Begin typing your search...

T20 वर्ल्ड कप हीरो Rinku Singh बनेंगे खेल अधिकारी, जानिए सैलरी से लेकर क्या-क्या होगी जिम्मेदारियां?

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह को यूपी सरकार ने RSO पद पर नियुक्त किया है. अब वे खेल के मैदान के साथ प्रशासनिक भूमिका में भी युवाओं को आगे बढ़ाएंगे.

Rinku Singh RSO Appointment
X
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय4 Mins Read

Updated on: 24 March 2026 1:19 PM IST

ANI

टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह (Rinku Singh) को उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से एक बहुत बड़ा और खास तोहफा मिलने जा रहा है. रिंकू सिंह को आज यानी मंगलवार को क्षेत्रीय खेल अधिकारी (Regional Sports Officer - RSO) पद पर नियुक्त किया जाएगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद लखनऊ के लोक भवन में एक भव्य समारोह में रिंकू सिंह को यह नियुक्ति पत्र सौंपेंगे.

इस मौके पर योगी सरकार न सिर्फ रिंकू सिंह को सम्मानित करेगी, बल्कि प्रदेश के कई अन्य अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत करेगी और कुछ को नई नौकरी के नियुक्ति पत्र भी देगी. खास बात यह है कि पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ी राजकुमार पाल को DSP (Deputy Superintendent of Police) का पद दिया जाएगा. साथ ही प्रदेश के छह अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को भी विभिन्न पदों पर नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे.

RSO क्या होता है और रिंकू को क्या काम करना होगा?

क्षेत्रीय खेल अधिकारी यानी RSO, खेल विभाग का एक महत्वपूर्ण पद है। इसे क्लास-2 गजेटेड अधिकारी का पद माना जाता है. इस पद पर रहने वाले अधिकारी का मुख्य काम होता है:

  • अपने क्षेत्र में खेलकूद की गतिविधियों को बढ़ावा देना
  • खेल स्टेडियमों और खेल सुविधाओं की देखभाल करना
  • स्कूलों, कॉलेजों और गांवों में छिपे हुए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को ढूंढना और उन्हें निखारने में मदद करना

मतलब साफ है कि अब रिंकू सिंह मैदान पर बल्ला घुमाने के साथ-साथ ऑफिस में बैठकर उत्तर प्रदेश के आने वाले नए खिलाड़ियों की किस्मत भी संवारने का काम करेंगे. वे युवाओं को सही दिशा दिखाएंगे और खेल संस्कृति को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाएंगे.

रिंकू सिंह को कितनी सैलरी मिलेगी?

उत्तर प्रदेश सरकार ने रिंकू सिंह को खेल कोटा से यह पद दिया है. 7वें वेतन आयोग के अनुसार, RSO पद का बेसिक पे 56,100 रुपये से शुरू होकर 1,77,500 रुपये तक जा सकता है. भत्तों (महंगाई भत्ता, मकान भत्ता आदि) को जोड़कर रिंकू सिंह की शुरुआती मासिक सैलरी 80,000 से 90,000 रुपये के आसपास होने की उम्मीद है. हालांकि खिलाड़ियों के लिए यह पद सिर्फ पैसे की बात नहीं है, बल्कि यह एक बहुत बड़ा सम्मान और समाज में योगदान देने का अवसर है.

रिंकू सिंह का संघर्ष भरा सफर

यह सम्मान रिंकू सिंह को ऐसे समय में मिल रहा है, जब उन्होंने हाल ही में बहुत बड़ा व्यक्तिगत दुख झेला है. T20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान उनके पिता कैंसर की आखिरी स्टेज (Stage IV) से जूझ रहे थे. टूर्नामेंट के बीच ही उनके पिता का निधन हो गया. रिंकू पूरे समय टीम इंडिया की जर्सी पहने मैदान पर प्रदर्शन कर रहे थे और साथ ही अस्पताल के चक्कर भी लगा रहे थे. परिवार के दर्द के बावजूद उन्होंने देश के लिए अपना पूरा जोश और समर्पण नहीं छोड़ा. उनका यह जज्बा और लगन देखकर योगी सरकार ने उन्हें यह खास तोहफा देने का फैसला किया है. रिंकू सिंह उत्तर प्रदेश के आलमबाग के रहने वाले हैं और लोग उन्हें प्यार से 'गबरू' और 'फिनिशर' कहकर बुलाते हैं. उनका यह सम्मान न सिर्फ उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा.

अगला लेख