Begin typing your search...

कहीं आप भी तो नहीं पी रहे नकली Energy Drink, सोशल पर 1 मिनट 3 सेकेंड के इस वीडियो को देखकर उड़ जाएंगे आपके होश!

सोशल मीडिया पर नकली स्टिंग बनाने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे 'Sting Viral Video' के नाम से शेयर किया जा रहा है. करीब 1 मिनट 3 सेकेंड के इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसमें दिखाया गया है कि 'मशहूर' एनर्जी ड्रिंक यानी नकली Sting कैसे तैयार की जाती है?

कहीं आप भी तो नहीं पी रहे नकली Energy Drink, सोशल पर 1 मिनट 3 सेकेंड के इस वीडियो को देखकर उड़ जाएंगे आपके होश!
X
( Image Source:  @sanatan_kannada- X )
सागर द्विवेदी
By: सागर द्विवेदी2 Mins Read

Updated on: 18 March 2026 6:19 PM IST

सर्दियों का मौसम अब खत्म हो चुका है और गर्मी ने धीरे-धीरे दस्तक देना शुरू कर दिया है. ऐसे में बाजार में कोल्ड ड्रिंक्स की डिमांड भी तेजी से बढ़ने लगती है. हर साल गर्मियों के सीजन में नए-नए ब्रांड और फ्लेवर लॉन्च होते हैं और कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए तरह-तरह के ऑफर और स्कीम्स लेकर आती हैं- जैसे 'एक के साथ एक फ्री' या कम दाम में ज्यादा प्रोडक्ट.

इसी बीच सोशल मीडिया पर नकली स्टिंग बनाने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे 'Sting Viral Video' के नाम से शेयर किया जा रहा है. करीब 1 मिनट 3 सेकेंड के इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसमें दिखाया गया है कि 'मशहूर' एनर्जी ड्रिंक यानी नकली Sting कैसे तैयार की जाती है? वीडियो देखने के बाद कई लोग हैरानी जता रहे हैं और इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.

वायरल वीडियो में कैसे बनाई जा रही Sting?

वायरल वीडियो में कथित तौर पर दिखाया गया है कि पुरानी कांच की बोतलों को बेहद अस्वच्छ तरीके से साफ किया जा रहा है. इसके बाद उनमें केमिकल और रंग मिलाकर तरल को लाल रंग दिया जाता है. आगे वीडियो में पानी मिलाकर बोतलों को भरते हुए दिखाया गया है और अंत में उसे तैयार प्रोडक्ट के रूप में पेश किया जाता है. हालांकि, इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस छिड़ गई है. कई यूजर्स इसे खतरनाक और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसके पीछे की सच्चाई जानने की मांग कर रहे हैं.

नकली स्टिंग वायरल वीडियो पर क्या बोले यूजर्स?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे नकली स्टिंग बनाने को लेकर @sanatan_kannada नाम के एक यूजर ने लिखा कि,किसी अज्ञात स्थान पर स्थित कोल्ड ड्रिंक्स फैक्ट्री बेहद गंदी और अवैध लग रही है! स्वच्छता का नामोनिशान नहीं, 80-90 के दशक की तकनीक, खाद्य सुरक्षा नियमों का सीधा उल्लंघन. इसे देखने के बाद, मैं अब कभी भी कोल्ड ड्रिंक्स को हाथ नहीं लगाऊंगा. क्या इस ज़हर पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए? Sagar Kumar नाम के एक यूजर ने लिखा कि, हेलो फ्रैंड्स,नक़ली Sting पी लो. @suraj_livee नाम के एक यूजर ने लिखा कि, बेहद ख़तरनाक…ये जानलेवा ड्रिंक है.

वायरल
अगला लेख