Assam के इस मुस्लिम नेता पर 169 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति, क्या है कारोबार और कहां-कहां फैली प्रॉपर्टी, Full Detail
Badruddin Ajmal ने बिन्नाकांडी सीट से नामांकन दाखिल करते हुए अपना चुनावी हलफनामा पेश किया है, जिससे उनकी वित्तीय और निजी जानकारी सामने आई है. हलफनामे में उनकी आय, देनदारियों, निवेश और पारिवारिक विवरण से जुड़ी कई अहम बातें शामिल हैं.
Badruddin Ajmal Property Detail: असम विधानसभा चुनाव करीब हैं और ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (All India United Democratic Front) के प्रमुख Badruddin Ajmal, जो बिन्नाकांडी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं. ऐसे में उन्होंने अपने चुनावी हलफनामे में 169 करोड़ रुपये से ज्यादा की कुल संपत्ति घोषित की है. इसके साथ ही उन्होंने 4.45 करोड़ रुपये से अधिक की देनदारियां भी बताई हैं.
बदरुद्दीन अजमल असम के अमीर कैंडिट्स में से एक हैं. वह सियासी तौर पर भी काफी पावरफुल नेताओं में शुमार होते हैं. अजमल को ग्रासरूट जुड़ा नेता माना जाता है और मुस्लिम समुदाय में उनकी खास पहचान है. आइये जानते हैं बदरुद्दीन अजमल की संपत्ति के बार में पूरी डिटेल
बदरुद्दीन अजमल की प्रोपर्टी कितनी है?
- नामांकन पत्र के साथ जमा किए गए हलफनामे के अनुसार, अजमल की चल संपत्ति करीब 52.43 करोड़ रुपये है, जबकि अचल संपत्ति लगभग 149.12 करोड़ रुपये की है.
- उनकी पत्नी रिजवाना बदरुद्दीन अजमल के पास करीब 31.08 लाख रुपये की चल संपत्ति और लगभग 6.82 लाख रुपये की अचल संपत्ति है.
- हलफनामे में यह भी बताया गया है कि अजमल पर कुल 4.45 करोड़ रुपये की देनदारियां हैं, जिनमें ज्यादातर वित्तीय संस्थानों से लिए गए कर्ज शामिल हैं.
- आय के मामले में, अजमल ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए करीब 3.21 करोड़ रुपये की कमाई बताई है, जबकि उनकी पत्नी ने इसी अवधि में 49,950 रुपये की आय घोषित की है.
- पिछले एक दशक में अजमल की संपत्ति में तेजी से बढ़ोतरी देखी गई है. उनके पुराने हलफनामों से तुलना करने पर उनकी कुल संपत्ति में लगातार बढ़ोतरी का रुझान सामने आता है.
- 2014 के लोकसभा चुनाव के समय अजमल ने अपनी संपत्ति लगभग 44 से 50 करोड़ रुपये के बीच बताई थी.
- इसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव तक उनकी कुल संपत्ति बढ़कर करीब 78 से 90 करोड़ रुपये हो गई, यानी पांच साल में लगभग दोगुनी वृद्धि हुई.
- इस बढ़ोतरी की मुख्य वजह अचल संपत्तियों में इजाफा है, जो अब करीब 149 करोड़ रुपये तक पहुंच गई हैं, जबकि चल संपत्तियां 52 करोड़ रुपये से ज्यादा हैं.
- अजमल के निवेश रियल एस्टेट, कारोबार, शेयर और अन्य वित्तीय साधनों में फैले हुए हैं, जैसा कि हलफनामे के साथ जुड़े दस्तावेजों में बताया गया है.
- हलफनामे में बैंक जमा, शेयर, बॉन्ड और विभिन्न व्यापारिक उपक्रमों में हिस्सेदारी सहित कई तरह के निवेश का भी जिक्र किया गया है.
- संपत्तियों की सूची में होजाई, गुवाहाटी और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में स्थित प्रॉपर्टी शामिल हैं, जो उनके विविध रियल एस्टेट पोर्टफोलियो को दर्शाती हैं.
क्या कोई है अपराधिक मामला?
कानूनी मामले की बात करें तो हलफनामे में अजमल के खिलाफ एक लंबित आपराधिक मामला भी दर्ज बताया गया है, जो कथित आपत्तिजनक बयान से जुड़ा है और फिलहाल जांच के अधीन है. शैक्षणिक योग्यता के तौर पर हलफनामे में बताया गया है कि अजमल ने Darul Uloom Deoband से मैट्रिक तक की पढ़ाई की है.




