Begin typing your search...

देश में खत्म होने वाला है तेल? पेट्रोल पंपों पर लगने लगी भारी भीड़, सोशल पर डरा रहे ये 5 Video

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद की खबरों के बीच भारत में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों ने अचानक जोर पकड़ लिया है. सोशल मीडिया पर फैल रही इन खबरों ने लोगों में घबराहट पैदा कर दी.

petrol pump rush video viral
X

Petrol Shortage Rumors

( Image Source:  X/ @sarviind, @Youth_Army_IN )
विशाल पुंडीर
Edited By: विशाल पुंडीर4 Mins Read

Updated on: 25 March 2026 9:47 AM IST

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद की खबरों के बीच भारत में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों ने अचानक जोर पकड़ लिया है. सोशल मीडिया पर फैल रही इन खबरों ने लोगों में घबराहट पैदा कर दी, जिसके चलते कई राज्यों में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं.

मध्य प्रदेश और गुजरात के कई शहरों में हालात ऐसे बन गए कि लोग जरूरत से ज्यादा ईंधन जमा करने लगे. प्रशासन और तेल कंपनियों ने बार-बार स्पष्ट किया है कि किसी प्रकार की कमी नहीं है, इसके बावजूद अफवाहों ने आम जनता के बीच डर का माहौल बना दिया है.

मध्य प्रदेश में अफरा-तफरी

इंदौर, आगर मालवा, मंदसौर और नीमच जैसे जिलों में मंगलवार सुबह से ही पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ देखी गई. इंदौर में करीब तीन दर्जन से अधिक पेट्रोल पंपों पर सुबह से ही लंबी कतारें लग गईं.

वाहन चालकों को घंटों इंतजार करना पड़ा, वहीं कई जगह ग्राहकों और कर्मचारियों के बीच कहासुनी भी हुई. कुछ पेट्रोल पंपों पर ईंधन खत्म होने के बाद नो पेट्रोल के बोर्ड लगा दिए गए, जिससे बाहर खड़े लोगों की भीड़ और बढ़ गई.

गुजरात में भी मचा हड़कंप

अहमदाबाद से शुरू हुई यह अफवाह तेजी से वडोदरा, गांधीनगर, सूरत और राजकोट तक फैल गई. ऑफिस समय के बाद बड़ी संख्या में लोग सीधे पेट्रोल पंपों पर पहुंचने लगे, जिससे देर रात तक अफरातफरी का माहौल बना रहा. कई जगह लोग ड्रम, केन और बोतलों में भी ईंधन भरवाते नजर आए.

क्यों डर गए लोग?

प्रशासन और पेट्रोल पंप संचालकों ने साफ किया है कि ईंधन की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है. पंप संचालकों के अनुसार, रात में टैंकरों की सप्लाई आने के बाद स्थिति पूरी तरह सामान्य हो जाती है. इसके बावजूद सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे संदेशों ने लोगों के बीच अनावश्यक डर पैदा कर दिया है, जिसके कारण लोग जरूरत से ज्यादा ईंधन जमा कर रहे हैं.

ईरान इजरायल युद्ध
अगला लेख