Begin typing your search...

पेड रिव्यू-एडवांस बुकिंग से लेकर रणवीर तक, रिलीज से पहले ही Dhurandhar 2 ने बना डाले 5 रिकॉर्ड

Dhurandhar 2: The Revenge ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है. Ranveer Singh स्टारर यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है, लेकिन उससे पहले ही यह फिल्म 5 बड़े रिकॉर्ड बना चुकी है.

ranveer singh
X
( Image Source:  instagram-@ranveersingh )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 18 March 2026 7:49 PM IST

Dhurandhar 2: The Revenge रिलीज से पहले ही ऐसी सुर्खियां बटोर रही है, जो आमतौर पर फिल्मों को रिलीज के बाद मिलती हैं. रणवीर सिंह की इस फिल्म को लेकर जहां एक तरफ जबरदस्त एडवांस बुकिंग की चर्चा है. हर नई अपडेट के साथ फिल्म के नाम एक नया रिकॉर्ड जुड़ता नजर आ रहा है.

एडवांस बुकिंग में ही करोड़ों की कमाई, कई बॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ना रणवीर सिंह की फिल्म रिलीज से पहले ही कई ऐसे कारनामे कर चुकी है, जो इसे बाकी फिल्मों से अलग बना रहे हैं, लेकिन असली खेल तो अभी बाकी है. चलिए ऐसे में जानते हैं धुरंधर 2 ने कौन से 5 बड़े रिकॉर्ड बना डाले हैं.

एडवांस बुकिंग में 200 करोड़ का आंकड़ा पार

फिल्म ने रिलीज से पहले ही दुनियाभर में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है, जो किसी भी फिल्म के लिए बेहद बड़ी और शानदार एचिवमेंट मानी जाती है. इतने जबरदस्त एडवांस बुकिंग आंकड़े साफ इशारा करते हैं कि फिल्म सिनेमाघरों में धमाकेदार शुरुआत करने वाली है और दर्शकों के बीच इसका जबरदस्त क्रेज बना हुआ है.

BookMyShow पर बनी नंबर 1 फिल्म

यह फिल्म BookMyShow पर अब तक सबसे ज्यादा एडवांस टिकट बेचने वाली नंबर वन फिल्म बन गई है. इससे साफ पता चलता है कि लोगों में इस फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट कितना ज्यादा है.

पेड रिव्यूज में तोड़ा रिकॉर्ड

धुरंधर 2 ने सिर्फ़ प्री-सेल्स के ज़रिए किसी भी भारतीय फ़िल्म के लिए सबसे ज़्यादा पेड प्रीव्यूज़ का रिकॉर्ड बनाया है. उम्मीद है कि यह फिल्म सिर्फ अपने पेड प्रीव्यूज़ से ही 40 करोड़ रुपये की शानदार कमाई करेगी.

‘जवान’ समेत कई ब्लॉकबस्टर्स को छोड़ा पीछे

एडवांस टिकट सेल्स के मामले में ‘धुरंधर 2’ ने Jawan, Animal और Tiger 3 जैसी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. जहां इसी 24 घंटे के बेंचमार्क के आधार पर 'जवान' ने 11.02 लाख टिकटे बिकी थीं. वहीं, रिलीज से 24 घंटे पहले ही इस फिल्म ने 29 लाख टिकट्स लाख टिकट्स बेचकर नया रिकॉर्ड कायम कर दिया.

रणवीर की 7वीं सबसे हिट फिल्म

सबसे खास बात यह है कि ‘धुरंधर 2’ रिलीज से पहले ही Ranveer Singh के करियर की टॉप ग्रॉसिंग फिल्मों में शामिल हो चुकी है. यह फिल्म उनके करियर की 7वीं सबसे बड़ी फिल्म बन गई है वो भी बिना थिएटर में रिलीज हुए.

Ranveer Singhbollywood
अगला लेख