Begin typing your search...

कंट्रोल टावर ने दी इजाजत, फिर अचानक बदले हालात, कैसे फायर ट्रक से भिड़ा Canada Express का प्लेन- Latest Update क्या है?

न्यूयॉर्क के ला गार्डिया एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान विमान और फायर ट्रक की टक्कर ने हड़कंप मचा दिया, जिसमें कई लोग घायल हो गए. हादसे से पहले का ATC ऑडियो वायरल हो गया है, जिसमें ‘रुक जाओ’ की चेतावनी के कुछ ही सेकंड बाद टक्कर होती सुनाई देती है.

कंट्रोल टावर ने दी इजाजत, फिर अचानक बदले हालात, कैसे फायर ट्रक से भिड़ा Canada Express का प्लेन- Latest Update  क्या है?
X
समी सिद्दीकी
Edited By: समी सिद्दीकी3 Mins Read

Updated on: 23 March 2026 1:03 PM IST

New York Plane Incident: न्यूयॉर्क के ला गार्डिया एयरपोर्ट पर सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जब Air Canada Express का एक क्षेत्रीय जेट लैंडिंग के दौरान एक फायर ट्रक से टकरा गया. इस घटना के बाद एयरपोर्ट को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा और कई लोग घायल हो गए.

यह CRJ-900 विमान मॉन्ट्रियल से आ रहा था और रनवे 4 पर लगभग 24 मील प्रति घंटा (करीब 39 किमी/घंटा) की रफ्तार से उतरते समय पोर्ट अथॉरिटी के फायर ट्रक से टकरा गया. Flightradar24 के डेटा के मुताबिक टक्कर के बाद विमान के आगे के हिस्से को नुकसान पहुंचा और वह थोड़ा ऊपर की ओर झुका हुआ दिखाई दिया.

इस हादसे में क्या कोई कोई घायल हुआ?

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हादसे में चार लोग घायल हुए हैं, जिनमें पायलट और को-पायलट भी शामिल हैं और उन्हें गंभीर चोटें आई हैं. वहीं जमीन पर मौजूद दो आपातकालीन कर्मियों- एक सार्जेंट और एक अधिकारी के हाथ-पैर में फ्रैक्चर हुआ, हालांकि उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. हालांकि अधिकारियों ने अभी तक चोटों की पूरी पुष्टि नहीं की है.

  • विमान में 76 यात्री और 4 क्रू मेंबर सवार थे. यह फ्लाइट एयर कनाडा की क्षेत्रीय पार्टनर जैज द्वारा संचालित की जा रही थी, जो कोरस एविएशन की सहायक कंपनी है. 4
  • हादसे के बाद Federal Aviation Administration ने एयरपोर्ट पर सभी उड़ानों को रोक दिया. आने वाली फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया और जाने वाली उड़ानों को निलंबित कर दिया गया.
  • इस घटना ने तब और ध्यान खींचा जब एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें टक्कर से पहले के पल रिकॉर्ड हैं.
  • इस ऑडियो में “Truck 1” नाम के एक ग्राउंड वाहन को रनवे पार करने की अनुमति मांगते हुए सुना जा सकता है, जिसे कंट्रोल टावर से अनुमति मिल जाती है. लेकिन कुछ ही पलों बाद स्थिति तेजी से बिगड़ जाती है और कंट्रोलर बार-बार उसे रुकने के लिए कहता है.
  • ऑडियो में कंट्रोलर की आवाज सुनाई देती है, “रुक जाओ, रुक जाओ… ट्रक 1, रुक जाओ!”—लेकिन इसके कुछ सेकंड बाद ही टक्कर हो जाती है.
  • इसके तुरंत बाद, लैंडिंग के लिए आ रहे अन्य विमानों को अपना प्रयास रोकने के निर्देश दिए गए.
  • एक फ्लाइट को “गो अराउंड” करने को कहा गया क्योंकि रनवे को असुरक्षित घोषित कर दिया गया था. बाद में बातचीत से पुष्टि हुई कि रनवे 4 और फिर पूरा एयरपोर्ट बंद कर दिया गया.
  • ऑडियो में एक अहम पल पर ATC अधिकारी यह भी कहते सुनाई देते हैं, “हम पहले एक इमरजेंसी से निपट रहे थे और मुझसे गलती हो गई.”
  • अब एविएशन अथॉरिटीज इस पूरे मामले की जांच करेंगी, जिसमें खास तौर पर यह देखा जाएगा कि किस तरह की अनुमति और कम्युनिकेशन की प्रक्रिया के कारण यह हादसा हुआ.
वर्ल्‍ड न्‍यूज
अगला लेख