी ने Sun Pharma को दुनिया की बड़ी दवा कंपनियों में शामिल कर दिया. इस नई डील के जरिए कंपनी को 150 से ज्यादा देशों में मजबूत नेटवर्क और महिला स्वास्थ्य जैसे हाई ग्रोथ सेक्टर में बड़ी एंट्री मिलने की उम्मीद है. खबर सामने आते ही कंपनी के शेयरों में तेजी देखने को मिली और निवेशकों का भरोसा और मजबूत हुआ.