Begin typing your search...

Weather Updates: तेज हवा और बारिश से दिल्ली-NCR ठंडा, अगले 2 से 3 दिन कैसा रहेगा मौसम? देखिए तीन VIDEO

देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में बुधवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली, जब तेज बारिश और आंधी ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया. ऑफिस टाइम के दौरान हुई इस बारिश ने लोगों को संभलने का मौका तक नहीं दिया, जिससे सड़कों पर अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला.

Weather Updates: तेज हवा और बारिश से दिल्ली-NCR ठंडा, अगले 2 से 3 दिन कैसा रहेगा मौसम? देखिए तीन VIDEO
X
( Image Source:  ANI )
सागर द्विवेदी
By: सागर द्विवेदी4 Mins Read

Published on: 18 March 2026 8:22 PM

देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में बुधवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली, जब तेज बारिश और आंधी ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया. ऑफिस टाइम के दौरान हुई इस बारिश ने लोगों को संभलने का मौका तक नहीं दिया, जिससे सड़कों पर अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला.

National Capital Region के तहत आने वाले Noida, Gurugram और Ghaziabad समेत कई इलाकों में तेज बारिश के साथ गरज-चमक ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया. उमस भरी गर्मी के बीच आए इस अचानक बदलाव ने हर किसी को चौंका दिया. आइए इसी के साथ जानते हैं कैसा रहेगा अगले तीन दिन का मौसम?

ऑफिस टाइम में बारिश ने क्यों बढ़ाई मुश्किलें?

शाम के समय जब लोग दफ्तरों से घर लौट रहे थे, उसी वक्त तेज बारिश शुरू हो गई. इससे सड़कों पर भारी ट्रैफिक जाम लग गया और वाहन चालकों को जलभराव के बीच रास्ता तय करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों और वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लोग पानी से भरी सड़कों पर जूझते नजर आए.

चार दिन में दूसरी बार क्यों बदला मौसम?

यह पिछले चार दिनों में दूसरी बार है जब दिल्ली-NCR में इस तरह का मौसम देखने को मिला है. तेज गर्मी और उमस के बाद अचानक आई बारिश और आंधी ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया, जिससे लोग हैरान रह गए.

IMD ने क्या चेतावनी दी थी?

इससे पहले India Meteorological Department ने मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया था. मौसम विभाग ने बताया था कि शाम के समय हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक, बिजली गिरने और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. साथ ही, 5 बजे से 7 बजे के बीच कुछ इलाकों में तेज आंधी और भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई थी, जो कई जगहों पर सही साबित हुई.

किन इलाकों में कब तक हुई बारिश?

पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली और गुरुग्राम में शाम 6:15 बजे से 8:30 बजे तक बारिश की संभावना जताई गई थी, जबकि नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में 6:30 बजे से 9 बजे तक बारिश का अनुमान था. इसके अलावा हरियाणा के रोहतक, पानीपत, भिवानी और रेवाड़ी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शामली और बागपत, और राजस्थान के भिवाड़ी व कोटपूतली जैसे इलाकों में भी मौसम का असर देखा गया.

अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली और एनसीआर में गुरुवार और शुक्रवार को भी पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा. इसके चलते गुरुवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है. सुबह के समय कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है. इस दौरान हवाएं 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी, जबकि कभी-कभी इनकी गति 40 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है.

दोपहर से लेकर रात तक मौसम और ज्यादा सक्रिय हो सकता है. इस दौरान गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश के एक या दो दौर देखने को मिल सकते हैं. हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटा रहने का अनुमान है, जबकि आंधी के समय यह 50 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. मौसम विभाग ने इन परिस्थितियों को देखते हुए गुरुवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

लोगों को क्या सलाह दी गई?

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी थी. लोगों से कहा गया कि वे घरों के अंदर ही रहें, खुले स्थानों से दूर रहें और बिजली गिरने के दौरान खिड़कियों से दूर रहें, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके.

मौसम
अगला लेख