Begin typing your search...

कितने ताकतवर हैं Ali Larijani जिन्हें मारने का दावा कर रहा इजराइल, ईरान के लिए इसलिए हो सकता है बहुत बड़ा झटका

इजराइल द्वारा Ali Larijani को मारने के दावे ने भू-राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है. लारिजानी ईरान की सत्ता और सुरक्षा तंत्र के अहम चेहरे माने जाते हैं, ऐसे में उनकी संभावित हत्या ईरान के लिए बड़ा झटका साबित हो सकती है.

कितने ताकतवर हैं Ali Larijani जिन्हें मारने का दावा कर रहा इजराइल, ईरान के लिए इसलिए हो सकता है बहुत बड़ा झटका
X
( Image Source:  @DocumentIsrael- X )
सागर द्विवेदी
By: सागर द्विवेदी4 Mins Read

Updated on: 17 March 2026 5:22 PM IST

मीडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच इजराइल द्वारा ईरान के सीनियर नेता Ali Larijani को मारने का दावा वैश्विक राजनीति में हलचल मचा रहा है. हालांकि इस दावे की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अगर यह सच साबित होता है तो इसे ईरान की सत्ता संरचना के लिए एक बड़ा झटका माना जाएगा.

विशेषज्ञों का मानना है कि लारिजानी सिर्फ एक नेता नहीं, बल्कि ईरान की रणनीतिक और सुरक्षा व्यवस्था का अहम स्तंभ थे. ऐसे में उनकी संभावित मौत का असर सिर्फ राजनीतिक नहीं, बल्कि कूटनीतिक और सैन्य स्तर पर भी दिखाई दे सकता है.

क्या लारिजानी की मौत ईरान के लिए सबसे बड़ा नुकसान होगी?

अगर अली लारिजानी की सचमुच में हत्या हुई है तो यह ईरान के लिए बहुत बड़ा झटका होगा क्योंकि ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई के मारे जाने के बाद खबर सामने आई के खामेनेई के बेटे को सुप्रीम लीडर चुन लिया गया है लेकिन रिपोर्ट के हवाले से ये भी खबर चल रही थी कि मोजतबा खामेनेई कोमा में हैं और उनका एक पैर काट दिया है तो ईरान को पीछे वहां रक्षा सचिव अली लारिजानी है जो वहीं पीछे से अपनी गणित लगा है ऐसे में अगर उनकी मौत की खबर सच होती है कि ईरान को कहीं न कहीं से बड़ा झटका लग सकता है.

क्या लारिजानी की मौत से ईरान की सत्ता व्यवस्था टूट जाएगी?

सिस्टम कई संस्थाओं पर आधारित है, हालांकि, विशेषज्ञ यह भी मानते हैं कि लारिजानी की कथित हत्या का यह मतलब नहीं है कि ईरान की पूरी सत्ता व्यवस्था ध्वस्त हो जाएगी. ईरान की शासन प्रणाली कई मजबूत संस्थाओं पर आधारित है, जो शीर्ष नेताओं के न रहने पर भी काम करती रहती हैं और स्थिरता बनाए रखती हैं.

इजराइल के लिए इसका क्या मतलब होगा?

इसे बड़ी रणनीतिक जीत के तौर पर पेश किया जा सकता है. अगर इस हमले की पुष्टि होती है, तो इजराइल इसे अपनी बड़ी रणनीतिक सफलता के रूप में पेश कर सकता है. यह न सिर्फ सैन्य बढ़त के रूप में देखा जाएगा, बल्कि क्षेत्रीय शक्ति संतुलन पर भी इसका गहरा असर पड़ सकता है.

लारिजानी के सोशल मीडिया पोस्ट ने क्यों बढ़ाया सस्पेंस?

लारीजानी के सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया गया, जिसमें उन्होंने ईरानी नौसेना के शहीदों को श्रद्धांजलि दी. पोस्ट में लिखा गया कि 'ईरान के इस्लामिक गणराज्य की नौसेना के वीर शहीदों के अंतिम संस्कार के अवसर पर. उनकी स्मृति हमेशा ईरानी राष्ट्र के दिलों में जीवित रहेगी और ये शहादतें आने वाले वर्षों तक सशस्त्र बलों के ढांचे के भीतर इस्लामिक गणराज्य की सेना की नींव को और मजबूत करेंगी. मैं सर्वशक्तिमान ईश्वर से इन प्रिय शहीदों को सर्वोच्च स्थान प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं,” पोस्ट में कहा गया.हालांकि, इस पोस्ट में यह साफ नहीं किया गया कि लारिजानी जिंदा हैं या नहीं, जिससे स्थिति और पेचीदा हो गई है.

वर्ल्‍ड न्‍यूज
अगला लेख