Begin typing your search...

अब अगर बच्चे स्कूल नहीं गए तो माता-पिता के मोबाइल में आएगा SMS, मान सरकार की बड़ी पहल

पंजाब के सरकारी स्कूलों में अब बच्चों की उपस्थिति की जानकारी रोज़ माता-पिता को SMS से मिलेगी. अगर बच्चा 7 दिन अनुपस्थित रहता है तो प्रशासन संपर्क करेगा. सरकार का लक्ष्य बच्चों की पढ़ाई और उपस्थिति सुधारना है.

cm Bhagwant Mann
X

CM Bhagwant Mann

( Image Source:  ANI )

Punjab Govt Students Attendance SMS Alerts, Mission Samrath 4.0: पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 25 लाख से अधिक छात्रों के माता-पिता के लिए बड़ा कदम उठाया है. अब बच्चों की स्कूल उपस्थिति और अनुपस्थिति की जानकारी रोज़ाना SMS के जरिए भेजी जाएगी. यह सुविधा राज्य के करीब 19,000 सरकारी स्कूलों में लागू की गई है.

यह पहल Mission Samrath 4.0 के तहत शुरू की गई, जिसका शुभारंभ शिक्षा मंत्री Harjot Singh Bains ने किया. इस मौके पर आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी Manish Sisodia भी मौजूद रहे.

पैरेंट्स को रोज क्या मैसेज मिलेगा?

नई व्यवस्था के तहत, पैरेंट्स यानी माता-पिता को रोज़ SMS मिलेगा — “Your ward has reached school safely”. बच्चे की अनुपस्थिति पर तुरंत नोटिफिकेशन भेजा जाएगा. वहीं, 7 दिन लगातार अनुपस्थित रहने पर जिला स्तर पर संपर्क किया जाएगा, जबकि 15 दिन अनुपस्थित रहने पर मामला राज्य मुख्यालय तक पहुंचेगा. इस सिस्टम के जरिए न सिर्फ अभिभावकों को जानकारी मिलेगी, बल्कि शिक्षा विभाग छात्रों की पढ़ाई और प्रदर्शन पर भी नजर रख सकेगा.

रियल टाइम ट्रैकिंग सिस्टम शुरू

इस नई व्यवस्था में,

  • क्लास टीचर MIS ऐप के जरिए उपस्थिति दर्ज करेंगे
  • शिक्षा विभाग रियल टाइम डेटा मॉनिटर करेगा
  • छात्रों की नियमित उपस्थिति बढ़ाने पर फोकस रहेगा
  • शिक्षा बजट में भी बड़ा इजाफा

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने क्या बताया?

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि 2021-22 में शिक्षा बजट 12,657 करोड़ रुपये, जबकि 2026-27 में शिक्षा बजट 19,279 करोड़ रुपये रखा गया है. सरकार का लक्ष्य स्कूलों में इंफ्रास्ट्रक्चर और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना है. उन्होंने बताया कि पंजाब ने PARAKH Survey में भी पहला स्थान हासिल किया है.

Mission Samrath 4.0 का क्या है लक्ष्य?

  • कक्षा 3 से 8 तक के बच्चों पर फोकस
  • पढ़ना, लिखना और गणित मजबूत करना
  • 12 लाख छात्रों को कवर
  • 70,000 से अधिक शिक्षक शामिल
अगला लेख