Begin typing your search...

LPG गैस संकट के बीच ट्रेन में गूंजा ‘उपले ले लो’, सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा वीडियो; यूजर्स ले रहे मजे

LPG गैस संकट के बीच सोशल मीडिया पर आए दिन मजेदार वीडियो सामने आ रहे हैं. वहीं लोग उपलो को लेकर तरह-तरह की वीडियो बना रहे हैं. ऐसा ही एक वीडियो अब सामने आया है.

cow dung cakes selling video viral
X
( Image Source:  X/ @Prajapat204 )

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और संघर्ष का असर अब आम लोगों की जिंदगी पर भी दिखने लगा है. एलपीजी गैस की सप्लाई प्रभावित होने से कई देशों और क्षेत्रों में घरेलू उपयोग से लेकर व्यावसायिक कामकाज तक पर असर पड़ा है. खासकर होटल, रेस्तरां और छोटे ढाबों को खाना बनाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिसके चलते लोग अब वैकल्पिक ईंधनों की ओर रुख कर रहे हैं.

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो मौजूदा हालात की गंभीरता को एक अलग अंदाज में सामने लाता है. पहली नजर में यह वीडियो मजाकिया लगता है, लेकिन इसके पीछे एलपीजी संकट की सच्चाई छिपी हुई है. यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है और इसे लाखों बार देखा जा चुका है.

वीडियो के अंदर क्या?

वायरल वीडियो में एक व्यक्ति ट्रेन के डिब्बे के अंदर घूम-घूमकर उपले बेचता दिखाई देता है. वह जोर-जोर से आवाज लगाते हुए यात्रियों से पूछता है कि क्या उन्हें उपले चाहिए. यह दृश्य देखकर पहले तो यात्री हैरान हो जाते हैं, लेकिन कुछ ही देर में माहौल हल्का-फुल्का हो जाता है और लोग हंसने लगते हैं. ट्रेन के अंदर इस तरह उपले बेचना लोगों के लिए एक अनोखा अनुभव बन जाता है. ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. एक्स पर इस वीडियो को @Prajapat204 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है.

LPG संकट पर तंज या मजबूरी?

वीडियो में दिख रहा व्यक्ति एक महिला यात्री से बातचीत भी करता है. वह पूछता है कि क्या उन्हें गैस मिल रही है. इस पर महिला जवाब देती है कि गैस तो मिल जाती है, लेकिन काफी देर से. इसके बाद वह व्यक्ति बताता है कि इसी समस्या के चलते वह ‘इमरजेंसी’ के लिए उपले बेच रहा है, ताकि लोगों को खाना बनाने में परेशानी न हो. उसकी यह बात सुनकर कई यात्री मुस्कुराते नजर आते हैं.

वीडियो देख क्या बोले यूजर्स?

वीडियो पर कमेंट करके एक यूजर ने लिखा कि 'भारत के लोगों को गैस की कमी नहीं हुई बल्कि इनको बहुत सारा कंटेंट मिल गया.' दूसरे यूजर ने लिखा 'कंटेंट क्रिएटर के लिए हर त्रासदी एक मौका हर आपदा में अवसर है क्योंकि उस मुद्दे पर सबका ध्यान जाएगा ही जाएगा.' वहीं तीसरे यूजर्स ने लिखा 'उपलों की इस समय बहुत ही ज्यादा मांग है. कंटेंट और पैसा दोनों एक साथ.'

वायरल
अगला लेख