Begin typing your search...

मॉडिफिकेशन का बाप! नहीं देखी होगी 3 पहियों वाली ऐसी बाइक, सोशल पर बवाल मचा रहा ये वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर यूजर्स का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है. वीडियो में एक 3 पहियों वाली बाइक देखी जा सकती है.

three tyres modified bike video viral
X

modified bike

( Image Source:  X/ @shantanukumarr )

सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं जिनमें इंसानी दिमाग और AI का बेहतर तालमेल देखने को मिलता है. लोग सोचने को मजबूर हो जाते हैं कि आखिर ऐसा भी हो सकता है. ऐसा ही एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर यूजर्स का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है. वीडियो में एक 3 पहियों वाली बाइक देखी जा सकती है.

खास बात ये है कि बाइक को ऐसे तरीके से मॉडिफाई किया गया है कि वो 2 से 3 पहियों की हो गई और रोड़ पर सरपट दौड़ भी रही है. अब आप सोच रहे होंगे कि ये कोई सुपर बाइक होगी लेकिन ऐसा कुछ नहीं है और न ही ये कोई सुपर बाइक, बल्कि नॉर्मल बाइक को मॉडिफाई किया गया है, जिसको विकलांग भी चला सकता है.

क्यों वायरल हो रहा वीडियो?

दरअसल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @shantanukumarr नाम के अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है. वीडियो में 2 युवक बाइक पर बैठे नजर आते हैं. जब उनके पास से एक कार गुजरती है तो कार बैठे युवक ने बाइक का वीडियो बनाया. कार में बैठा युवक भी बाइक देखकर हैरान हो जाता है. नॉर्मल बाइक का आगे का हिस्सा एक लोहे की एक रोड से जोड़ा गया है और राइट साइड में बाइक का बाकी का हिस्सा दिख रहा है. इसके अलावा एक एक्स्ट्रा टायर भी जोड़ा गया है, जिससे ये बाइक 3 पहिये की हो गई.

वीडियो देख क्या बोले यूजर्स?

इस वीडियो को यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं और तरह-तरह की कमेंट भी कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करके लिखा कि इसे ही कहते हैं "इंसानी सोच और AI के तालमेल का गजब मॉडिफिकेशन"

दूसरे यूजर ने लिखा "जब इंसान दिमाग लगाए और AI साथ दे, तो कमाल अपने आप बन जाता है." वहीं तीसरे यूजर ने लिखा कि "गजब का जुगाड़ किया है इंडिया में तो बहुत अच्छा हो रहा है."

वायरल
अगला लेख